Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs October 2023

प्रश्न 11   राजस्थान के बाबूलाल यादव और लेखराम खिलेरी का संबंध किस खेल से है -
 (अ) कब्बडी
 (ब) निशानेबाजी
 (स) गोला फेंक
 (द) नौकायन

उत्तर : नौकायन
व्याख्या :
राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूँगरगढ़ के रहने वाले बाबूलाल यादव और लेखराम खिलेरी ने चीन में हुए 19 वें एशियाई खेल में नौकायन की पुरुष काकसलेस पेयर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। राजस्थान के जयपुर के रहने वाले अर्जुनलाल जाट ने नौकायन की पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स टीम स्पर्द्धा में रजत पदक जीता है। नौकायन की पुरुष 8 टीम स्पर्द्धा में राजस्थान के आशीष गोदारा, भीम सिंह, नरेश कलवानिया ने रजत पदक जीता है। राजस्थान के जाकर खान ने नौकायन की पुरुष क्वाडरपल स्कल्स स्पर्द्धा में कांस्य पदक जीता है।

प्रश्न 12   निम्न में से कौन से टाइगर रिजर्व में पहली बार पर्यटकों के लिए टाइगर सफारी 9 अक्टूबर 2023 से शुरू की गई -
 (अ) रणथंभौर टाइगर रिजर्व
 (ब) रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व
 (स) सरिस्का टाइगर रिजर्व
 (द) मुकुंदरा टाइगर रिजर्व

उत्तर : मुकुंदरा टाइगर रिजर्व
व्याख्या :
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में लगभग 33% की वृद्धि की गई है, जिससे यह 759.99 वर्ग किमी. से बढ़कर 1135.78 वर्ग किमी. हो गया है। इस टाइगर रिजर्व के बफर एरिया में सावन भादो टूरिज्म रूट पर 21 किलोमीटर क्षेत्र में जिप्सी सफारी शुरू की गई है।

प्रश्न 13   अक्टूबर 2023 को कहां पर राजस्थान की चौथी जंगल सफारी शुरू की गई -
 (अ) सरिस्का टाइगर रिजर्व में
 (ब) टॉडगढ़ अभ्यारण्य में
 (स) सज्जनगढ़ अभ्यारण्य में
 (द) माउंट आबू में

उत्तर : माउंट आबू में
व्याख्या :
राजस्थान में रणथम्भौर, सरिस्का और कुम्भलगढ़ के बाद प्रदेश की चौथी जंगल सफारी हिल स्टेशन माउंट आबू में शुरू की गई। इस सफारी का शुभारंभ 3 अक्टुम्बर 2023 को वन एव पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने किया।

प्रश्न 14   9 अक्टूबर 2023 को 200 सीटों के लिए राजस्थान विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया, जिनमें से अनुसूचित जाति के लिए विधानसभा सीट कितनी आरक्षित है –
 (अ) 25
 (ब) 30
 (स) 34
 (द) 36

उत्तर : 34
व्याख्या :
राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में 34 अनुसूचित जाति (SC), 25 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है, वहीं 141 सीटें सामान्य वर्ग के लिए है।

प्रश्न 15   राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की चुनावी व्यय की सीमा 28 लाख से बढ़कर अब कितनी कर दी गई है -
 (अ) 30 लाख
 (ब) 35 लाख
 (स) 40 लाख
 (द) 45 लाख

उत्तर : 40 लाख
व्याख्या :
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार वर्ष 2018 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक उम्मीदवार की चुनावी खर्च की सीमा 28 लाख रुपए थी, जिसे वर्ष 2023 में बढ़कर 40 लाख रुपए कर दी गई है।

प्रश्न 16   हाल ही में राजस्थान को किस राज्य के साथ ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ में तीसरा ‘अमृत अवार्ड’ पुरस्कार प्रदान किया गया है -
 (अ) गुजरात
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) बिहार
 (द) हरियाणा

उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
राजस्थान ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में तृतीय स्थान हासिल कर ‘अमृत अवार्ड’ प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि इन पुरस्कारों का चयन उच्च स्तर पर गठित एक समिति द्वारा किया गया, जिसके अनुसार 36 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में से 3 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में प्रथम पुरस्कार जम्मू और कश्मीर को तथा द्वितीय पुरस्कार गुजरात को दिया गया। तीसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से राजस्थान और हरियाणा राज्य को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने ग्रहण किया।

प्रश्न 17   वर्तमान में राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कौन हैं -
 (अ) प्रवीण गुप्ता
 (ब) राजेश वर्मा
 (स) राजीव कुमार
 (द) दिलिप जोशी

उत्तर : प्रवीण गुप्ता
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता द्वारा भीलवाड़ा ज़िला निर्वाचन अधिकारी के नवाचार के रूप में विकसित किये गए ‘सहज भीलवाड़ा’ऐप को वर्चुअली लॉन्च किया गया।   इस ऐप के माध्यम से 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने के साथ मतदान प्रक्रिया के पर्यवेक्षण को सुगम बनाया जाएगा।

प्रश्न 18   हाल ही में किस राज्य को ‘टोबेको कंट्रोल एक्सीलेंस अवाॅर्ड’ से सम्मानित किया गया है -
 (अ) राजस्थान
 (ब) गुजरात
 (स) बिहार
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तंबाकू नियंत्रण एवं रोकथाम की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिये राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर ‘टोबेको कंट्रोल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 19   भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में पहली बार विधानसभा आम चुनाव में होम वोटिंग की सुविधा किसके लिये शुरू की जाएगी -
 (अ) 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए
 (ब) 60 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं के लिए
 (स) 40% से अधिक दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं के लिए
 (द) 1 व 3 दोनों

उत्तर : 1 व 3 दोनों
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आयोग द्वारा राजस्थान में पहली बार पात्र मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार, राजस्थान में वर्ष 2023 के विधानसभा आम चुनावों में होम वोटिंग की सुविधा पात्र 18.05 लाख मतदाताओं को विकल्प के तौर पर मिल सकेगी। इसके अंतर्गत बूथलेवल अधिकारी घर-घर जाकर होम वोटिंग की सुविधा के बारे में जानकारी देंगे। यह सुविधा 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40% से अधिक दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं को मिलेगी।

प्रश्न 20   राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 में अनिवार्य सेवाओं की कैटेगरी में पहली बार किस सेवा को शामिल किया गया है -
 (अ) मीडियाकर्मी
 (ब) लेखक
 (स) राजनेता
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : मीडियाकर्मी
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 में सर्विस वोटर्स के अलावा अन्य आठ विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी भारत निर्वाचन आयोग ने डाक मतपत्र के ज़रिये वोटिंग की सुविधा दी है। इस श्रेणी में पहली बार राजस्थान में मीडियाकर्मियों को भी शामिल किया गया है। इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की है। बिजली-पानी, रोडवेज-मेट्रो, डेयरी, फायर फाइटर, चिकित्सा शिक्षा विभाग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी इसमें शामिल हैं।

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.