Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

November 2021 Current Affairs

प्रश्न 41   हाल ही में निम्नलिखित में से किसे इंटरपोल की कार्यकारी समिति पर एशिया के प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है -
 (अ) ऋषि सुनकी
 (ब) गीता गोविंदम
 (स) प्रवीण सिन्हा
 (द) अजीत डोभाल

उत्तर : प्रवीण सिन्हा
व्याख्या :
हाल ही में ‘केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो’ (CBI) के विशेष निदेशक ‘प्रवीण सिन्हा’ को ‘अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन’ (इंटरपोल) की कार्यकारी समिति में एशिया का प्रतिनिधि चुना गया है। इससे पूर्व CBI के तत्कालीन निदेशक और एनसीबी-इंडिया के प्रमुख ‘पी.सी. शर्मा’ को वर्ष 2003-06 के लिये इंटरपोल में एशिया का उपाध्यक्ष चुना गया था। इसका मुख्यालय ल्यों, फ्राँस में स्थित है। अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसी ‘इंटरपोल’ ने यूएई के मेजर जनरल अहमद नसीर अल रायसी को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है।

प्रश्न 42   हाल ही में किस देश को 2021-25 के लिए यूनेस्को विश्व विरासत समिति के लिए चुना गया है -
 (अ) इंडोनेशिया
 (ब) जापान
 (स) भारत
 (द) क्यूबा

उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत को चार वर्ष की अवधि के लिये ‘यूनेस्को विश्व विरासत समिति’ के सदस्य के रूप में चुना गया है। गौरतलब है कि विश्व विरासत समिति विश्व विरासत सम्मेलन के कार्यान्वयन हेतु उत्तरदायी है, यह विश्व विरासत कोष के उपयोग का निर्धारण करती है और सदस्य देशों के अनुरोध पर वित्तीय सहायता आवंटित करती है। यह समिति, विश्व विरासत सूची में किसी संपत्ति को शामिल किये जाने को लेकर अंतिम निर्णय लेती है। वहीं संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन' यानी यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। यह शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति स्थापित करने का प्रयास करती है। यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में अवस्थित है एवं विश्व में इसके 50 से अधिक क्षेत्रीय कार्यालय हैं। उल्लेखनीय है कि यूनेस्को के सदस्य देशों में शामिल तीन देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य नहीं हैं- कुक द्वीप (Cook Islands), निउए (Niue) एवं फिलिस्तीन।

प्रश्न 43   संविधान दिवस किस तिथि को मनाया जाता है -
 (अ) 26 नवंबर
 (ब) 25 नवंबर
 (स) 24 नवंबर
 (द) 23 नवंबर

उत्तर : 26 नवंबर
व्याख्या :
विदेश मंत्रालय ने सभी प्रवासी भारतीय स्कूलों को 26 नवंबर को संविधान दिवस ​​के रूप में मनाने का निर्देश दिया और दूतावासों को उस देश की स्थानीय भाषा में संविधान का अनुवाद करने और इसे विभिन्न अकादमियों, पुस्तकालयों और इंडोलॉजी के संकायों में वितरित करने का निर्देश दिया। राष्ट्र ने 26 नवंबर 2021 को 72वां संविधान दिवस मनाया है।

प्रश्न 44   हाल ही में निम्नलिखित में से किस स्थान पर सैन्य अभ्यास दक्षिण शक्ति आयोजित किया गया है -
 (अ) रानीखेत
 (ब) बेलगाम
 (स) पुणे
 (द) जैसलमेर

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने जैसलमेर में सेना और वायु सेना के भाग लेने के साथ सैन्य अभ्यास दक्षिण शक्ति का अवलोकन किया।

प्रश्न 45   हाल ही में किनारा कैपिटल ने एमएसएमई संपार्श्विक-मुक्त ऋण के लिए कौन सा मोबाइल ऐप लॉन्च किया -
 (अ) माईकिनारा मोबाइल ऐप
 (ब) किनारालोन मोबाइल ऐप
 (स) माईक्रेडिटकिनारा मोबाइल ऐप
 (द) योरकिनारा मोबाइल ऐप

उत्तर : माईकिनारा मोबाइल ऐप
व्याख्या :
तेजी से विकसित होने वाली फिनटेक, किनारा कैपिटल ने हाल ही में माईकिनारा मोबाइल ऐप लॉन्च किया है जो एक साधारण 3-चरणीय प्रक्रिया के साथ आता है और असुरक्षित एमएसएमई व्यवसाय ऋण देने के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला है।

