Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2021 Current Affairs

प्रश्न 11   अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस (International Delegate’s Day) प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है -
 (अ) 24 अप्रैल
 (ब) 25 अप्रैल
 (स) 26 अप्रैल
 (द) 23 अप्रैल

उत्तर : 25 अप्रैल
व्याख्या :
हर साल 25 अप्रैल को विश्व स्तर पर International Delegate’s Day यानि अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र में सदस्य राष्ट्रों के प्रतिनिधियों की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन के पहले दिन की वर्षगांठ को चिह्नित करता है जिसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता है। सैन फ्रांसिस्को में 25 अप्रैल 1945 को पहली बार 50 देशों के प्रतिनिधि इकठ्ठा हुए थे। यह सम्मेलन द्वितीय विश्व युद्ध की तबाही के बाद आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य प्रतिनिधियों द्वारा एक संगठन स्थापित करना था, जो विश्व में शांति बहाल करे और युद्ध के बाद के विश्व व्यवस्था पर नियम निर्धारित करे। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2 अप्रैल 2019 को, दुनिया भर में 25 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए घोषित किया था।

प्रश्न 12   आरबीआई ने निजी क्षेत्र के बैंकों में प्रबंध निदेशक, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और पूर्णकालिक निदेशक पद के व्यक्ति के लिए अधिकतम कार्यकाल _____ वर्ष तय किया है -
 (अ) 12 वर्ष
 (ब) 10 वर्ष
 (स) 15 वर्ष
 (द) 20 वर्ष

उत्तर : 15 वर्ष
व्याख्या :
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वाणिज्यिक बैंकों के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी के कार्यकाल को 15 वर्ष तक के लिए सिमित कर दिया है। साथ ही यह सीमा पूर्ण कालिक -निदेशकों (whole-time directors) पर भी लागू होगी। इसका अर्थ है कि अब कोई भी 15 साल से अधिक समय तक पद पर नहीं रह सकता है। संशोधित निर्देश स्मॉल फाइनेंस बैंकों (SFB) सहित सभी निजी क्षेत्र के बैंकों और विदेशी बैंकों की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों पर भी लागू होंगे। हालाँकि, यह भारत में शाखाओं के रूप में कार्यरत विदेशी बैंकों पर लागू नहीं होगा। नए नियमों के अनुसार MD & CEO या WTD जो प्रमोटर प्रमुख शेयरधारक भी हैं, इन पदों को 12 वर्षों से अधिक नहीं रख सकते हैं।निजी बैंकों में MD & CEO और WTDs के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष पर बरकरार रखी गई है।इस संबंध में 26 अप्रैल, 2021 को सर्कुलर जारी होने के बाद से निर्देश लागू हो गए हैं, हालांकि, संशोधित आवश्यकताओं के लिए एक आसान प्रक्रिया करने के लिए, बैंकों को 01 अक्टूबर, 2021 तक इन निर्देशों का पालन करने की अनुमति है।

प्रश्न 13   अरुण चौधरी, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस संगठन के पूर्व प्रमुख थे -
 (अ) असम राइफल्स
 (ब) सीमा सुरक्षा बल
 (स) भारत तिब्बत सीमा पुलिस
 (द) सशस्त्र सीमा बल

उत्तर : सशस्त्र सीमा बल
व्याख्या :
श्री अरुण चौधरी 30 अप्रैल 2014 तक भारत के सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक रह चुके हैं।

प्रश्न 14   सामान्य हवा से ऑक्सीजन तैयार करने वाले चिकित्सा उपकरण को क्या कहते हैं -
 (अ) ऑक्सीजन डेवलपर
 (ब) ऑक्सीजन सिलेंडर
 (स) ऑक्सीजन जेनरेटर
 (द) ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर

उत्तर : ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर
व्याख्या :
भारत सरकार 10,000 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का आयात करेगी। एक ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर वातावरण से ऑक्सीजन का सांद्रण करता है। वायुमंडलीय हवा में 78% नाइट्रोजन और 21% ऑक्सीजन होती है। ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर हवा को जमा करता है, एक छलनी के माध्यम से नाइट्रोजन को वापस हवा में भेजता है और केवल ऑक्सीजन एकत्र करता है। ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर में ऑक्सीजन एक प्रवेशनी के माध्यम से संकुचित होती है।यह ऑक्सीजन 90% से 95% शुद्ध होती है। कॉन्सेंट्रेटर में एक दबाव वाल्व 1 से 10 लीटर प्रति मिनट से ऑक्सीजन की आपूर्ति को विनियमित करने में मदद करता है। कॉन्सेंट्रेटर से प्राप्त ऑक्सीजन, तरल मेडिकल ऑक्सीजन के जितनी शुद्ध नहीं होती है। हालांकि, यह हल्के और मध्यम COVID-19 रोगियों के लिए पर्याप्त शुद्ध है।

प्रश्न 15   हाल ही में किस उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को कोविड-19 की दूसरी लहर के कथित प्रकोप के लिये उसे ‘सबसे गैर जिम्मेदार संस्था’ करार दिया है -
 (अ) बंबई उच्च न्यायालय
 (ब) मद्रास उच्च न्यायालय
 (स) इलाहाबाद उच्च न्यायालय
 (द) कर्नाटक उच्च न्यायालय

उत्तर : मद्रास उच्च न्यायालय
व्याख्या :
मद्रास उच्च न्यायालय ने सोमवार को निर्वाचन आयोग की तीखी आलोचना करते हुए देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के कथित प्रकोप के लिये उसे ''सबसे गैर जिम्मेदार संस्था'' करार दिया। अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के खिलाफ हत्या के आरोपों में भी मामला दर्ज किया जा सकता है।मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी तथा न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार राममूर्ति की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की।

