Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs November 2023

प्रश्न 11   48 वें ‘काका हाथरसी हास्य रत्न’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया -
 (अ) लोकेंद्र सिंह
 (ब) शैलेश लोढ़ा
 (स) प्रकाश झाजी
 (द) नरेश कुमावत

उत्तर : शैलेश लोढ़ा
व्याख्या :
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित समारोह में जोधपुर निवासी शैलेश लोढ़ा को 48 वां ‘काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। शैलेश लोढ़ा को स्मृति चिन्ह सहित एक लाख रुपए की नगद राशि प्रदान की गई।

प्रश्न 12   राजस्थान के जैसलमेर में हाल ही में (नवंबर 2023 में) भारतीय सेना के तीनों अंगों का कौन सा संयुक्त युद्ध अभ्यास हुआ -
 (अ) सर्द हवा
 (ब) साइक्लोन-1
 (स) डेजर्ट स्ट्राइक
 (द) त्रिशक्ति प्रहार

उत्तर : त्रिशक्ति प्रहार
व्याख्या :
त्रिशक्ति प्रहर में सेना के तीनों अंगों नौसेना, थल सेना और वायु सेना के 30000 सैनिकों ने भाग लिया।

प्रश्न 13   गुलाबी नगरी जयपुर का कौन सा स्थापना दिवस 18 नवंबर 2023 को मनाया गया -
 (अ) 296 वां
 (ब) 299 वां
 (स) 300 वां
 (द) 302 वां

उत्तर : 296 वां
व्याख्या :
खूबसूरत और आकर्षक पिंकसिटी की स्थापना 18 नवंबर 1727 को आमेर के महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने की थी। देश में पहली बार ऐसा हुआ था कि किसी शहर का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार किया गया हो।

प्रश्न 14   मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी का पहला वॉइस चांसलर किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) डॉ. एमके आसेरी
 (ब) डॉ. निशांत कनोडिया
 (स) डॉ रवि आनंद
 (द) डॉ एन ए सिद्दीकी

उत्तर : डॉ. एमके आसेरी
व्याख्या :
डॉ एमके आसेरी ने मारवाड़ मेडिकल कॉलेज के पहले कुलपति के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 2023 में ही जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी का शुभारंभ हुआ है।

प्रश्न 15   हाल ही में (नवंबर 2023 में) गोवा में हुए 37 वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान का पदक तालिका में कौन सा स्थान रहा -
 (अ) 9 वां
 (ब) 10 वां
 (स) 13 वां
 (द) 14 वां

उत्तर : 13 वां
व्याख्या :
गोवा में हुई 37 वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान ने 65 पदक जीतकर पदक तालिका में 13वां स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान ने बास्केटबॉल, भारोत्तोलन, रोलबॉल, वुशु, पेनकेक सिलाट, तीरंदाजी, जूडो, स्काई मार्शल आर्ट और साइकलिंग में 14 स्वर्ण पदक जीते।

प्रश्न 16   हाल ही में (नवंबर 2023 में) सरिस्का (अलवर) की कौन सी बाघिन ने देश की सबसे उम्रदराज बाघिन का रिकॉर्ड हासिल कर लिया है –
 (अ) मछली-2
 (ब) अवनी
 (स) स्वाति
 (द) एसटी-2

उत्तर : एसटी-2
व्याख्या :
एसटी-2 रणथंबोर की बाघिन मछली की बेटी है। मछली की 19 वर्ष की उम्र में 18 अगस्त 2016 को मृत्यु हुई थी। जुलाई 2004 में जन्मी सरिस्का (अलवर) की बाघिन ST-2 की आयु 19 वर्ष 4 माह की हो चुकी है। इस प्रकार ST- 2 बाघिन देश की सबसे उम्रदराज बाघिन का रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।

page no.(2/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.