Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2022 Current Affairs

प्रश्न 11   आईपीएल-2022 का खिताब निम्न में से किस टीम ने जीता -
 (अ) राजस्थान रॉयल्स
 (ब) गुजरात टाइटंस
 (स) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
 (द) चेन्नई सुपर किंग्स

उत्तर : गुजरात टाइटंस
व्याख्या :
गुजरात टाइटंस ने IPL 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 130 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात ने पहले सीजन में ही खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली छठी टीम है।

प्रश्न 12   विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस राज्य में तंबाकू की खपत को नियंत्रित करने के प्रयासों को देखते हुए राज्य को 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार-2022' के लिए चुना है -
 (अ) झारखंड
 (ब) बिहार
 (स) पंजाब
 (द) तमिलनाडु

उत्तर : झारखंड
व्याख्या :
झारखंड में तंबाकू की खपत को नियंत्रित करने के प्रयासों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने राज्य को 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार-2022' के लिए चुना है। वर्ष वैश्विक वयस्क तम्बाकू सर्वेक्षण (जीएटीएस)-1 रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में एनटीसीपी वर्ष 2012 में लागू किया गया, तब राज्य में तम्बाकू सेवन की दर 51.1 प्रतिशत थी जिनमें 48 प्रतिशत लोग गैर धूम्रपान तरीकों से इसका सेवन करते थे। जीएटीएस-2 रिपोर्ट वर्ष 2018 में प्रकाशित की गई जिसके मुताबिक झारखंड में तम्बाकू का सेवन करने वालों की संख्या घटकर 38.9 प्रतिशत पर आ गई जिनमें से 35.4 प्रतिशत लोग गैर धूम्रपान तरीकों से इनका सेवन करते थे।

प्रश्न 13   हिंदी पत्रकारिता दिवस (Hindi Journalism Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 20 मई
 (ब) 22 मई
 (स) 30 मई
 (द) 28 मईर

उत्तर : 30 मई
व्याख्या :
हिंदी पत्रकारिता दिवस (Hindi Journalism Day) प्रत्येक साल 30 मई को मनाया जाता है। दरअसल इसे मनाने की मुख्य कारण यह है कि इसी दिन साल 1826 में हिंदी भाषा का पहला अखबार 'उदन्त मार्तण्ड' प्रकाशित होना शुरू हुआ था। बता दें इसका प्रकाशन तत्कालीन कलकत्ता शहर से किया जाता था तथा इसे पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने शुरू किया था।

प्रश्न 14   कोयला मंत्रालय ने 2030 तक कितने मीट्रिक टन कोयला गैसीकरण प्राप्त करने के लिये एक राष्ट्रीय मिशन दस्तावेज़ तैयार किया है -
 (अ) 200 मीट्रिक टन
 (ब) 300 मीट्रिक टन
 (स) 400 मीट्रिक टन
 (द) 100 मीट्रिक टन

उत्तर : 100 मीट्रिक टन
व्याख्या :
कोयला मंत्रालय ने 2030 तक 100 मीट्रिक टन कोयला गैसीकरण प्राप्त करने के लिये एक राष्ट्रीय मिशन दस्तावेज़ तैयार किया है। कोयला गैसीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें ‘फ्यूल गैस’ बनाने के लिये कोयले को वायु, ऑक्सीजन, वाष्प या कार्बन डाइऑक्साइड के साथ आंशिक रूप से ऑक्सीकृत किया जाता है। इस गैस का उपयोग पाइप्ड प्राकृतिक गैस, मीथेन और अन्य के स्थान पर ऊर्जा प्राप्त करने हेतु किया जाता है।

प्रश्न 15   हाल ही में शुभदीप सिंह सिद्धू की पंजाब में हत्या हुई है, वह किस क्षेत्र से जुड़े थे -
 (अ) क्रिकेटर
 (ब) गायक
 (स) अर्थशास्त्री
 (द) प्रोफ़ेसर

उत्तर : गायक
व्याख्या :
मनसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी। सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर मनसा से विधानसभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे।

प्रश्न 16   भारतीय कुश्ती महासंघ ने किस पहलवान पर आजीवन प्रतिबंध लगाया है -
 (अ) सुशील कुमार
 (ब) रवि दहिया
 (स) सतेंदर मलिक
 (द) दीपक पुनिया

उत्तर : सतेंदर मलिक
व्याख्या :
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने आईजीआई स्टेडियम में केडी जाधव हॉल के अंदर सीडब्ल्यूजी ट्रायल के दौरान रेफरी जगबीर सिंह की पिटाई के बाद पहलवान सतेंद्र मलिक पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रश्न 17   एनबीएफसी नॉर्दर्न आर्क कैपिटल ने किस बैंक के साथ रणनीतिक साझेदारी की है -
 (अ) यस बैंक
 (ब) इलाहाबाद बैंक
 (स) एचडीएफसी बैंक
 (द) इंडियन बैंक

उत्तर : इंडियन बैंक
व्याख्या :
नॉर्दर्न आर्क कैपिटल लिमिटेड एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) है जो वंचित परिवारों और व्यवसायों की ऋण आवश्यकताओं को पूरा करती है, ने इंडियन बैंक के साथ एक रणनीतिक गठबंधन बनाया है।

प्रश्न 18   विश्व स्वास्थ्य सभा 2022 का कौन सा संस्करण जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित किया गया है -
 (अ) 95 वें
 (ब) 74 वें
 (स) 65 वें
 (द) 75 वें

उत्तर : 75 वें
व्याख्या :
पचहत्तरवीं विश्व स्वास्थ्य सभा स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित की गई है।

प्रश्न 19   प्रगति के 40वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता किसने की है -
 (अ) धर्मेंद्र प्रधान
 (ब) नरेंद्र मोदी
 (स) राजनाथ सिंह
 (द) निर्मला सीतारमण

उत्तर : नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) के 40 वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की।

प्रश्न 20   भारत का सबसे प्रमुख वृत्तचित्र फिल्म महोत्सव एमआईएफएफ 2022 किस शहर में आयोजित हुआ -
 (अ) हैदराबाद
 (ब) कोलकाता
 (स) नई दिल्ली
 (द) मुंबई

उत्तर : मुंबई
व्याख्या :
डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन फिल्मों के लिए 17 वां मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ) 2022 मुंबई में आयोजित किया गया है।

page no.(2/55)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.