Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

कृषि फसलें

प्रश्न 11   निम्न में से रबी की फसलें कौनसी हैं -
 (अ) गेहूं, तारामीरा, जौ, चा मटर, सरसों, मसूर, अफीम
 (ब) मोठ, गेहूं, उड़द, अफीम, सरसों, तारामीरा, चना, जौ
 (स) जौ, चना, गेहूं, अफीम, उड़द, मोठ, मसूर, मटर
 (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर : गेहूं, तारामीरा, जौ, चा मटर, सरसों, मसूर, अफीम
व्याख्या :
गेहूं, तारामीरा, जौ, चा मटर, सरसों, मसूर, अफीम रबी की फसलें हैं। रबी की फसलों को अक्टूबर और नवंबर में बोया जाता है और फरवरी और मार्च में काटा जाता है। इन फसलों को बोने के लिए कम तापमान और पकने के लिए गर्म और शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 12   भूरी क्रांति का संबंध किससे है -
 (अ) ऊन उत्पादन
 (ब) दूध उत्पादन
 (स) खाद्यान्न प्रसंस्करण
 (द) झीलों में शैवाल उत्पादन

उत्तर : खाद्यान्न प्रसंस्करण

प्रश्न 13   निम्न्र में से फसल एवं किस्मों का कौनसा युग्म असंगत है -
 (अ) मक्का - माही कंचन व माही धवल
 (ब) चावल - कावेरी, चम्बल व परमल
 (स) गेहूं - मैक्सिकन व कोहिनूर
 (द) मूंगफली - चन्द्रा व कुफरी

उत्तर : मूंगफली - चन्द्रा व कुफरी

प्रश्न 14   भारतीय कृषि में पारिस्थितिकी-प्रिय पोषणीय विकास हेतु निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति श्रेष्ठतम होगी -
 (अ) उन्नत कृषि उपकरण और मशीनें, फसल कटाई के बाद अनाज के दानों को नुकसान से बचाने हेतु सशक्त कीटनाशकों का प्रयोग तथा एकल फसल प्रणाली।
 (ब) मिश्रित खेती प्रणाली तथा कार्बनिक खाद, नत्रजन-स्थिरिकरण पौधों और कीट-प्रतिरोधी सस्य कीस्मों का प्रयोग
 (स) उच्च उत्पादन प्रदान करने वाली सस्य किस्मों का व्यापक प्रयोग, श्रेष्ठतर एवं बारम्बार सिंचाई तथा अजैव रसायनों व कीटनाशकों का बारम्बार हवाई छिड़काव।
 (द) कृष्य भूमि का विस्तार, सूपर फाॅस्फेट, यूरिया तथा असरदार जैव-अम्लों का अधिकाधिक प्रयोग।

उत्तर : मिश्रित खेती प्रणाली तथा कार्बनिक खाद, नत्रजन-स्थिरिकरण पौधों और कीट-प्रतिरोधी सस्य कीस्मों का प्रयोग

प्रश्न 15   कर्क रेखा व 80º पूर्वी देशान्तर भारत को चार चतुर्थाशों में विभाजित करते हैं। किस चतुर्थांश में कपास उत्पादन के सर्वाधिक क्षेत्र स्थित हैं -
 (अ) उत्तर-पूर्व
 (ब) दक्षिण-पश्चिम
 (स) उत्तर-पश्चिम
 (द) दक्षिण-पूर्व

उत्तर : दक्षिण-पश्चिम
व्याख्या :
कर्क रेखा और 80° पूर्वी देशांतर भारत को चार चतुर्भुजों में विभाजित करते हैं। कर्क रेखा भारत को लगभग दो बराबर भागों में विभाजित करती है। कपास उगाने वाले सर्वाधिक क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम चतुर्थांश में स्थित हैं। गुजरात सबसे अधिक कपास का उत्पादन करने वाला राज्य है, जिसके बाद महाराष्ट्र है। कपास की खेती के तहत सबसे बड़ा क्षेत्र महाराष्ट्र में है, इसके बाद गुजरात का स्थान है। गुजरात में काली मिट्टी अधिक पाई जाती है, जो कपास की खेती के लिए आदर्श है।

प्रश्न 16   निम्न में से कृषि के प्रकार से संबंधित असत्य कथन को पहचानें -
 (अ) वालरा - गरासिया जनजाति द्वारा दक्षिण राजस्थान में
 (ब) कुरूवा - मुण्डा जनजाति द्वारा झारखण्ड में
 (स) पौंडू - भीलों द्वारा उत्तर प्रदेश के मैदानी भाग में
 (द) चीमाता - भीलों द्वारा पहाड़ी क्षेत्र पर दक्षिण राजस्थान में

उत्तर : पौंडू - भीलों द्वारा उत्तर प्रदेश के मैदानी भाग में

प्रश्न 17   भारत में सर्वाधिक कृषि क्षेत्र प्रतिशत वाला राज्य है -
 (अ) राजस्थान
 (ब) पंजाब
 (स) बिहार
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : पंजाब

प्रश्न 18   भारत के तत्कालीन योजना आयोग ने भारत को कितने कृषि-जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया था -
 (अ) 5
 (ब) 10
 (स) 15
 (द) 20

उत्तर : 15

प्रश्न 19   मिट्टी की नमी को बनाए रखने के लिए जैविक पदार्थ की एक परत के साथ अनाच्छादित (bare) ज़मीन को कवर करने की प्रक्रिया को ______ कहा जाता है।
 (अ) समोच्च जुताई
 (ब) छत की खेती
 (स) मुल्चिंग
 (द) इंटरक्रॉपिंग

उत्तर : मुल्चिंग

प्रश्न 20   सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर चुनिए –
सूची-I
(A) व्रीही
(B) मुद्ग
(C) यव
(D) इक्षु
सूची-II
(i) गन्ना
(ii) चावल
(iii) मूंग
(iv) जौ
कूट –

 (अ) A-(iii), B-(iv),C-(i), D-(ii)
 (ब) A-(i), B-(ii), C-(iii), D-(iv)
 (स) A-(iv), B-(iii), C-(ii), D-(i)
 (द) A-(ii), B-(iii), C-(iv), D-(i)

उत्तर : A-(ii), B-(iii), C-(iv), D-(i)

page no.(2/8)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.