Blood Relations
प्रश्न 31 छ: सदस्यों वाले एक परिवार में P, Q, R, S, X तथा Y| R, Y की बहन है। Q, X के पति का भाई है। S, P का पिता एवं Y का दादा है। इस परिवार में दो पिता, तीन भाई तथा एक माँ है। परिवार में कितने पुरुष सदस्य हैं -
(अ) 4
(ब) 5
(स) 3
(द) ज्ञात नहीं कर सकते
प्रश्न 32 सिमा, जगदीश की बहु है विष्णु की भाभी। अर्जुन जगदीश का पुत्र है और विष्णु का अकेला भाई। सिमा और अर्जुन के बीच क्या सम्बन्ध है -
(अ) चचेरी बहन
(ब) ननद
(स) पत्नी
(द) भाभी
प्रश्न 33 विनित ने कहा, “यह लड़की मेरी माताजी के पोते की पत्नी है।” विनित का उस लड़की से क्या रिश्ता है -
(अ) ससुर
(ब) पिता
(स) देवर
(द) दादा
प्रश्न 34 A, B का पुत्र है। C, B की बहन है। C के पुत्र D और पत्री E हैं। F, D का मामा है। F के कितने भतीजे/भान्जे हैं -
(अ) 1
(ब) 3
(स) 0
(द) 2
प्रश्न 35 राहुल और रोबिन भाई है, प्रमोद, रोबिन के पिता हैं, शीला, प्रमोद की बहन है, प्रेमा प्रमोद की भांजी है, शुभा, शीला की नातिन है, राहुल शुभा के क्या लगते हैं -
(अ) भाई
(ब) भांजा
(स) मामा
(द) ममेरा भाई
प्रश्न 36 मिनी यदि चिम्पी की चचेरी बहन है, तो चिम्पी मिनी के पिता की कौन होगी -
(अ) भानजी
(ब) भतीजी
(स) बेटी
(द) पोती
प्रश्न 37 करूणा का परिचय कराते हुए प्रमोद मेहमानों से कहता है कि करूणा मेरे पिता के इकलौते पुत्र की पुत्री है, तो करूणा प्रमोद से किस प्रकार संबंधित है -
(अ) बेटी
(ब) पौत्री
(स) बहन
(द) भतीजी
प्रश्न 38 बिट्टु, भारती, शुभम, कीर्ति के बच्चे हैं। कीर्ति तरूण की बहन है। विनोद, तरूण के पिता का इकलौता पौता है। रागिनी विनोद की बहन है। बताइये, कीर्ति, रागिनी से किस प्रकार संबंधित है -
(अ) सास
(ब) बहन
(स) बुआ
(द) मौसी
प्रश्न 39 A और B, C की बेटियाँ हैं। C, D की बेटी है। E, D का बेटा है। E, A से किस प्रकार संबंधित है -
(अ) मामा
(ब) भाई
(स) दादाजी / नानाजी
(द) पिता
प्रश्न 40 A, B का पिता है। B,C का भाई है। D,C की माँ है। D,A से किस प्रकार से संबंधित है -
(अ) माँ
(ब) पत्नी
(स) बहन
(द) चचेरा/ मौसेरा/ ममेरा/फुफेरा बहन
page no.(4/14)