Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2021 Current Affairs

प्रश्न 21   गुजरात विधानसभा की पहली महिला स्पीकर निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) प्रज्ञा ठाकुर
 (ब) मीनाक्षी लेखी
 (स) किरण खेर
 (द) निमाबेन आचार्य

उत्तर : निमाबेन आचार्य
व्याख्या :
भाजपा की वरिष्ठ विधायक डॉ नीमाबेन आचार्य को गुजरात विधानसभा का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। वे गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं। राजेंद्र त्रिवेदी के 16 सितंबर को इस्तीफा देने और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले नए राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अध्यक्ष का पद खाली हो गया था।

प्रश्न 22   आरबीआई ने नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर निम्न में से किस निजी बैंक पर 2 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है -
 (अ) ऐक्सिस बैंक
 (ब) आरबीएल बैंक
 (स) एचडीएफसी बैंक
 (द) आईसीआईसीआई बैंक

उत्तर : आरबीएल बैंक
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निजी क्षेत्र के ऋणदाता आरबीएल बैंक पर नियामकीय अनुपालन में खामियों तथा बैंकिंग नियमन अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीएल बैंक के निरीक्षण के बाद रिजर्व बैंक ने कुछ नियामकीय निर्देशों तथा बैंकिंग नियमन अधिनियम का अनुपालन नहीं करने का मुद्दा उठाया था। इनमें सहकारी बैंक के नाम पर पांच बचत खाते खोलने और बैंक के निदेशक मंडल की संरचना शामिल है।

प्रश्न 23   संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2021 में देश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी निम्न में से किसको प्रदान की गयी है -
 (अ) पूर्णिमा तिवारी
 (ब) कोमल तिवारी
 (स) मनोज अग्रवाल
 (द) प्रमोद सचदेवा

उत्तर : पूर्णिमा तिवारी
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2021 में देश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी पूर्णिमा तिवारी को प्रदान की गयी है। 16वीं वार्षिक यूएन इंटरनेट गवर्नेंस फोरम बैठक का आयोजन पोलैंड सरकार की अध्यक्षता में 6 से 10 दिसंबर तक केटोवाइस में किया जाएगा। इसका विषय- इंटरनेट यूनाइटेड होगा। पूर्णिमा तिवारी उन 30 एंबैसडर्स में से एक हैं, जिन्हें 193 देशों के आवेदकों में से चुना गया है।

प्रश्न 24   किसने लगातार दूसरी बार ‘एशियन स्नूकर चैंपियनशिप’ 2021(Asian Snooker Championship’ 2021) जीती है -
 (अ) पंकज आडवाणी
 (ब) अमीर सरखोशो
 (स) आलोक कुमार
 (द) आदित्य मेहता

उत्तर : पंकज आडवाणी
व्याख्या :
भारत के पंकज आडवाणी ने आमिर सरखोश को हराकर एशियन स्नूकर चैंपियनशिप 2021 जीती। उन्होंने यह खिताब लगातार दूसरी बार जीता है। वह 2019 में आयोजित आखिरी एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के विजेता हैं। 2019 में, पंकज एकमात्र खिलाड़ी भी बने जिन्होंने बिलियर्ड्स, स्नूकर, 6Reds और 10Reds प्रतियोगिताओं के सभी रूपों में खिताब जीते। यासीन मर्चेंट (1989, 2001), आलोक कुमार (2004), आदित्य मेहता (2012) अन्य भारतीय थे जिन्होंने चैंपियनशिप जीती।

प्रश्न 25   हाल ही में किस देश में अपनी पहली हिंदू महिला सिविल सेवक होने वाली है -
 (अ) पाकिस्तान
 (ब) बांग्लादेश
 (स) अफ़ग़ानिस्तान
 (द) नेपाल

उत्तर : पाकिस्तान
व्याख्या :
पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार कोई हिंदू लड़की मुल्क के सबसे मुश्किल एग्जाम को पास करने में कामयाब हो गई है। 27 साल की डॉक्टर सना रामचंद गुलवानी ने सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेस (CSS) की परीक्षा को मई में ही क्लियर कर लिया था, लेकिन अब उनकी नियुक्ति पर भी मुहर लग गई है। पाकिस्तान में यह एग्जाम सबसे मुश्किल माना जाता है और इसके जरिए ही वहां प्रशासनिक सेवाओं यानी एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस में नियुक्तियां होती हैं। इसे आप भारत के सिविल सर्विसेस एग्जाम की तरह मान सकते हैं, जिसे यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन आयोजित करता है। सना के मामले में सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इसे पहले अटैम्प्ट में ही क्रैक कर लिया। सना मूल रूप से शिकारपुर की रहने वाली हैं। सना ने सिंध प्रांत की रूरल सीट से इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। यह सीट पाकिस्तान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेट के अंतर्गत आती है।

प्रश्न 26   पत्रकार मनोरमा महापात्रा का निधन हो गया है। वह किस राज्य की थीं -
 (अ) जम्मू और कश्मीर
 (ब) कर्नाटक
 (स) तेलंगाना
 (द) ओडिशा

