रेल से सम्बन्धित प्रश्न
प्रश्न 21 एक रेलगाड़ी, 26 मीटर/सेकंड और 42 मीटर/सेकंड की गति से रेलगाड़ी की विपरीत दिशा में चलते हुए दो व्यक्तियों को क्रमशः 9 सेकंड और 7 सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की लंबाई क्या है -
(अ) 504 मीटर
(ब) 449 मीटर
(स) 479 मीटर
(द) 443 मीटर
प्रश्न 22 दो ट्रेनों की गति का अनुपात 5 : 11 हैं और वे एक मीनार को क्रमशः 18 सेकंड और 10 सेकंड में पार करतीं हैं। यदि वे विपरीत दिशा से आ रहीं हैं तो उन्हें एक दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा -
(अ) 33.3 सेकंड
(ब) 12 सेकंड
(स) 12.5 सेकंड
(द) 33 सेकंड
प्रश्न 23 एक व्यक्ति 280 मीटर की एक रेल के साथ 13 किमी/घंटे की गति से समान दिशा में भाग रहा है। यदि रेल 85 किमी/घंटे की गति से चल रही है, तो रेल कितने समय में भागते हुए व्यक्ति को पार करेगी -
(अ) 18 सेकंड
(ब) 16 सेकंड
(स) 14 सेकंड
(द) 12 सेकंड
प्रश्न 24 दो ट्रेनें समान गति से विपरीत दिशाओं में दौड़ रही हैं। यदि प्रत्येक ट्रेन की लंबाई 100 मीटर है और वे एक दूसरे को 10 सेकंड में पार करती हैं, तो प्रत्येक ट्रेन की गति (किमी/घंटा में) है
(अ) 84
(ब) 72
(स) 36
(द) 32
प्रश्न 25 60 किमी/घंटे की गति से 150 मीटर लंबी रेलगाड़ी एक आदमी को x सेकंड में पार करती है, जो इसके विपरीत दिशा में 12 किमी/घंटे की गति से दौड़ रहा है। x का मान क्या है -
(अ) 9 सेकंड
(ब) 4.5 सेकंड
(स) 7.5 सेकंड
(द) 6 सेकंड
प्रश्न 26 एक गतिशील रेलगाड़ी किसी प्लेटफॉर्म पर खड़े एक व्यक्ति तथा 240 मीटर लंबे एक पुल को क्रमशः 5 सेकेंड और 13 सेकेंड में पार करती है। रेलगाड़ी द्वारा 30 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को पार करने में कितना समय लगेगा?
(अ) 823823 सेकेंड
(ब) 8 सेकेंड
(स) 6 सेकेंड
(द) 12 सेकेंड
प्रश्न 27 25 मीटर/सेकंड की गति से चल रही 200 मीटर लम्बाई की ट्रेन अपनी ही दिशा में 15 मीटर/सेकंड की गति से जा रही एक कार से आगे निकल जाती है। कार को पार करने में ट्रेन द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिए।
(अ) 20 सेकंड
(ब) 30 सेकंड
(स) 18 सेकंड
(द) 25 सेकंड
प्रश्न 28 दो रेलगाड़ियाँ क्रमशः 100 किमी/घंटा और 120 किमी/घंटा की गति से समान दिशा में बढ़ रही हैं। तेज़ रेलगाड़ी, धीमी रेलगाड़ी में बैठे एक आदमी को 36 सेकंड में पार करती है। तेज रेलगाड़ी की लंबाई कितनी है -
(अ) 120 मीटर
(ब) 250 मीटर
(स) 200 मीटर
(द) 150 मीटर
प्रश्न 29 एक ट्रेन 3 घंटे, 65 किमी/घंटा की गति से चलती है और अगले दो घंटे इसकी गति बढ़कर 70 किमी/घंटा हो जाती है। 5 घंटे की यात्रा के दौरान ट्रेन की औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिये।
(अ) 66
(ब) 67
(स) 68
(द) 69
प्रश्न 30 दो रेलगाडियाँ एक ही समय में अलीगढ़ और दिल्ली से शुरू होती हैं और क्रमशः 14 किमी और 21 किमी प्रति घंटे की दर से एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं। जब वे मिलती हैं, तो ज्ञात होता है कि एक रेलगाड़ी ने दूसरी से 70 किमी अधिक यात्रा की है। दो स्टेशनों के बीच की दूरी क्या है -
(अ) 350 किमी
(ब) 210 किमी
(स) 300 किमी
(द) 140 किमी
page no.(3/4)