Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत की प्राकृतिक वनस्पतियां

प्रश्न 21   वन रिपोर्ट 2021 के अनुसार देश में कुल वन व वृक्षावरण क्षेत्र में 2019 की तुलना में कितने वर्ग किमी. की वृद्धि हुई है -
 (अ) 7995 वर्ग किमी.
 (ब) 2261 वर्ग किमी.
 (स) 5557 वर्ग किमी.
 (द) 6999 वर्ग किमी.

उत्तर : 7995 वर्ग किमी.

प्रश्न 22   भारतीय वन सर्वेक्षण का मुख्यालय कहाँ है -
 (अ) देहरादून
 (ब) शिमला
 (स) जोरहट
 (द) इलाहाबाद

उत्तर : देहरादून

प्रश्न 23   भारत में भारतीय वन सर्वेक्षण का मुख्यालय कहां स्थित है -
 (अ) देहरादून
 (ब) नैनीताल
 (स) कोलकाता
 (द) गुवाहटी

उत्तर : देहरादून

प्रश्न 24   विश्व में सबसे अधिक बिकने वाली कैंसर रोधी औषधि भारत में कौन से पौधे से प्राप्त होती है -
 (अ) अर्जुन
 (ब) हिमालयन यव
 (स) सर्पगंधा
 (द) अक्सलवुड

उत्तर : हिमालयन यव

प्रश्न 25   भारत में बहुतायत से पाए जाने वाला वन कौन सा है -
 (अ) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
 (ब) उष्णकटिबंधीय काँटेदार वन
 (स) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
 (द) पर्वतीय वन

उत्तर : उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन

प्रश्न 26   निम्नलिखित वनों एवं वृक्षों को सुमेलित कीजिए :

वन वृक्ष
(1) उष्णकटिबन्धीय सदाबहार(a) स्प्रूस
(2) उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती (b) ताड़
(3) पर्वतीय (c) महोगनी
(4) मैंग्रोव(d) साल
(1) (2) (3) (4)
 (अ) (d) (c) (a) (b)
 (ब) (c) (d) (b) (a)
 (स) (c) (d) (a) (b)
 (द) (a) (b) (c) (d)

उत्तर : (c) (d) (a) (b)

प्रश्न 27   नीलगिरी, अन्नामलाई और पालनी पहाड़ियों में समशीतोष्ण वन ______ कहलाते हैं।
 (अ) शोल
 (ब) पलाश
 (स) तेंदू
 (द) खैर

उत्तर : शोल

प्रश्न 28   एक औषधीय पौधा, हिमालयन यू (टैक्सस वालचियाना) कहाँ पाया जाता है -
 (अ) हिमाचल प्रदेश और असम
 (ब) हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश
 (स) हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश
 (द) हिमाचल प्रदेश और मणिपुर

उत्तर : हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न 29   भारत में राष्ट्रीय वन संरक्षण नीति कब शुरू की गई थी -
 (अ) 1952
 (ब) 1992
 (स) 1982
 (द) 1948

उत्तर : 1952

प्रश्न 30   निम्न में से कौन सा एक शंकुधारी वन का वृक्ष नहीं है -
 (अ) स्प्रूस
 (ब) लार्च
 (स) फर
 (द) महोगनी

उत्तर : महोगनी

page no.(3/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.