Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs June 2023

प्रश्न 11   राजस्थान सरकार ने असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत सक्रिय श्रमिकों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को किस योजना के तहत आर्थिक राहत पहुँचाने का बड़ा निर्णय लिया है -
 (अ) मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना
 (ब) मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी योजना
 (स) चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना
 (द) चिरंजीवी बीमा योजना

उत्तर : चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना

प्रश्न 12   हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित 66 वें नेशनल स्कूल गेम्स में राजस्थान के प्रणय चोरड़िया और युक्ति हर्ष ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीते हैं । उन्होंने ये पदक किस खेल में जीते हैं -
 (अ) बैडमिण्टन
 (ब) शतरंज
 (स) निशानेबाजी
 (द) तैराकी

उत्तर : शतरंज

प्रश्न 13   हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने राजस्थान के किस जिले में ‘प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना’ को ‘गोद भराई’समारोह के रूप में मनाने की नई पहल की सराहना की है -
 (अ) जयपुर
 (ब) दौसा
 (स) जोधपुर
 (द) अजमेर

उत्तर : दौसा

प्रश्न 14   राज्य के निम्नलिखित में से कौन से जिलों में स्थित धार्मिक स्थलों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में राजस्थान सरकार ने ₹ 13.48 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है -
 (अ) नागौर, जैसलमेर और अलवर
 (ब) नागौर, अजमेर और बीकानेर
 (स) झालावाड़, राजसमंद और उदयपुर
 (द) सिरोही, भीलवाड़ा और डूंगरपुर

उत्तर : नागौर, जैसलमेर और अलवर

प्रश्न 15   2023 में जल जीवन मिशन कनेक्शन में राजस्थान का क्या स्थान है -
 (अ) 10वाँ
 (ब) 12वाँ
 (स) 14वाँ
 (द) 16वाँ

उत्तर : 12वाँ

प्रश्न 16   निम्नलिखित में से कौन सा कार्यक्रम राजस्थान के सरकारी स्कूलों में माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को उनके करियर लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उपयुक्त विषय संकायों का चयन करने में मदद करने के लिए शुरू किया जा रहा है -
 (अ) डायल फ्यूचर
 (ब) मुस्कान कार्यक्रम (स्माइल प्रोग्राम)
 (स) आपका अगला कदम (योर नेक्स्ट स्टेप)
 (द) स्मार्ट शाला

उत्तर : डायल फ्यूचर

प्रश्न 17   संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA ) ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की समझ बढ़ाने हेतु किस विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये -
 (अ) हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय
 (ब) राजस्थान विश्वविद्यालय
 (स) जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय
 (द) मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय

उत्तर : हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय

प्रश्न 18   कालीतीर लिफ्ट परियोजना का संबंध किस जिले से है -
 (अ) बांसवाड़ा
 (ब) धौलपुर
 (स) पाली
 (द) जालौर

उत्तर : धौलपुर
व्याख्या :
कालीतीर लिफ्ट परियोजना से लाभान्वित जिला धौलपुर है। जबकि कालीतीर वृहद पेयजल परियोजना से लाभान्वित जिले धौलपुर एवं भरतपुर हैं।

प्रश्न 19   उतराना माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना का संबंध किस जिले से है -
 (अ) जालौर
 (ब) बूंदी
 (स) बांसवाड़ा
 (द) भीलवाड़ा

उत्तर : बूंदी
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ बनाने हेतु जल संसाधन विभाग से संबंधित 5 विकास कार्यों हेतु 156.13 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। इस राशि से झालावाड़ ज़िले में राजगढ़ मध्यम सिंचाई परियोजना में फव्वारा पद्धति के विकास कार्य, घुघवा लघु सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा गागरीन सिंचाई परियोजना में आवश्यक सिंचाई सुविधा के कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही बूंदी ज़िले में उतराना माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा बाँसवाड़ा ज़िले के कूपड़ा गाँव में अनास नदी पर एनिकट का निर्माण कराया जाएगा।

प्रश्न 20   सत्यव्रत रावत चूण्डा का पेनोरमा किस शहर में बनाया जाएगा -
 (अ) उदयपुर
 (ब) बांसवाड़ा
 (स) चित्तौड़गढ़
 (द) डूंगरपुर

उत्तर : चित्तौड़गढ़
व्याख्या :
चित्तौड़गढ़ जिले में सत्यव्रत रावत चूण्डा पेनोरमा का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 4 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि रावत चूण्डा मेवाड के महाराणा लाखा के ज्येष्ठ पुत्र थे। पिता के आदेश को मानकर अपनी वरिष्ठता, राजगद्दी और यहां तक कि राज्य की सीमाओं का भी त्याग करने वाले रावत चूण्डा ‘कलयुग के भीष्म पितामह’ के नाम से प्रसिद्ध हुए।

page no.(2/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.