Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

March 2022 Current Affairs

प्रश्न 11   कौन सा राज्य अबुल बरकत की याद में उनके आवास पर भाषा शहीद बरकत का स्मारक बनाएगा -
 (अ) त्रिपुरा
 (ब) असम
 (स) पश्चिम बंगाल
 (द) ओडिशा

उत्तर : पश्चिम बंगाल
व्याख्या :
पश्चिम बंगाल सरकार मुर्शिदाबाद में बबला गांव में भाषा शहीद बरकत स्मारक बनाएगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में यह घोषणा की। राज्‍य सरकार द्वारा दक्षिण कोलकाता में देशप्रिया पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

प्रश्न 12   भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी के बाद CSB बैंक के नए डिप्टी एमडी कौन हैं -
 (अ) निशांत सक्सेना
 (ब) प्रशांत आनंद
 (स) प्रलय मोंडल
 (द) ऋषि पांडा

उत्तर : प्रलय मोंडल

प्रश्न 13   केंद्र द्वारा RBI के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक के रूप में किसे नामित किया गया है -
 (अ) राकेश पालीवाल
 (ब) अखिल शर्मा
 (स) संजय मल्होत्रा
 (द) आशीष जैन

उत्तर : संजय मल्होत्रा
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में नामित किया है।

प्रश्न 14   हाल ही में किस संघ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया है?
 (अ) अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ
 (ब) संयुक्त राष्ट्र संघ
 (स) विश्व व्यापार संगठन
 (द) विश्व स्वास्थ्य संगठन

उत्तर : अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ
व्याख्या :
रूस और यूक्रेन के बीच इस वक्त भयंकर युद्ध चल रहा है. यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अंतर्राष्ट्रीय जूडो महासंघ (आईजेएफ) के मानद अध्यक्ष के पद से निलंबित कर दिया गया है. खेल के अंतर्राष्ट्रीय निकाय ने यह जानकारी दी. ब्लैक बेल्ट धारक पुतिन आठवें डैन से सम्मानित होने वाले पहले रूसी बने थे, जो खेल के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है, लेकिन आईजेएफ ने अब रूस के हमले के बाद पुतिन की भूमिका को निलंबित कर दिया है.

प्रश्न 15   केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एलआईसी के आईपीओ में निम्न में से कितने प्रतिशत विदेशी निवेश को मंजूरी दे दी है -
 (अ) 30 प्रतिशत
 (ब) 20 प्रतिशत
 (स) 50 प्रतिशत
 (द) 60 प्रतिशत

उत्तर : 20 प्रतिशत
व्याख्या :
सरकार ने देश के सबसे बड़े बीमाकर्ता के विनिवेश की सुविधा के उद्देश्य से भारतीय जीवन बीमा निगम-एलआईसी में स्वचालित मार्ग के तहत 20 प्रतिशत तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश-एफडीआई की अनुमति दी है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने वित्त मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श के बाद एल आई सी में एफडीआई की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा था। बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक पेशकश, एलआईसी का आईपीओ मार्च में बाजार में आने की उम्मीद है और एलआईसी के कर्मचारियों और पॉलिसीधारकों को न्यूनतम मूल्य पर छूट मिलेगी।

प्रश्न 16   सेना प्रमुख MM Naravane ने चार पैराशूट बटालियनों को प्रेसिडेंट्स कलर्स से सम्मानित किया। प्रेसिडेंट्स कलर्स को __ के रूप में भी जाना जाता है -
 (अ) शक्ति
 (ब) निशान
 (स) बलिदान
 (द) कर्तव्य

उत्तर : निशान
व्याख्या :
थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने चार पैराशूट बटालियन को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किए। बेंगलुरू में पैराशूट रेजीमेंट प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित समारोह में 11वीं पैरा विशेष फोर्स, 21वीं पैरा विशेष फोर्स, 23वीं पैरा और 29वीं पैरा बटालियनों को नए राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किए गए।

प्रश्न 17   भारतीय नौसेना को 12वां P-8I समुद्री गश्ती विमान किस देश से प्राप्त हुआ -
 (अ) इजराइल
 (ब) अमेरीका
 (स) फ्रांस
 (द) रूस

उत्तर : अमेरीका
व्याख्या :
भारतीय नौसेना को अमेरिका स्थित एयरोस्पेस कंपनी बोइंग से 12वां पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान P-8I प्राप्त हुआ है। यह चार अतिरिक्त विमानों में से चौथा है, जिसके लिए 2016 में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे।

प्रश्न 18   भारत में विश्व बैंक के किस प्रमुख को वैश्विक ऋणदाता संस्था की एक प्रमुख एजेंसी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है -
 (अ) डेविड माल्पस
 (ब) गीता गोपीनाथ
 (स) जुनैद कमाल अहमद
 (द) रघुराम राजन

उत्तर : जुनैद कमाल अहमद
व्याख्या :
भारत में विश्व बैंक के प्रमुख जुनैद कमाल अहमद को वैश्विक ऋणदाता संस्था की एक प्रमुख एजेंसी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अहमद उपाध्यक्ष के रूप में बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (MIGA) की कमान संभालेंगे। वह विश्व बैंक के इतिहास में इतना ऊंचा पद हासिल करने वाले दूसरे बांग्लादेशी नागरिक हैं। उनसे पहले, फैज चौधरी विश्व बैंक प्रशासन में उपाध्यक्ष के पद पर काबिज होने वाले पहले बांग्लादेशी नागरिक बने थे।

प्रश्न 19   मैक्सिको ओपन को जीतकर स्पेन के निम्न में किस टेनिस खिलाड़ी ने अपने करियर का 91वां ख़िताब जीत लिया है -
 (अ) डेविड फेरर
 (ब) फर्नांडो वर्डास्को
 (स) टॉमी रोब्रेडो
 (द) राफेल नडाल

उत्तर : राफेल नडाल
व्याख्या :
मैक्सिको ओपन को जीतकर स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने करियर का 91वां ख़िताब जीत लिया है। नडाल ने अपना 91वां एटीपी खिताब जीता। यह उनका वर्ष 2022 में तीसरा खिताब है। उन्होंने इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब भी जीता था। नडाल का अकापुल्को में यह कुल चौथा खिताब है। उन्होंने इससे पहले 2005, 2013 और 2020 में यहां खिताब जीता था।

प्रश्न 20   ओडिशा के किस पूर्व मुख्यमंत्री का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है -
 (अ) गिरिधर गमांग
 (ब) हेमानंद बिस्वाल
 (स) जानकी बल्लभ पटनायक
 (द) बीजू पटनायक

उत्तर : हेमानंद बिस्वाल
व्याख्या :
ओडिसा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्‍वाल का निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। राजधानी भुबनेश्‍वर में एक निजी अस्‍पताल में उनका उपचार चल रहा था। वह वर्ष 1989 और 1999 में दो बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रहे। वे राज्‍य विधानसभा के लिए छह बार चुने गये, जबकि वर्ष 2009 में सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने।

page no.(2/66)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.