Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2022 Current Affairs

प्रश्न 21   विश्व ब्लॉकचेन शिखर सम्मेलन का 22 वां वैश्विक संस्करण संपन्न हुआ है -
 (अ) लंदन में
 (ब) पेरिस में
 (स) टोक्यो में
 (द) दुबई में

उत्तर : दुबई में
व्याख्या :
दुबई में विश्व ब्लॉकचेन शिखर सम्मेलन अटलांटिस, द पाम में हुआ।

प्रश्न 22   टाइगर ट्रम्प तीन दिवसीय संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास दो देशों ____ - ____ के बीच हुआ -
 (अ) भारत - चीन
 (ब) भारत - फ्रांस
 (स) भारत - इंडोनेशिया
 (द) भारत - अमेरिका

उत्तर : भारत - अमेरिका
व्याख्या :
भारत और अमेरिका की सेनाओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग के तहत विशाखापत्तनम में तीन दिवसीय संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास ‘टाइगर ट्रंफ’ किया।

प्रश्न 23   निम्न में से किस फिल्म को सैटर्नअवॉर्ड्स 2022 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया -
 (अ) शेरशाह
 (ब) कश्मीरी फाइल्स
 (स) आरआरआर
 (द) तानाजी

उत्तर : आरआरआर
व्याख्या :
र्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की आरआरआर इस साल की सबसे चर्चित फिल्म है। फिल्म का अगले साल होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए भी आवेदन किया गया है। ऑस्कर में जाने पर पहले एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने विदेश में खास कामयाबी हासिल की है। लॉस एंजिल्स में आयोजित 50वीं वर्षगांठ सैटर्न अवॉर्ड्स में फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार जीता है।

प्रश्न 24   निम्न में से किस राज्य में केंद्र द्वारा तराई हाथी रिजर्व स्थापित करने की मंजूरी दी -
 (अ) केरल
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) उत्तराखंड

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में तराई एलीफेंट रिजर्व (Terai Elephant Reserve) बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद यूपी के दुधवा-पीलीभीत (Dudhwa Pilibhit) तराई क्षेत्र में तराई एलीफेंट रिजर्व का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

प्रश्न 25   किस राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के अनुकूलन पर्यटन परियोजना की शुरुआत की -
 (अ) केरल
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) गुजरात

उत्तर : केरल
व्याख्या :
केरल राज्य पर्यटन विभाग ने महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ स्थलों को सुनिश्चित करने के लिए ‘महिला-अनुकूल पर्यटन’ परियोजना शुरू की है। सभी महिला टूर पैकेज, जिसमें भोजन, आवास, परिवहन और सामुदायिक गाइड शामिल हैं, को महिलाओं द्वारा नियंत्रित और संचालित किया जाएगा।

प्रश्न 26   अक्टूबर 2022 में किस देश के क्रिकेट बोर्ड ने यह घोषणा की पुरुष और महिला क्रिकेटरों का वेतन समान प्रदान किया जाएगा?
 (अ) PCB
 (ब) BCCI
 (स) ECB
 (द) SCB

उत्तर : BCCI
व्याख्या :
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड - बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने घोषणा की है कि भारत की महिला क्रिकेट खिलाडियों को भी पुरूष क्रिकेट खिलाडियों के बराबर फीस मिलेगी। उन्होंने ट्वीट संदेश में बताया कि बोर्ड समान फीस नीति लागू कर रहा है और इस दिशा में यह पहला कदम है। नई व्यवस्था के अनुसार महिला और पुरूष क्रिकेट खिलाडियों को टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रूपये, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए छह लाख रूपये और टी-20 के लिए तीन लाख रूपये फीस दी जायेगी।

प्रश्न 27   भारतीय बैंक संघ के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया?
 (अ) एके गोयल
 (ब) पीयूष गोयल
 (स) अभिनव गोयल
 (द) आलोक गोयल

उत्तर : एके गोयल
व्याख्या :
यूको बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी (एमडी और सीईओ) एके गोयल (A K Goel) को 2021-22 के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन (Indian Bank’s Association – IBA) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

प्रश्न 28   हाल ही में (अक्टूबर 2022) किस देश के वैज्ञानिकों द्वारा पहला स्वदेशी ओवरहॉसर मैग्नेमीटर विकसित किया -
 (अ) अमेरिका
 (ब) भारत
 (स) जर्मनी
 (द) जापान

उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारतीय वैज्ञानिकों ने एक ओवरहॉसर मैग्नेटोमीटर विकसित किया है, जो दुनिया भर की सभी चुंबकीय वेधशालाओं द्वारा व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले ऐसे सबसे अच्छे मैग्नेटोमीटर में से एक है, जो भू-चुंबकीय सैंपलिंग के लिए आवश्यक सैंपलिंग और संवेदन (सेंसिंग) प्रयोगों की लागत को कम करने का मार्ग प्रशस्त करता है। अलीबाग चुंबकीय वेधशाला (एमओ) में स्थापित सेंसर भू-चुंबकीय क्षेत्र मापन के लिए वाणिज्यिक ओवीएच मैग्नेटोमीटर के बारे में भारत की निर्भरता का समाधान कर सकता है।

प्रश्न 29   अक्टूबर 2022 में जेम्स क्लेवरली अपने भारत दौरे पर पहुंचे यह किस देश के विदेश सचिव हैं -
 (अ) अमेरिका
 (ब) ब्रिटेन
 (स) यूक्रेन
 (द) रूस

उत्तर : ब्रिटेन
व्याख्या :
विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारत की यात्रा पर आए ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली के बीच वार्ता में यूक्रेन संकट और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिति मुख्य विषय रहे। क्लेवरली दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंचे।

प्रश्न 30   हाल ही में 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किसने किया -
 (अ) एलन मस्क
 (ब) मार्क जुकरबर्ग
 (स) स्टीवन जॉन
 (द) गौतम अडानी

उत्तर : एलन मस्क
व्याख्या :
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) ने ट्विटर पर पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया है। अपने पहले ही फैसले में उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी, नीति और ट्रस्ट के प्रमुख विजया गड्डे और मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल को निकाल दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था।

page no.(3/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.