प्रश्न 46   हाल ही में टेस्ट पदार्पण (डेब्यू) में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय कौन बने हैं -
 (अ) वरुण चक्रवती
 (ब) अक्षर पटेल
 (स) सूर्य कुमार यादव
 (द) श्रेयस अय्यर

उत्तर : श्रेयस अय्यर
व्याख्या :
श्रेयस अय्यर अपने टेस्ट पदार्पण (डेब्यू) में शतक बनाने वाले 16 वें भारतीय बल्लेबाज बन गए, एक शानदार सूची में शामिल हो गए जिसमें महान लाला अमरनाथ, गुंडप्पा विश्वनाथ और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली शामिल हैं।

प्रश्न 47   भारत, मालदीव और किस देश ने द्विवार्षिक त्रिपक्षीय तटरक्षक अभ्यास ‘दोस्ती’ के 15वें संस्करण का मालदीव में आयोजन किया -
 (अ) नेपाल
 (ब) चीन
 (स) श्रीलंका
 (द) रूस

उत्तर : श्रीलंका
व्याख्या :
भारत, मालदीव और श्रीलंका के बीच द्विवार्षिक त्रिपक्षीय तटरक्षक अभ्यास 'दोस्ती' के 15वें संस्करण का आयोजन मालदीव में किया गया। इस अभ्यास ने वर्ष 2021 में 30 वर्ष पूरे कर लिये हैं। अभ्यास 'दोस्ती' को वर्ष 1991 में भारत और मालदीव के तटरक्षकों के बीच शुरू किया गया था। श्रीलंका पहली बार वर्ष 2012 में इस अभ्यास में शामिल हुआ था। पिछले दस वर्षों में आयोजित अभ्यासों ने समुद्री दुर्घटनाओं की स्थिति में सहायता प्रदान करने, समुद्री प्रदूषण को समाप्त करने और तेल रिसाव जैसी स्थितियों के दौरान तटरक्षक की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित किया है। इस अभ्यास (2021) के लिये भारतीय तटरक्षक पोत वज्र और अपूर्वा (Vajra and Apoorva) को तैनात किया गया है।

प्रश्न 48   बांग्लादेश के किस क्रिकेटर एवं टी-20 कप्तान ने टेस्ट फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की है -
 (अ) मोहम्मद नईम
 (ब) सौम्य सरकार
 (स) लिटन दास
 (द) महमूदुल्लाह रियाद

उत्तर : महमूदुल्लाह रियाद
व्याख्या :
बांग्लादेश के क्रिकेटर एवं टी-20 कप्तान महमूदुल्लाह रियाद ने टेस्ट फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की है. महमूदुल्लाह ने साल 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था. महमूदुल्लाह का आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2021 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में रहा. इस मुकाबले में उन्होंने छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों की नाबाद बेहतरीन शतकीय पारी खेली. बता दें महमूदुल्लाह मौजूदा समय में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के T20 इंटरनेशनल प्रारूप के कप्तान हैं.

प्रश्न 49   साहित्य अकादमी अवार्ड विजेता निम्न में से किस प्रसिद्ध असमी कवि का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया -
 (अ) सनंत तांती
 (ब) माधव कंदलि
 (स) नलिनीधर भट्टाचार्य
 (द) हमन तांती

उत्तर : सनंत तांती
व्याख्या :
साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता असमिया कवि सनंत तांती का हाल ही में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वे 69 साल के थे. तांती को उनके कविता संग्रह 'कैलोइर दिनतो अमार होबो' (कल का दिन हमारा होगा) के लिए 2016 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाज़ा गया था. उन्होंने 1971 में जोरहाट में असम चाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में एक कर्मी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और 2012 में उप भविष्य निधि आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए थे.

प्रश्न 50   अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसी ‘इंटरपोल’ ने यूएई के निम्न में से किस मेजर जनरल को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है -
 (अ) अहमद खान
 (ब) अहमद नसीर अल रायसी
 (स) अहमद शाह मसूद
 (द) अहमद नदीम क़ासमी

उत्तर : अहमद नसीर अल रायसी
व्याख्या :
अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसी ‘इंटरपोल’ ने यूएई के मेजर जनरल अहमद नसीर अल रायसी को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। इंटरपोल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के गृह मंत्रालय में महानिरीक्षक मेजर जनरल अहमद नसीर अल रायसी को चार साल साल के लिए अध्यक्ष चुना है। गौरतलब है कि इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है जबकि इस्तांबुल, तुर्की का शहर है जहां पर इंटरपोल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ।

page no.(5/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.