Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

March 2023 Current Affairs

प्रश्न 11   कैप्टिव रोजगार पहल (Captive Employment Initiative) किस योजना के तहत शुरू की गई थी -
 (अ) प्रधानमंत्री रोजगार योजना
 (ब) दीन दयाल उपाध्याय कौशल योजना
 (स) पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयते योजना
 (द) दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना

उत्तर : दीन दयाल उपाध्याय कौशल योजना
व्याख्या :
दीन दयाल उपाध्याय कौशल्या योजना (Deen Dayal Upadhyaya Kaushalya Yojana) के तहत केंद्र सरकार द्वारा कैप्टिव रोजगार पहल (Captive Employment Initiative) शुरू की गई थी। इस पहल के तहत, कैप्टिव नियोक्ता ग्रामीण गरीब युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे और उन्हें अपनी कंपनी या सहायक कंपनी में नौकरी प्रदान करेंगे।

प्रश्न 12   ‘अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस’ (International Day of Zero Wastes) कब मनाया जाता है -
 (अ) 28 मार्च
 (ब) 29 मार्च
 (स) 30 मार्च
 (द) 31 मार्च

उत्तर : 30 मार्च
व्याख्या :
‘अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस’ (International Day of Zero Wastes) हर साल 30 मार्च को मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘Achieving sustainable and environmentally sound practices of minimizing and managing waste’ है। ‘अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस’ का उद्देश्य स्थायी खपत और उत्पादन पैटर्न को बढ़ावा देना है, सर्कुलर की ओर सामाजिक बदलाव का समर्थन करना है और इस बारे में जागरूकता बढ़ाना है कि कैसे जीरो-वेस्ट पहल सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा की प्रगति में योगदान करती है।

प्रश्न 13   हाल ही में (मार्च 2023 में) क्रिकेट के T20I फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ कौन बने है -
 (अ) शाकिब अल हसन
 (ब) रवीन्द्र जडेजा
 (स) एडम जम्पा
 (द) कुलदीप यादव

उत्तर : शाकिब अल हसन
व्याख्या :
बांग्लादेश के ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन T20I फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। शाकिब अल हसन के नाम अब 136 विकेट दर्ज हो गए है।

प्रश्न 14   हाल ही में (मार्च 2023 में) स्टार स्पोर्ट्स ने किसे अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है -
 (अ)  रणवीर सिंह
 (ब) अनुष्का शर्मा
 (स) विराट कोहली
 (द) अक्षय कुमार

उत्तर : रणवीर सिंह
व्याख्या :
वॉल्ट डिज़्नी इंडिया के स्वामित्व वाले चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

प्रश्न 15   हाल ही में (मार्च 2023 में) एसोचैम के नए अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है -
 (अ) संजय नायर
 (ब) अजय सिंह
 (स) सुमंत सिन्हा
 (द) रवि कोहली

उत्तर : अजय सिंह
व्याख्या :
स्पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह ने एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है।

प्रश्न 16   हाल ही में (मार्च 2023 में) भारत और किस देश की सड़क और प्रौद्योगिकी संबंधी परिवहन प्रणाली के बारे में पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई -
 (अ) जापान
 (ब) रूस
 (स) फ्रांस
 (द) अमेरिका

उत्तर : रूस
व्याख्या :
सड़क और प्रौद्योगिकी संबंधी परिवहन प्रणाली के बारे में भारत-रूस कार्य समूह की पहली बैठक नई दिल्‍ली में हुई। इस बैठक का उद्देश्‍य सडक परिवहन, वस्‍तुओं की आवाजाही के प्रबंधन, प्रौद्योगिकी संबंधी प्रणाली में आपसी सहयोग को कारगर बनाना है।

प्रश्न 17   अफ्रीका-भारत का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऐफइंडेक्स-23’ का दूसरा संस्करण किस स्थान पर आयोजित किया गया -
 (अ) जोधपुर
 (ब) पुणे
 (स) रांची
 (द) सुरत

उत्तर : पुणे
व्याख्या :
अफ्रीका- भारत का संयुक्त सैन्य अभ्यास प्रक्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास (ऐफइंडेक्स-23) का दूसरा संस्करण पुणे स्थित औंध के विदेशी प्रशिक्षण नोड में संपन्न हुआ। ऐफइंडेक्स-23 का आयोजन 16 मार्च से 29 मार्च 2023 तक किया गया था।

प्रश्न 18   यूको बैंक का मुख्यालय ______ में है -
 (अ) कोलकाता
 (ब) मुंबई
 (स) बैंगलोर
 (द) नई दिल्ली

उत्तर : कोलकाता
व्याख्या :
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 28 मार्च, 2023 कोलकाता में यूको बैंक के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर, राष्ट्रपति ने वर्चुअल माध्यम से यूको बैंक की 50 नई शाखाओं का उद्घाटन किया। वर्ष 1943 में स्थापित यूको बैंक एक वाणिज्य बैंक है और भारत सरकार का उपक्रम है। इस बैंक का विचार श्री जी.डी. बिड़ला ने दिया था। उन्हीं के विचारों के फलस्वरूप 6 जनवरी 1943 को यूनाइटेड कमर्शियल बैंक लिमिटेड का जन्म कोलकाता में पंजीकृत और प्रधान कार्यालय के साथ हुआ। वर्ष 1985 ने संसद के एक अधिनियम द्वारा बैंक का नाम बदलकर यूको बैंक (UCO Bank) कर दिया गया।

प्रश्न 19   हाल ही में (मार्च 2023 में) ग्लेशियोलॉजिस्ट क्लाॅड लोरियस का निधन हो गया। वे किस देश से थे -
 (अ) फ्रांस
 (ब) अमेरिका
 (स) कनाडा
 (द) ब्रिटेन

उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
एक अग्रणी ग्लेशियोलॉजिस्ट क्लॉड लोरियस (Claude Lorius) का हाल ही में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह जलवायु परिवर्तन में अपने शोध के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे, विशेष रूप से अंटार्कटिका में उनके काम ने यह साबित करने में मदद की कि ग्लोबल वार्मिंग के लिए मनुष्य जिम्मेदार थे। लोरियस का जन्म 1932 में बेसनकॉन, फ्रांस में हुआ था।

प्रश्न 20   हाल ही में (मार्च 2023 में) किस संगठन ने “Triple Threat” शीर्षक से रिपोर्ट जारी की है -
 (अ) यूनिसेफ
 (ब) यूएनएफपीए
 (स) यूएनएचसीआर
 (द) यूएनईपी

उत्तर : यूनिसेफ
व्याख्या :
यूनिसेफ द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट, दुनिया के सबसे अधिक प्रभावित देशों में पानी की असुरक्षा को बढ़ावा देने वाले एक प्रमुख कारक पर प्रकाश डालती है। “Triple Threat” शीर्षक वाली रिपोर्ट से पता चलता है कि एक तिहाई विकासशील देशों में पानी और स्वच्छता (WASH) से संबंधित कार्यक्रमों, परियोजनाओं और नीतियों की निगरानी की कमी समस्या का कारण बन रही है।

page no.(2/51)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.