Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ

प्रश्न 31   निम्न में से कौन इंदिरा गांधी नहर परियोजना का प्रस्तावित लाभार्थी जिला नहीं है -
 (अ) नागौर
 (ब) सीकर
 (स) पाली
 (द) जोधपुर

उत्तर : पाली
व्याख्या :
इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पाली को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता है।

प्रश्न 32   निम्नलिखित में से कौन सा (सिंचाई परियोजना - जिला) सुमेलित नहीं है -
 (अ) परवन लिफ्ट - जयपुर
 (ब) सावन-भादो - कोटा
 (स) सोग-कमला-अम्बा - डूंगरपुर
 (द) सोम कागदर - उदयपुर

उत्तर : परवन लिफ्ट - जयपुर
व्याख्या :
परवन वृहद बहुउद्दशीय सिंचाई परियोजना गाँव अकावद कलां खानपुर, जिला झालावाड़ के निकट कालीसिंध नदी की सहायक परवन नदी पर निर्माणधीन है।

प्रश्न 33   ‘ईसरदा बाँध परियोजना’ किन जिलों में निर्मित किया गया है -
 (अ) कोटा और बारां
 (ब) झालावाड़ और बारां
 (स) टोंक और सवाई माधोपुर
 (द) डूंगरपुर और बांसवाड़ा

उत्तर : टोंक और सवाई माधोपुर
व्याख्या :
बनास नदी के अतिरिक्त जल को लेने के लिए यह परियोजना सवाई माधोपुर के ईसरदा गांव में बनी हुई है। इससे सवाईमाधोपुर, टोंक, जयपुर की जलापूर्ति होती है।

प्रश्न 34   बजाज सागर बाँध किस नदी पर स्थित है -
 (अ) बनास
 (ब) चंबल
 (स) लूनी
 (द) माही

उत्तर : माही
व्याख्या :
बांसवाड़ा के बोरखेड़ा गांव में माही नदी पर बजाज सागर बांध बना हुआ है।

प्रश्न 35   भाखड़ा नांगल परियोजना में राजस्थान की कितनी हिस्सेदारी है -
 (अ) 13.5%
 (ब) 15.2%
 (स) 16.3%
 (द) 17.8%

उत्तर : 15.2%
व्याख्या :
भाखड़ा नांगल परियोजना भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियाजना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें राजस्थान का हिस्सा 15.2 प्रतिशत (विद्युत व जल दोनों में) है। हिमाचल प्रदेश का हिस्सा केवल जल विधुत के उत्पादन में ही है।

प्रश्न 36   ‘मेजा बाँध’ किस नदी पर स्थित है -
 (अ) कोठारी
 (ब) बनास
 (स) जाखम
 (द) सोम

उत्तर : कोठारी
व्याख्या :
मेजा बांध भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ कस्बे में कोठारी नदी पर है। इससे भीलवाड़ा शहर को पेयजल की आपूर्ति होती है।

प्रश्न 37   नौनेरा (नवनेरा) बाँध का निर्माण कार्य चल रहा है-
 (अ) माही पर
 (ब) कालीसिंध पर
 (स) बनास पर
 (द) चम्बल पर

उत्तर : कालीसिंध पर
व्याख्या :
पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के तहत नोनेरा (नवनेरा) बांध कोटा जिले दिगोद तेहसील के बूढ़ादीत गांव के पास में कालीसिंध नदी पर 2022 में बनाया गया है।

प्रश्न 38   ‘सेई परियोजना’ निम्नलिखित में से किस बांध से संबंधित है -
 (अ) जवाहर सागर बांध
 (ब) हरिके बांध
 (स) जवाई बांध
 (द) गाँधी सागर बांध

उत्तर : जवाई बांध
व्याख्या :
जवाई बांध में पानी की आवक कम होने पर इसे उदयपुर के कोटड़ा तहसील में निर्मित सेई परियोजना से जोड़ा गया है। 9 अगस्त 1977 को सेई का पानी पहली बार जवाई बांध में डाला गया। इस बांध के जीर्णोद्धार का कार्य 4 अप्रैल 2003 को सोनिया गांधी ने शुरू किया।

प्रश्न 39   राजस्थान में सोम कागदार सिंचाई परियोजना कहाँ स्थित है -
 (अ) बूंदी
 (ब) कोटा
 (स) उदयपुर
 (द) सिरोही

उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
उदयपुर (ऋषभदेव) में सोम नदी पर सोम-कागदर और डुंगरपुर में इस पर सोम - कमला - अम्बा परियोजना बनी है।

प्रश्न 40   सूची-I ( सिंचाई - पेयजल परियोजना) को सूची-II (नदी) से सुमेलित कीजिए तथा कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -

सूची-I सूची-II
A. इन्दिरा लिफ्ट परियोजना a. गम्भीर नदी
B. नवनैरा बैराज b. बनास नदी
C. अजान बाँध c. चम्बल नदी
D. ईसरदा बाँधd. काली सिंध नदी
कूट -A B C D
 (अ) c d b a
 (ब) a b c d
 (स) c d a b
 (द) a c d b

उत्तर : c d a b
व्याख्या :
इन्दिरा लिफ्ट सिंचाई परियोजना करौली जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है। इसमें चम्बल नदी के पानी को कसेडु गांव (करौली) के पास 125 मीटर ऊंचा उठाकर करौली, बामनवास (गंगापुर सिटी) एवम् बयाना (भरतपुर) में सिंचाई सुविधा प्रदान की गई।
नोनेरा (नवनेरा) बांध पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के तहत नोनेरा (नवनेरा) बांध कोटा जिले दिगोद तेहसील के बूढ़ादीत गांव के पास में कालीसिंध नदी पर 2022 में बनाया गया है।
बनास नदी के अतिरिक्त जल को लेने के लिए ईसरदा परियोजना सवाई माधोपुर के ईसरदा गांव में बनी हुई है। इससे सवाईमाधोपुर, टोंक, जयपुर की जलापूर्ति होती है।
अजान बांध योजना के तहत भरतपुर जिले में गंभीर नदी पर राजा सूरजमल जाट द्वारा बांध बनाया गया।

page no.(4/33)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.