Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Puzzle

प्रश्न 31   यदि + का अर्थ × है, – का अर्थ + है, × का अर्थ ÷ है और ÷ का अर्थ – है, तो निम्न व्यंजक का मान ज्ञात करें।
51 × 3 + 4 – 6 ÷ 2 – 3 = ?

 (अ) 151
 (ब) 187
 (स) 85
 (द) 75

उत्तर : 75

प्रश्न 32   यदि W का अर्थ ‘गुणा’ है, X का अर्थ ‘घटाना’ है, Y का अर्थ ‘जोड़’ है और Z का अर्थ ‘भाग’ है, तो निम्न व्यंजक का मान ज्ञात करें।
32 Z 8 W 7 X 6 Y 4 = ?

 (अ) 18
 (ब) 20
 (स) 26
 (द) 8

उत्तर : 26

प्रश्न 33   निम्नलिखित समीकरण को सही करने के लिए इसके किन दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए -
4 x 8 + 7 x 9 ÷ 60 – 5 = 83

 (अ) x और +
 (ब) x और –
 (स) x और ÷
 (द) – और ÷

उत्तर : – और ÷

प्रश्न 34   निम्नलिखित समीकरण को सही करने के लिए इसकी किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए -
{ (23 + 17) / 2} 4 – 6 + 12 = 26

 (अ) 4 और 6
 (ब) 2 और 4
 (स) 4 और 12
 (द) 23 और 26

उत्तर : 2 और 4

प्रश्न 35   25 छात्रों के एक सर्वेक्षण में, यह पाया गया कि 15 ने गणित लिया था, 12 ने भौतिकी और 11 ने रसायन विज्ञान लिया था, 5 ने गणित और रसायन विज्ञान लिया था, 9 ने गणित और भौतिकी लिया था, 4 ने भौतिकी और रसायन विज्ञान लिया था और 3 ने सभी तीन विषय लिये थे। उन छात्रों की संख्या ज्ञात कीजिए जिन्होंने भौतिकी और रसायन विज्ञान दोनों लिया था लेकिन गणित नहीं लिया था।
 (अ) 5
 (ब) 1
 (स) 4
 (द) 2

उत्तर : 1

प्रश्न 36   नीचे दिए गए संख्याओं के समुच्चय पर आधारित प्रश्न का उत्तरं दीजिए –
429 738 273 894 156
यदि प्रत्येक संख्या के प्रथम दो अंकों का स्थान परस्पर बदल दिया जाता है, तो सबसे बड़ी संख्या के प्रथम अंक और सबसे छोटी संख्या के प्रथम अंक का अंतर बराबर है –

 (अ) 5
 (ब) 6
 (स) 4
 (द) 7

उत्तर : 7

प्रश्न 37   दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सबसे उपयुक्त विकल्प चुनकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
32 दोस्तों के एक समूह में, प्रत्येक व्यक्ति स्क्रैबल और पिक्शनरी इन दो खेलों में से कम से कम एक खेल खेलना जानता है। 26 लोग स्क्रैबल खेलना जानते हैं और 19 लोग पिक्शनरी खेलना जानते हैं। कितने लोग स्क्रैबल और पिक्शनरी दोनों खेल सकते हैं -

 (अ) 15
 (ब) 10
 (स) 13
 (द) 8

उत्तर : 13

प्रश्न 38   यदि ‘पानी’ को ‘खाना’ कहा जाता है, ‘खाना’ को ‘पेड़’ कहा जाता है, ‘पेड़’ को ‘आकाश’ कहा जाता है, ‘आकाश’ को ‘दीवार’ कहा जाता है, तो निम्न में से किस पर फल उगते हैं -
 (अ) पानी
 (ब) खाना
 (स) पेड़
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 39   एक कॉलेज में L और M जीव-विज्ञान एवं भौतिकशास्त्र पढ़ाते थे। N और M भौतिकशास्त्र एवं अंग्रेजी पढ़ाते थे । O और L संस्कृत एवं जीव-विज्ञान पढ़ाते थे । P और M भूगोल और स्पैनिश पढ़ाते थे। L और M कौन से विषय पढ़ाते थे -
 (अ) भौतिकशास्त्र
 (ब) जीव-विज्ञान एवं भौतिकशास्त्र
 (स) संस्कृत
 (द) भौतिकशास्त्र एवं संस्कृत

उत्तर : जीव-विज्ञान एवं भौतिकशास्त्र

प्रश्न 40   एक स्कूल में पाँच शिक्षक थे । A और B संस्कृत तथा गणित पढ़ाते थे । X और B गणित इतिहास पढ़ाते थे । Y और A हिन्दी तथा संस्कृत पढ़ाते थे। Z और B भूगोल तथा स्पैनिश पढ़ाते थे। निम्न में से कौन सा युग्म गणित और इतिहास दोनों पढ़ाता था -
 (अ) B, Y
 (ब) B, X
 (स) A, B
 (द) Z,Y

उत्तर : B, X

page no.(4/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.