Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Data Sufficiency

प्रश्न 11   एक प्रश्न तथा दो कथन इसके नीचे दिए गए है। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिए गए प्रदत्त प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
इस वर्ष प्रिया की माध्यमिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम क्या होगा?
कथन:
I: इस वर्ष माध्यमिक वोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र बहुत सरल थे।
II: माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अधिकांश विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

 (अ) के़वल कथन I पर्याप्त है।
 (ब) केवल कथन II पर्याप्त है।
 (स) दोनों कथन I तथा II आवश्यक है।
 (द) दोनों कथन I तथा II पर्याप्त नहीं है।

उत्तर : दोनों कथन I तथा II पर्याप्त नहीं है।

प्रश्न 12   कार्तिक का जन्म किस वर्ष हुआ? यह पता लगाने के लिए निम्न में से कितने भाग पर्याप्त है -
i. कार्तिक मयुर से 6 वर्ष बड़ा है।
ii. मयुर का भाई 1982 में जन्मा था।
iii. कार्तिक का भाई मयुर के भाई से 2 वर्ष छोटा है, जो कि मयुर से 8 वर्ष छोटा है।

 (अ) i
 (ब) i, iii
 (स) ii, iii
 (द) i, ii, iii

उत्तर : i, ii, iii

प्रश्न 13   एक प्रश्न तथा दो कथन I तथा II इसके नीचे दिए गए है। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिए गए प्रदत्त प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
X के कितने पुत्र है?
कथन :
I : P के केवस दो भाई E तथा W है।
II : Q तथा X की अकेली पुत्री P है।

 (अ) केवल कथन I पर्याप्त है।
 (ब) केवल कथान II पर्यापत है।
 (स) दोनों कथन I तथा II आवश्यक है।
 (द) दोनों कथन I तथा II पर्याप्त नहीं है।

उत्तर : दोनों कथन I तथा II आवश्यक है।

प्रश्न 14   निर्देश: नीचे दिए प्रत्येक प्रश्नों में एक प्रश्न और दो कथन I और II दिए गए है। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं है। दोनों कथनों को पढ़िए और उत्तर दीजिए।
एक चित्र में अनीता आदमी से किस प्रकार से संबंधित है - I. चित्र में आदमी, अनीता के दादा का एकमात्र पुत्र है।
II. चित्र में बने आदमी की कोई बहन नहीं है और उसका पिता अनीता का दादा है।

 (अ) यदि केवल कथन I में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन II में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
 (ब) यदि केवल कथन II में दिए गए आंकड़े इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन I में दिए गए आंकड़े इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
 (स) यदि या तो केवल कथन I या केवल कथन II में दिए गए आंकड़े इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
 (द) यदि कथन I और कथन II दोनों में दिए गए आंकड़े मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।

उत्तर : यदि केवल कथन I में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन II में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

प्रश्न 15   शकुंतला की आयु ज्ञात करें, यदि
1ः शकुंतला की आयु अपने पोते शशि की आयु से 60 वर्ष अधिक है।
2ः शशि की वर्तमान आयु 3 वर्ष है।

 (अ) केवल (1) पर्याप्त है।
 (ब) केवल (2) पर्याप्त है।
 (स) या तो (1) या (2) पर्याप्त है।
 (द) (1) और (2) दोनों आवश्यक (पर्याप्त) हैं।

उत्तर : (1) और (2) दोनों आवश्यक (पर्याप्त) हैं।

प्रश्न 16   संदीप की आयु ज्ञात करें, यदिः
1: संदीप राज से दो वर्ष बड़ा है।
2ः राज प्रणव से 3 वर्ष छोटा है।

 (अ) केवल (1) पर्याप्त है।
 (ब) केवल (2) पर्याप्त है।
 (स) या तो (1) या (2) पर्याप्त है।
 (द) न तो (1) और न ही (2) पर्याप्त है।

उत्तर : न तो (1) और न ही (2) पर्याप्त है।

प्रश्न 17   संजय की आयु ज्ञात करें, यदिः
1: संजय की आयु अपने पुत्र राकेश से 20 वर्ष अधिक है।
2: राकेश अपनी बहन रितिका से एक वर्ष बड़ा है जो एक वर्ष की है।

 (अ) केवल (1) पर्याप्त है।
 (ब) केवल (2) पर्याप्त है।
 (स) (1) और (2) दोनों आवश्यक हैं।
 (द) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर : (1) और (2) दोनों आवश्यक हैं।

प्रश्न 18   आपको नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। आपको यह तय करना होगा कि कथन में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं -
प्रश्न :
20 अक्टूबर को सप्ताह का कौन सा दिन था ?
कथन :
I. इस मास का पहला रविवार 1 अक्टूबर को था।
II. दी गई तिथि का वर्ष 2023 है।

 (अ) यदि केवल कथन I का डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
 (ब) यदि केवल कथन II में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
 (स) यदि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दिया गया डाटा अति आवश्यक है।
 (द) यदि कथन I और II दोनों में दिया डाटा, प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

उत्तर : यदि केवल कथन I का डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

page no.(2/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.