उत्तर : ओडिशा
व्याख्या :
ओडिशा की जानीमानी साहित्यकार और पत्रकार मनोरमा महापात्रा का निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। वह ओडिशा के सबसे बड़े अखबार दैनिक समाज की संपादक रह चुकी थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात उड़िया साहित्यकार और पत्रकार मनोरमा महापात्रा के निधन पर दुख जताया है। मनोरमा महापात्रा को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। महापात्रा ओडिशा में महिला सशक्तिकरण का चेहरा थीं। मनोरमा महापात्रा ने 1984 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1988 में सोवियत नेहरू पुरस्कार, 1990 में क्रिटिक सर्कल ऑफ इंडिया अवार्ड, 1991 में ईश्वर चंद्र विद्यासागर सम्मान और 1994 में रूपंबर पुरस्कार जीता था।

प्रश्न 27   हाल ही में, किस मंत्रालय ने देश भर के 36000 गांवों को कवर करने के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना शुरू करने की घोषणा की है -
 (अ) जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्रालय
 (ब) केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय
 (स) केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
 (द) केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय

उत्तर : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्रालय
व्याख्या :
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्‍डा ने कहा है कि उनका मंत्रालय देशभर में छत्‍तीस हजार गांवों में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना लागू करेगा। इस योजना के अंतर्गत पचास प्रतिशत जनजातीय जनसंख्‍या वाले गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रश्न 28   फुटबॉलर Jimmy Greaves निधन हो गया है। वह किस देश के थे -
 (अ) इंगलैंड
 (ब) ब्राज़िल
 (स) अर्जेंटीना
 (द) स्पेन

उत्तर : इंगलैंड
व्याख्या :
इंग्लैंड के सबसे शानदार स्ट्राइकरों में से एक और टॉटनहम हॉटस्पर (Tottenham Hotspur’s) के रिकॉर्ड गोल करने वाले जिमी ग्रीव्स (Jimmy Greaves) का निधन हो गया। उन्होंने 1961-1970 के बीच टॉटनहम के लिए 266 गोल किए और 1962-63 सीज़न में उनके 37 लीग गोल क्लब रिकॉर्ड बने रहे। उन्होंने चेल्सी (Chelsea) के साथ अपने करियर की शुरुआत की और लंदन क्लब (1957-61) के लिए 124 लीग गोल किए।

प्रश्न 29   हाल ही में, भारत के किस राज्य को सिराराखोंग मिर्च(Sirarakhong Chilli) और तामेंगलोंग ऑरेंज(Tamenglong Orange) के लिए भौगोलिक संकेत (Geographical Indication) टैग प्राप्त हुआ है -
 (अ) मेघालय
 (ब) महाराष्ट्र
 (स) केरल
 (द) मणिपुर

उत्तर : मणिपुर
व्याख्या :
मणिपुर के दो प्रसिद्ध उत्पाद, हाथी मिर्च (Hathei chilli), जो मणिपुर के उखरुल (Ukrul) जिले में पाई जाती है और अपने अनोखे स्वाद के लिए जानी जाती है, और तामेंगलोंग मैंडरिन ऑरेंज (Tamenglong mandarin orange) को भौगोलिक संकेत (Geographical Indication - GI) टैग दिया गया है। यह मणिपुर के इतिहास में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है और इससे मणिपुर के किसानों की आय में वृद्धि होगी। हाथी मिर्च एक अच्छे एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करती है और इसमें उच्च कैल्शियम और विटामिन सी का स्तर होता है। इसका अत्यधिक उच्च अमेरिकन स्पाइस ट्रेड एसोसिएशन (American Spice Trade Association - ASTA) रंग मूल्य 164 है। मिर्च का निकालने योग्य रंग आमतौर पर ASTA मानों का उपयोग करके व्यक्त किया जाता है। तामेंगलोंग मैंडरिन ऑरेंज आकार में बड़ा होता है, जिसका वजन औसतन 232.76 ग्राम होता है। इसका अनोखा मीठा और खट्टा स्वाद है। इसमें उच्च रस सामग्री (लगभग 45 प्रतिशत) है और एस्कॉर्बिक एसिड (48.12 मिलीग्राम / 100 मिलीलीटर) से समृद्ध है। ये संतरे तामेंगलोंग की पहाड़ियों में 1,800 हेक्टेयर में फैले हुए हैं, जिनमें से 400 हेक्टेयर को MOMA द्वारा जैविक के रूप में प्रमाणित किया गया है।

प्रश्न 30   किस देश में स्थित भारतीय उच्चायोग ने 57वां भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग(Indian technical and economic cooperation day) दिवस मनाया है -
 (अ) ऑस्ट्रेलिया
 (ब) दक्षिण कोरिया
 (स) कतर
 (द) बांग्लादेश

उत्तर : बांग्लादेश
व्याख्या :
16 सितंबर, 2021 को ढाका में भारतीय उच्चायोग ने 57वां भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (ITEC) मनाया। इस कार्यक्रम की मेजबानी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने की। इस कार्यक्रम में जीवन के सभी क्षेत्रों से लगभग 100 ITEC पूर्व छात्रों और VIPs ने भाग लिया। ITEC भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। इसकी स्थापना 1964 में भारत द्वारा विकासशील देशों को विकास का अनुभव और उपयुक्त तकनीक प्रदान करने के लिए की गई थी।

page no.(3/62)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.