प्रश्न 16   निम्न में से किसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की पहली महिला कमांडिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है -
 (अ) वैशाली हिवासे
 (ब) कमला त्यागी
 (स) मोहनी अग्रवाल
 (द) सुशीला रमन

उत्तर : वैशाली हिवासे
व्याख्या :
वैशाली हिवासे को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की पहली महिला कमांडिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। भारत-चीन सीमा पर सेना और जरूरी सामग्री की आवाजाही की उन पर जिम्मेदारी होगी। बीआरओ ने बताया कि वैशाली के पास एम टेक की डिग्री है और वह करगिल में एक कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं।

प्रश्न 17   कार्मिक मंत्रालय ने व्यय सचिव टीवी सोमनाथन को निम्न में से किस पद पर नियुक्त किया है -
 (अ) कोयला मंत्री
 (ब) स्वास्थ्य मंत्री
 (स) वित्त सचिव
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : वित्त सचिव
व्याख्या :
व्यय सचिव टी.वी. सोमनाथन (T.V. Somanathan) को हाल ही में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा वित्त सचिव के रूप में नामित किया गया था। वर्तमान में वह वित्त मंत्रालय में सभी सचिवों में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। वे 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के तमिलनाडु कैडर के अधिकारी हैं।तुहिन कांत पांडे (Tuhin Kanta Pandey), निवेश सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के वर्तमान सचिव हैं। अजय सेठ आर्थिक मामलों के विभाग के वर्तमान सचिव हैं।

प्रश्न 18   निम्नलिखित में से किसने हेलीकॉप्टर इंजन के लिए एकल ‘क्रिस्टल ब्लेड’ विकसित किए हैं -
 (अ) डीआरडीओ
 (ब) एल एंड टी
 (स) आईआईटी कानपुर
 (द) एचएएल

उत्तर : डीआरडीओ
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन - डीआरडीओ ने सिंगल क्रिस्टल ब्लेड प्रौद्योगिकी विकसित की है और इनमें से 60 ब्लेड की आपूर्ति हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड - एचएएल को हेलीकॉप्टर इंजन एप्लीकेशन के लिए स्वदेशी हेलीकॉप्टर विकास कार्यक्रम के हिस्से के रूप में की है। यह डीआरडीओ की प्रीमियम प्रयोगशाला डिफेंस मेटालर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी (डीएमआरएल) द्वारा शुरू किये गए एक कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें निकल-आधारित उत्कृष्ट मिश्रित धातु का उपयोग करके सिंगल क्रिस्टल उच्च दबाव वाले टरबाइन (एचपीटी) ब्लेड के पांच सेट (300 की संख्या में) विकसित किए जा रहे हैं। शेष चार सेटों की आपूर्ति उचित समय पर पूरी की जाएगी। रणनीतिक व रक्षा एप्लीकेशन्स में इस्तेमाल किए जाने वाले हेलीकाप्टरों को चरम स्थितियों में अपने विश्वसनीय संचालन के लिए कॉम्पैक्ट तथा शक्तिशाली एयरो-इंजन की आवश्यकता होती है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए, जटिल आकार और ज्यामिति वाले अत्याधुनिक सिंगल क्रिस्टल ब्लेड, जो ऑपरेशन के उच्च तापमान को सहन करने में सक्षम निकल आधारित उत्कृष्ट मिश्रित धातु से निर्मित हैं, का उपयोग किया जाता है। दुनिया के बहुत ही कम देशों जैसे अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस में ऐसे सिंगल क्रिस्टल (एसएक्स) पुर्जों को डिजाइन एवं निर्माण करने की क्षमता है।

प्रश्न 19   निम्न किस राज्य सरकार ने श्रेणी I में पहले स्थान का ई-पंचायत पुरस्कार 2021 जीता हैं -
 (अ) बिहार
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) पंजाब
 (द) झारखंड

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रेणी I में पहले स्थान का ई-पंचायत पुरस्कार 2021 जीता हैं। इसके बाद असम और छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ओडिशा और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर हैं। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय हर साल, उन राज्यों को पुरस्कृत करता है, जो ग्राम पंचायतों द्वारा किए गए कार्यों पर नजर रखने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करते हैं।

प्रश्न 20   झुम्पा लाहिड़ी द्वारा लिखी गयी किताब Whereabouts किस इतालवी उपन्यास का अंग्रेजी अनुवाद है -
 (अ) Numero Zero
 (ब) Novelle di Verga
 (स) La vigna sul mare
 (द) Dove Mi Trovo

उत्तर : Dove Mi Trovo
व्याख्या :
प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक झुम्पा लाहिड़ी ने “Whereabouts” शीर्षक अपना नया उपन्यास लॉन्च किया है। यह पुस्तक इतालवी उपन्यास ‘Ias Dove Mi Trovo’ का अंग्रेजी अनुवाद है, जिसे लेखक झुम्पा लाहिड़ी ने स्वयं लिखा था और 2018 में प्रकाशित किया था। लेखक ने खुद इस उपन्यास का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है। यह किताब 45 साल से अधिक की एक बेनाम महिला नायक के बारे में है, क्योंकि वह अपने जीवन, गौरव, पिछले और भविष की ज़िंदगी, रिश्तों और रिश्तों के बोझ को संक्षिप्त रूप में देखती है।

page no.(2/69)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.