Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

वैश्विक पवन प्रणाली

प्रश्न 21   निम्न में से किस पवन को ‘डाक्टर’ की संज्ञा दी गई है -
 (अ) मिस्ट्रल
 (ब) बोरा
 (स) हरमट्टान
 (द) चिनूक

उत्तर : हरमट्टान

प्रश्न 22   अगस्त माह में भारत में उपोष्णकटिबंधीय पूर्वी जेट स्ट्रीम धारा किस अक्षांश पर प्रवाहित होती है -
 (अ) 8° उत्तर
 (ब) 15° उत्तर
 (स) 27° उत्तर
 (द) 37° उत्तर

उत्तर : 15° उत्तर

प्रश्न 23   कौन सी स्थायी पवनें 30° दक्षिणी अक्षांशों से 60° दक्षिणी अक्षांशों के मध्य प्रवाहित होती हैं -
 (अ) दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक पवनें
 (ब) ध्रुवीय पूर्वी पवनें
 (स) पछुआ पवनें
 (द) उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनें

उत्तर : पछुआ पवनें

प्रश्न 24   निम्नलिखित में से सत्य कथन छांटिये -
 (अ) उत्तरी गोलार्द्ध के चक्रवात में पवन प्रवाह क्रम दिशा वामावर्त होती है।
 (ब) दक्षिणी गोलार्द्ध के प्रतिचक्रवात में पवन प्रवाह क्रम दिशा दक्षिणावर्त होती है।
 (स) कोरिओलिस बल दाब प्रवणता बल के समान्तर दिशा में कार्य करता है।
 (द) दाब प्रवणता बल समदाब रेखा के समान्तर होता है।

उत्तर : उत्तरी गोलार्द्ध के चक्रवात में पवन प्रवाह क्रम दिशा वामावर्त होती है।

प्रश्न 25   पश्चिमी आस्ट्रेलिया में ऊष्णकटिबंधीय चक्रवातों को _______ के नाम से जाना जाता है।
 (अ) विली विली
 (ब) हरिकेन
 (स) टाइफून
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : विली विली

प्रश्न 26   डोल्डड्रम बेल्ट स्थित है -
 (अ) कर्क रेखा पर
 (ब) मकर रेखा पर
 (स) भूमध्य रेखा के समीप
 (द) ध्रुवों के समीप

उत्तर : भूमध्य रेखा के समीप

प्रश्न 27   चिनूक, यू. एस. ए. की _______ स्थानीय पवन है ।
 (अ) उष्ण व आर्द्र
 (ब) उष्ण व शुष्क
 (स) शीत व आर्द्र
 (द) शीत व शुष्क

उत्तर : उष्ण व शुष्क

प्रश्न 28   विषुवत् रेखा के ऊपर क्षोभ सीमा में हवा का तापमान लगभग माइनस 80° से. और ध्रुव के ऊपर लगभग माइनस ...... होता है -
 (अ) 45° से.
 (ब) 30° से.
 (स) 100° से.
 (द) 75° से.

उत्तर : 45° से.

प्रश्न 29   दक्षिणी गोलार्द्ध में व्यापारिक पवनों की दिशा क्या रहती है -
 (अ) दक्षिण - पूर्व से उत्तर-पश्चिम
 (ब) दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व
 (स) उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
 (द) उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम

उत्तर : दक्षिण - पूर्व से उत्तर-पश्चिम

प्रश्न 30   निम्नलिखित में से कौनसा देश ‘शामल’ स्थानीय पवन से संबंधित है -
 (अ) ब्राज़ील
 (ब) इराक
 (स) मेक्सिको
 (द) न्यूजीलैंड

उत्तर : इराक

page no.(3/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.