Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मानव शरीर

प्रश्न 21   गर्भवती महिला में सामान्य हीमोग्लोबिन स्तर है –
 (अ) 12 ग्रा. / डेसीलीटर
 (ब) 13 ग्रा. / डेसीलीटर
 (स) 10 ग्रा./ डेसीलीटर
 (द) 11 ग्रा./ डेसीलीटर

उत्तर : 11 ग्रा./ डेसीलीटर

प्रश्न 22   किस परिस्थिति में प्रतिजन - प्रतिरक्षी प्रतिक्रिया होगी -
 (अ) एक व्यक्ति जिसका रक्त समूह A है उसे O रक्त समूह दिया जाए
 (ब) एक व्यक्ति जिसका रक्त समूह O है उसे A रक्त समूह दिया जाए
 (स) एक व्यक्ति जिसका रक्त समूह AB है उसे A रक्त समुह दिया जाए
 (द) एक व्यक्ति जिसका रक्त समूह AB है उसे B रक्त समूह दिया जाए

उत्तर : एक व्यक्ति जिसका रक्त समूह O है उसे A रक्त समूह दिया जाए

प्रश्न 23   ट्रांस्फ्यूज़न के लिए रक्त को कितने दिन तक संग्रहित किया जा सकता है -
 (अ) 45-60 दिन तक
 (ब) तीन महिने तक
 (स) 10-20 दिन तक
 (द) 35-45 दिन तक

उत्तर : 35-45 दिन तक

प्रश्न 24   रक्त में उपस्थित हीमोग्लोबिन में पाया जाता है -
 (अ) Fe
 (ब) Mg
 (स) Ca
 (द) Na

उत्तर : Fe

प्रश्न 25   ‘एरिथ्रोब्लास्टोसिस फीटैलिस’ एक रोग है जिसमें Rh कारक के कारण ____ बच्चे की मृत्यु हो जाती है -
 (अ) चतुर्थ
 (ब) प्रथम
 (स) द्वितीय
 (द) तृतीय

उत्तर : द्वितीय

प्रश्न 26   यदि एक व्यक्ति का रक्त AB– हैं, तो कौन उसे रक्तदान कर सकता है -
 (अ) A–, B–, O–, AB–
 (ब) A+, B–, O–, AB+
 (स) A–, B+, O+, AB–
 (द) AB+, AB–, O+, O–

उत्तर : A–, B–, O–, AB–

प्रश्न 27   रक्त कोशिकाएं जो शरीर को सूक्ष्मजीवों और अन्य बाहरी पदार्थों से सुरक्षित रखती हैं, वे हैं –
 (अ) श्वेताणु
 (ब) पट्टिकाणु
 (स) लसिकाणु
 (द) रक्ताणु

उत्तर : श्वेताणु

प्रश्न 28   ‘B’ रुधिर वर्ग वाला व्यक्ति जिन रुधिर वर्गों के व्यक्तियों को रक्त दान कर सकता है, वह हैं -
 (अ) B एवं O रुधिर वर्गों को
 (ब) A एवं AB रुधिर वर्गों को
 (स) B एवं AB रुधिर वर्गों को
 (द) A एवं O रुधिर वर्गों को

उत्तर : B एवं AB रुधिर वर्गों को

प्रश्न 29   जैविक घड़ी का कार्य करने वाली ग्रन्थि है-
 (अ) अग्नाशय
 (ब) पीयूष
 (स) पिनियल ग्रन्थि
 (द) यकृत

उत्तर : पिनियल ग्रन्थि

प्रश्न 30   मनुष्य के किस अंग में मूत्र का निर्माण होता है-
 (अ) वृक्क
 (ब) यकृत
 (स) मूत्राशय
 (द) उक्त कोई नहीं

उत्तर : वृक्क

page no.(3/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.