समय, दूरी एवं चाल
प्रश्न 31 दो शहर A और B 500 किमी की दूरी पर है। एक गाडी 8 बजे प्रातः A से B की ओर 70 किमी/घंटा की गति से चलती है। 10 बजे एक अन्य गाडी B से 110 किमी/घंटा की गति से A की ओर चलती है। दोनो गाडियां आपस में कब मिलेंगी -
(अ) 12 बजे दोपहर
(ब) 1:30 बजे अपराह्न
(स) 12:30 बजे अपराह्न
(द) 1 बजे अपराह्न
प्रश्न 32 एक व्यक्ति ने किसी यात्रा को एक कार के द्वारा पूरा किया। यदि उसने 30% दूरी 20 किमी/घंटा की चाल से, 60% दूरी 40 किमी/घंटा की चाल से तथा शेष दूरी 10 किमी/घंटा की चाल से तय की हो, तो पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल थी -
(अ) 25 किमी/घंटा
(ब) 33 किमी/घंटा
(स) 30 किमी/घंटा
(द) 28 किमी/घंटा
प्रश्न 33 चाल (Speed) बराबर होता है -
(अ) दूरी * समय
(ब) दूरी / समय
(स) समय / दूरी
(द) वेग * विस्थापन
प्रश्न 34 एक टेªन जिसकी लम्बाई 375 मी. है 54 किमी./घण्टा की चाल से एक प्लेटफार्म को 45 सैकण्ड में पार करती है तो प्लेटफार्म की लम्बाई क्या होगी -
(अ) 300 मीटर
(ब) 400 मीटर
(स) 450 मीटर
(द) 460 मीटर
प्रश्न 35 एक ट्रेन जिसकी लम्बाई 350 मी. तथा चाल उसकी चाल 45 किमी./घण्टा की चाल से अपनी ओर आ रहे व्यक्ति को कितने समय में पार करेगी यदि व्यक्ति की चाल 15 किमी./घण्टा हो -
(अ) 20 सैकण्ड
(ब) 21 सैकण्ड
(स) 22 सैकण्ड
(द) 23 सैकण्ड
प्रश्न 36 एक ट्रेन अपने से दुगुनी लम्बाई के प्लेटफार्म को 90 किमी./घण्टा की चाल से 30 सैकण्ड में पार करती है तो प्लेटफार्म की लम्बाई क्या होगी -
(अ) 450 मी.
(ब) 500 मी.
(स) 370 मी.
(द) 250 मी.
प्रश्न 37 एक बस सुबह 8ः00 बजे चलकर शाम 7ः00 बजे अपने अन्तिम स्टेशन पर पहुंचती है तथा रास्ते में एक जगह विराम भी करती है, यदि बस 54 किमी./घण्टा की गति से 432 किमी. की दूरी तय करती है तो बताओ विराम कितने समय का था -
(अ) 1 घण्टे
(ब) 2 घण्टे
(स) 3 घण्टे
(द) 4 घण्टे
प्रश्न 38 एक बस 480 किमी. की दूरी 8 घण्टे में तय करती है तथा एक बाईक की चाल बस की चाल की आधी है तो बताओ बाईक 240 किमी. दूरी कितने समय में तय करेगी -
(अ) 9 घण्टे
(ब) 8 घण्टे
(स) 7 घण्टे
(द) 6 घण्टे
प्रश्न 39 एक टेªन 315 मी. लम्बाई के प्लेटफार्म को 24 सैकण्ड में पार करती है तो ट्रेन की लम्बाई क्या होगी -
(अ) 334 मी.
(ब) 245 मी.
(स) 256 मी.
(द) आंकडे अधुरे
प्रश्न 40 एक बस एक यात्रा 12 घण्टे में तय करती है। यदि बस 62 किमी./घण्टा की चाल से 558 किमी. की दुरी तय करती है तथा रास्ते में एक जगह कुछ समय के लिए विराम भी करती है तो बताओ बस ने कितने समय के लिए विराम किया -
(अ) 1 घण्टे
(ब) 2 घण्टे
(स) 3 घण्टे
(द) 4 घण्टे
page no.(4/6)