Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

प्रतिशत

प्रश्न 31   एक दो अंकों वाली संख्या उलट जाती है जब उस संख्या का 1/5वाँ भाग इसमें जोड़ा जाता है। उस संख्या का 40% भाग ज्ञात कीजिए -
 (अ) 20
 (ब) 32
 (स) 34
 (द) 18

उत्तर : 18

प्रश्न 32   12.5 का कितना प्रतिशत 50 है -
 (अ) 25%
 (ब) 100%
 (स) 200%
 (द) 400%

उत्तर : 400%

प्रश्न 33   यदि एक विद्यार्थी, एक परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र में 180 अंकों में से 25% अंक प्राप्त करता है, तो उसे द्वितीय प्रश्न पत्र में 220 अंकों में से कितने अंक प्राप्त करने होंगे ताकि वह उस परीक्षा में कुल 36% अंक प्राप्त कर सके -
 (अ) 42%
 (ब) 45%
 (स) 47%
 (द) 50%

उत्तर : 45%

प्रश्न 34   जब एक संख्या के 70% में 70 जोड़ा जाता है, तो प्राप्त संख्या 150 के 70% के बराबर हो जाती है। संख्या बराबर है -
 (अ) 35
 (ब) 50
 (स) 70
 (द) 100

उत्तर : 50

प्रश्न 35   एक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 33% अंक आवश्यक हैं। एक अभ्यर्थी 238 अंक प्राप्त करता है और 26 अंकों से अनुत्तीर्ण हो जाता है। परीक्षा के अधिकतम अंक हैं –
 (अ) 900
 (ब) 800
 (स) 600
 (द) 700

उत्तर : 800

प्रश्न 36   एक दो अंकीय संख्या उलट जाती है जब उस संख्या का (1/5) वां भाग इसमें जोड़ा जाता है। उस संख्या का 40% ज्ञात कीजिए।
 (अ) 36
 (ब) 32
 (स) 20
 (द) 18

उत्तर : 18

प्रश्न 37   एक शहर की जनसंख्या 1,00,000 है। इसमें प्रथम वर्ष 5% की वृद्धि, द्वितीय वर्ष में 8% की कमी तथा तृतीय वर्ष में 3% की वृद्धि हुई। तीन वर्ष बाद शहर की जनसंख्या है –
 (अ) 96,600
 (ब) 99,498
 (स) 98,448
 (द) 84,000

उत्तर : 99,498

प्रश्न 38   एक विद्यार्थी को उत्तीर्ण होने के लिए 35% अंक प्राप्त करने थे । उसने 650 अंक प्राप्त किए और 50 अंकों से अनुत्तीर्ण हो गया । पूर्णांक कितने थे -
 (अ) 2500
 (ब) 2000
 (स) 1500
 (द) 1000

उत्तर : 2000

प्रश्न 39   राजस्थान के एक शहर की जनसंख्या 3,00,000 है। इसमें से 1,80,000 पुरुष हैं व कुल जनसंख्या का 50% शिक्षित हैं । यदि 70% पुरुष शिक्षित हों, तो अशिक्षित महिलाओं की संख्या है:
 (अ) 93,000
 (ब) 94,000
 (स) 96,000
 (द) 97,000

उत्तर : 96,000

प्रश्न 40   420 का 36% - 350 का 56% = ? - 94
 (अ) 48.2
 (ब) 49.2
 (स) 138.8
 (द) 158.8

उत्तर : 49.2

page no.(4/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.