Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2021 Current Affairs

प्रश्न 11   मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने “डांसिंग विद ड्रीम्स” (Dancing with Dreams ) पुस्तक का विमोचन किया है। इस पुस्तक का लेखन किसने किया है -
 (अ) शशि थरूर
 (ब) कारन सिंह
 (स) आदित्यनाथ दास
 (द) मोबाशेर जावेद अकबर

उत्तर : आदित्यनाथ दास
व्याख्या :
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास द्वारा लिखित कविताओं के संग्रह ‘डांसिंग विद ड्रीम्स’ नामक एक पुस्तक प्रकाशित की।

प्रश्न 12   हरियाणा सरकार द्वारा जल संरक्षण अभियान के सद्भावना दूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) मनिका शेओकंद
 (ब) शिवानी जाधवी
 (स) पंखुड़ी गिडवानी
 (द) मानुषी छिल्लारो

उत्तर : मनिका शेओकंद
व्याख्या :
फेमिना मिस ग्रेंड इंडिया-2021 मनिका श्योकंद अब हरियाणा में जल संरक्षण की अलख जगाती नजर आएंगी। हरियाणा सरकार ने उन्हें जल संरक्षण अभियान के लिए गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया है। मनिका इसके बदले कोई पैसा नहीं लेंगी।

प्रश्न 13   Acc to अलायंस फॉर इंसीनरेटर विकल्प ‘अपो आइलैंड’ ‘जीरो वेस्ट’ आइलैंड बन गया है, यह निम्नलिखित में से किस देश में मौजूद है -
 (अ) फिलीपींस
 (ब) न्यूजीलैंड
 (स) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
 (द) जापान

उत्तर : फिलीपींस

प्रश्न 14   Anti-profiteering Authority 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। यह किस मंत्रालय के अंतर्गत आता है -
 (अ) Ministry of Education
 (ब) Ministry of Corporate affairs
 (स) Ministry of finance
 (द) Ministry of Electronic & IT

उत्तर : Ministry of finance

प्रश्न 15   पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार को संज्ञेय अपराध बनाने के लिए किस राज्य की विधानसभा ने एक विधेयक पारित किया है -
 (अ) गुजरात
 (ब) राजस्थान
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) उत्तराखंड

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान में पर्यटकों से दुर्व्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस बारे में एक विधेयक सोमवार को राज्य विधानसभा में पारित किया गया। विधानसभा ने राजस्थान पर्यटन व्यवसाय (सुकरकरण और विनियमन) (संशोधन) विधेयक 2021 सोमवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस संशोधन के बाद अब पर्यटकों से दुर्व्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सकेगी। अब यह संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आ गया है। आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) में संज्ञेय अपराध की परिभाषा ऐसे अपराध के रूप में की गई है, जिसमें गिरफ्तारी के लिए पुलिस को किसी वारंट की जरूरत नहीं होती।

प्रश्न 16   किस केंद्रीय मंत्रालय ने विश्वेश्वरैया PHD के चरण 2 का शुभारंभ किया है -
 (अ) शिक्षा मंत्रालय
 (ब) लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम
 (स) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
 (द) इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

उत्तर : इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
व्याख्या :
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (Electronics System Design & Manufacturing :ESDM) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)/ सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं (आईटीईएस) में 42 उभरती प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर 2021 कोवर्चुअल तरीके से विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना (Visvesvaraya PhD Scheme) के दूसरे चरण का शुभारंभ किया।

प्रश्न 17   हाल ही में किस देश ने अपने पूर्वी तट से ह्वासोंग-8 नामक एक नई विकसित हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
 (अ) उत्तर कोरिया
 (ब) जापान
 (स) चीन
 (द) रूस

उत्तर : उत्तर कोरिया
व्याख्या :
उत्तर कोरिया ने 28 सितंबर 2021 को अपने पूर्वी तट से ह्वासोंग-8 नामक एक नई विकसित हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह नवीनतम लॉन्च सितंबर, 2021 में उत्तर कोरिया का तीसरा मिसाइल परीक्षण है। हाइपरसोनिक मिसाइल अगली पीढ़ी की नवीनतम युद्ध तकनीकों में से एक है जिसे अमेरिका, रूस, चीन और भारत जैसी सैन्य शक्तियों द्वारा विकसित किया जा रहा है।

प्रश्न 18   विश्व समुद्री दिवस 2021 (World Maritime Day 2021) निम्न में से किस दिन मनाया गया -
 (अ) 10 सितंबर
 (ब) 15 सितंबर
 (स) 20 सितंबर
 (द) 30 सितंबर

उत्तर : 30 सितंबर
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) द्वारा हर साल ‘विश्व समुद्री दिवस’ मनाया जाता है. दुनिया भर में अलग-अलग सरकारें समुद्री दिवस मनाने के लिए सटीक दिन चुनती हैं, हालांकि, यह आमतौर पर सितंबर के अंतिम सप्ताह के दौरान और इसी महीने के अंतिम गुरुवार को मनाया जाता है। विश्व समुद्री दिवस 2021 इस बार 30 सितंबर को मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य समुद्री वातावरण की सुरक्षा, समुद्री उद्योग तथा शिपिंग सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

प्रश्न 19   लुईस हैमिल्टन कितने रेस जीतने वाले पहले फॉर्मूला वन (F1) ड्राइवर बन गये हैं -
 (अ) 150
 (ब) 100
 (स) 200
 (द) 250

उत्तर : 100
व्याख्या :
लुईस हैमिल्टन 100 रेस जीतने वाले पहले फॉर्मूला वन (F1) ड्राइवर बन गये हैं। यह रूसी ग्रैंड प्रिक्स सीज़न में हैमिल्टन की 05वीं जीत है और जुलाई, 2021 में ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स के बाद, उनकी पहली जीत है। 2021 रूसी ग्रैंड प्रिक्स - F1 रेस एक फॉर्मूला वन रेस है जो 26 सितंबर, 2021 को सोची ऑटोड्रोम में आयोजित की गई थी। यह 2021 की रूसी ग्रैंड प्रिक्स - F1 रेस की 15वीं रेस थी। मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने यह रेस जीत ली है।

प्रश्न 20   हाल ही में किस राज्य सरकार ने मिशन शक्ति-चरण 3 के तहत निर्भया-एक पहल कार्यक्रम की शुरुआत की -
 (अ) बिहार
 (ब) पंजाब
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) झारखंड

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मिशन शक्ति-चरण 3 के तहत निर्भया-एक पहल कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान बताया कि 75,000 महिलाएं राज्य के बैंकों से जुड़ेंगी, सस्ती ब्याज दरों पर ऋण प्राप्त करेंगी और 3 महीने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत राज्य सब्सिडी का लाभ प्राप्त करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन एक दूसरे के साथ जुड़े हैं।

page no.(2/48)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.