Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

April 2022 Current Affairs

प्रश्न 11   निम्नलिखित में से किस भारतीय प्रबंधन संस्थान ने रिटेल टेक कंसोर्टियम की स्थापना की है -
 (अ) आईआईएम लखनऊ
 (ब) आईआईएम बोधगया
 (स) आईआईएम अहमदाबाद
 (द) आईआईएम अमृतसर

उत्तर : आईआईएम अहमदाबाद
व्याख्या :
सेंटर फॉर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, अहमदाबाद में भारतीय प्रबंधन संस्थान ने भारत में कई खुदरा और प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ साझेदारी करने के लिए रिटेल टेक कंसोर्टियम लॉन्च किया।

प्रश्न 12   निम्नलिखित में से किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भीम बहादुर गुरुंग का निधन हो गया है -
 (अ) गोवा
 (ब) केरल
 (स) मेघालय
 (द) सिक्किम

उत्तर : सिक्किम
व्याख्या :
सिक्किम के तीसरे मुख्यमंत्री, भीम बहादुर गुरुंग का सिक्किम के गंगटोक में लुमसुई में उनके आवास पर निधन हो गया। उन्होंने 11 मई से 24 मई 1984 तक सिक्किम के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया, जो सिक्किम के इतिहास में सबसे छोटा कार्यकाल था।

प्रश्न 13   केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत पिछले साल प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित कितने राज्यों को 1,887.23 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता को मंज़ूरी दी -
 (अ) 5
 (ब) 7
 (स) 10
 (द) 12

उत्तर : 5
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत पिछले साल प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित 5 राज्यों को 1,887.23 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता को मंज़ूरी दी। इसमें से बिहार को 1,038.96 करोड़ रुपए, हिमाचल प्रदेश को 21.37 करोड़ रुपए, राजस्थान को 292.51 करोड़ रुपए, सिक्किम को 59.35 करोड़ रुपए और पश्चिम बंगाल को 475.04 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

प्रश्न 14   सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने हाल ही में 3,887 करोड़ रुपए की लागत से स्वदेश में विकसित कितने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) की खरीद को मंज़ूरी दे दी -
 (अ) 25
 (ब) 30
 (स) 15
 (द) 20

उत्तर : 15
व्याख्या :
सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने हाल ही में 3,887 करोड़ रुपए की लागत से स्वदेश में विकसित 15 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) की खरीद को मंज़ूरी दे दी। वहीं, हेलीकॉप्टरों के रख-रखाव के लिए बुनियादी ढांचों के विकास के लिए 377 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 10 हेलीकॉप्टर वायु सेना और 5 भारतीय सेना के लिए होंगे। यह हेलीकॉप्टर अपेक्षित दक्षता, गतिशीलता, विस्तारित रेंज, ऊंचाई पर उड़ान के प्रदर्शन और सभी मौसमों में मुकाबला करने की क्षमता से लैस है।

प्रश्न 15   केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को 'महंगाई भत्ता' यानी डीए में कितने प्रतिशत वृद्धि की मंजूरी दे दी है -
 (अ) पांच प्रतिशत
 (ब) तीन प्रतिशत
 (स) सात प्रतिशत
 (द) चार प्रतिशत

उत्तर : तीन प्रतिशत
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को 'महंगाई भत्ता' यानी डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि की मंजूरी दे दी है। अब ये बढ़कर 34 प्रतिशत हो गई है। बता दें कि नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। केंद्र सरकार की इस बढ़ोतरी का लाभ 47.68 लाख केंद्रीय कर्मचारियों एवं 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा।

प्रश्न 16   हाल ही में किस देश ने अंतरिक्ष में रूस और चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने हेतु एक नई डिफेंस स्पेस कमांड एजेंसी की स्थापना की घोषणा की है -
 (अ) भारत
 (ब) नेपाल
 (स) जापान
 (द) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने अंतरिक्ष में रूस और चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने हेतु एक नई डिफेंस स्पेस कमांड एजेंसी की स्थापना की घोषणा की है। यह सरकार, उद्योग, सहयोगियों और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के अंतरिक्ष-विशिष्ट प्राथमिकताओं को विकसित करने एवं उनकी वकालत करने में ऑस्ट्रेलिया की सहायता करेगा। यह एजेंसी अंतरिक्ष क्षेत्र में विशेषज्ञता, रणनीतिक अंतरिक्ष योजना बनाने में सहायता एवं अंतरिक्ष नीति के परिशोधन के संबंध में किसी भी विकास का हिस्सा बनने में सक्षम होने हेतु कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

प्रश्न 17   हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और किस देश के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) को अंतिम रूप दिया गया -
 (अ) भारत
 (ब) चीन
 (स) रूस
 (द) पाकिस्तान

उत्तर : भारत
व्याख्या :
हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और भारत के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) को अंतिम रूप दिया गया। भारत-यूएई CEPA पर भारत-यूएई वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान 18 फरवरी, 2022 को हस्ताक्षर किये गए थे। यह समझौता 1 मई, 2022 से लागू होने की उम्मीद है। CEPA दोनों देशों के बीच व्यापार को प्रोत्साहित करने हेतु एक संस्थागत तंत्र प्रदान करता है।

प्रश्न 18   शोधकर्त्ताओं के एक समूह द्वारा किस देश में किये गए अध्ययन के मुताबिक, पहली बार मानव रक्त में ‘माइक्रोप्लास्टिक’ नामक प्लास्टिक के छोटे कणों का पता चला है -
 (अ) जर्मनी
 (ब) रूस
 (स) नीदरलैंड
 (द) ईरान

उत्तर : नीदरलैंड
व्याख्या :
नीदरलैंड में शोधकर्त्ताओं के एक समूह द्वारा किये गए अध्ययन के अनुसार, पहली बार मानव रक्त में ‘माइक्रोप्लास्टिक’ नामक प्लास्टिक के छोटे कणों का पता चला है। शोधकर्त्ताओं ने मौजूदा तकनीकों को उन कणों का पता लगाने एवं उनका विश्लेषण करने के लिये अनुकूलित किया, जो आकार में 700 नैनोमीटर जितने छोटे थे।

प्रश्न 19   भारतीय और किन नौसेनाओं के बीच 20 वां द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास वरुण अरब सागर में आयोजित किया गया है -
 (अ) श्रीलंका
 (ब) फ्रेंच
 (स) मंगोलिया
 (द) थाईलैंड

उत्तर : फ्रेंच
व्याख्या :
भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण- 'वरुण' 30 मार्च से 03 अप्रैल 2022 तक अरब सागर में आयोजित किया जा रहा है। दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास की शुरुआत वर्ष 1993 में हुई थी। इस अभ्यास को वर्ष 2001 में 'वरुण' नाम दिया गया था और यह भारत-फ्रांस रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

प्रश्न 20   इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड (IL&FS) के अध्यक्ष के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) सी.एस. राजन
 (ब) मोहन सेठ
 (स) सोहन अग्रवाल
 (द) राहुल सचदेवा

उत्तर : सी.एस. राजन
व्याख्या :
उदय कोटक ने 2 अप्रैल, 2022 को अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (IL & FS) के बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ने की घोषणा की है। आईएल एंड एफएस के प्रबंध निदेशक सीएस राजन को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा 3 अप्रैल से छह महीने के लिए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

page no.(2/54)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.