Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

6 November 2022

राष्ट्रपति ने सिक्किम में प्रसिद्ध चार धाम मंदिर के दर्शन किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिक्किम की दो दिन की यात्रा के अंतिम दिन नामची जिले के प्रसिद्ध चार धाम मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर में विभिन्न स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी दौरा किया।

पर्यटन मंत्रालय लंदन में सात नवम्‍बर से नौ नवम्‍बर के बीच आयोजित होने वाले वर्ल्‍ड ट्रेवल मार्ट में भाग लेगा

पर्यटन मंत्रालय लंदन में सात नवम्‍बर से नौ नवम्‍बर के बीच आयोजित होने वाले वर्ल्‍ड ट्रेवल मार्ट में भाग लेगा। इस वर्ष की प्रदर्शनी का विषय है - द फ्यूचर ऑफ ट्रेवल स्‍टार्ट्स नाउ - यात्रा का भविष्‍य अब शुरू होता है। लगभग दो वर्ष के बाद विदेशी पर्यटकों के लिए भारत में फिर से प्रवेश के मद्देनज़र वर्ल्‍ड ट्रेवल मार्ट में भारत की भागीदारी महत्‍वपूर्ण है। पर्यटन मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि भारत, स्‍वयं को पर्यटन का पसंदीदा स्‍थल के रूप में प्रदर्शित करने के लिए वर्ल्‍ड ट्रेवल मार्ट 2022 में भाग ले रहा है।

भारत ने नेपाल को 200 वाहन उपहार स्वरूप दिए

नेपाल में 20 नवंबर को होने वाले संसदीय और प्रदेश सभा चुनाव के लिए भारत ने नेपाल को 200 वाहन उपहार स्वरूप दिए है। भारत की ओर से सौंपे गये वाहन रक्सौल वीरगंज के रास्ते नेपाल पहुंच गए हैं। इन वाहनो में 120 वाहन सुरक्षा बलों और 80 वाहन नेपाल के निर्वाचन आयोग के लिए सौंपे गए हैं। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भारत की ओर से 200 वाहनों का प्रपत्र पिछले दिनों नेपाल के वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा को सौंपा था।

सेना कमांडरों का पांच दिन का सम्‍मेलन सोमवार से नई दिल्‍ली में होगा

सेना कमांडरों का पांच दिन का सम्‍मेलन सोमवार से नई दिल्‍ली में होगा। इसमें भारतीय सेना के लिए मौजूदा तथा उभरते सुरक्षा और प्रशासनिक पहलुओं तथा भावी रणनीतियों पर विचार किया जायेगा। यह उच्‍च स्‍तरीय अर्द्धवार्षिक आयोजन भारतीय सेना के लिए महत्‍वूपर्ण नीतिगत फैसले लेने और विचार विमर्श के लिए एक संस्‍थागत मंच है। यह भारतीय सेना के वरिष्‍ठ नेतृत्‍व की सैन्‍य मामलों और रक्षा विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ संवाद का भी एक औपचारिक मंच है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्‍पतिवार 10 नवम्बर को सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करेंगे। प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष और नौसेना तथा वायुसेना के प्रमुख भी सम्मेलन को सम्‍बोधित करेंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने दिव्‍यांग मतदाताओं से संबंधित पी.डब्‍ल्‍यू.डी आइकंस राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता की

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने न‍ई दिल्‍ली में सुगम्‍य चुनाव के लिए देश के पहले दिव्‍यांग मतदाताओं से संबंधित पी.डब्‍ल्‍यू.डी आइकंस राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता की। इस अवसर पर चुनाव आयुक्‍त अनूप चंद्र पांडेय भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान चुनाव आयुक्‍तों ने दिव्‍यांग मतदाताओं की सहायता के लिए बनाये गए पी.डबल्‍यू.डी ऐप 2.0 की शुरूआत की। चुनाव के प्रति संवेदनशीलता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया।

दक्षिण कोरिया का अमरीका के साथ जारी संयुक्‍त हवाई अभ्‍यास- 'विजिलेंट स्‍टॉर्म'

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अमरीका के साथ जारी संयुक्‍त हवाई अभ्‍यास- 'विजिलेंट स्‍टॉर्म' के अंतिम दिन अमरीकी यूएसबी-1बी बमवर्षक विमान शामिल होगा। उत्‍तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपणों के बाद दोनों देशों ने अब तक का सबसे बड़ा संयुक्‍त अभ्‍यास सोमवार से शुरू किया था। अमरीका और दक्षिण कोरिया ने चेतावनी दी है कि उत्‍तर कोरिया लगातार मिसाइल प्रक्षेपणों के बाद परमाणु परीक्षण कर सकता है।

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की जापान यात्रा

नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार दिनांक 05 से 09 नवंबर 2022 तक जापान की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां वह योकोसुका में 06 नवंबर 22 को जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) को देखेंगे जो जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के गठन की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान पश्चिमी प्रशांत नौसेना संगोष्ठी (डब्ल्यूपीएनएस) की एक पर्यवेक्षक नौसेना के नुमाइंदे के रूप में नौसेना प्रमुख दिनांक 07-08 नवंबर 2022 को योकोहामा में 18वें डब्ल्यूपीएनएस में भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी डब्ल्यूपीएनएस के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में जापान द्वारा की जा रही है। आईएफआर और डब्ल्यूपीएनएस के दौरान भारत और भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करने के अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया, जापान और यूएसए की भागीदारी के साथ योकोसुका में आयोजित होने वाले अभ्यास मालाबार के 2022 संस्करण के उद्घाटन के लिए भी उपस्थित होंगे । वर्ष 1992 में शुरू होने के बाद यह वर्ष मालाबार अभ्यास की 30वीं वर्षगांठ है। भारतीय नौसेना के जहाज शिवालिक और कामोर्ता भी आईएफआर और अभ्यास मालाबार - 2022 में भाग लेने के लिए दिनांक 02 नवंबर 2022 को जापान के योकोसुका पहुंचे।

अरुणा साईराम को फ्रांसीसी सरकार द्वारा शेवेलियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया

कर्नाटक संगीत की मशहूर गायिका, संगीतकार और वक्ता अरुणा साईराम को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च सम्मान, शेवेलियर डी ल’ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अरुणा साईराम को इस पुरस्कार के लिए न केवल उनके गायन कौशल के लिए, बल्कि भारत-फ्रांस संबंधों के विकास में उनके योगदान के लिए भी चुना गया है। अरुणा साईराम केंद्र सरकार द्वारा पद्म श्री और संगीत अकादमी द्वारा संगीत कलानिधि सहित कई पुरस्कारों की प्राप्तकर्ता हैं। उन्हें संगीत नाटक अकादमी की उपाध्यक्ष के रूप में भी चुना गया था। इसके अलावा, वह तमिलनाडु सरकार के कलैमामणि पुरस्कार और मध्य प्रदेश के कालिदास सम्मान पुरस्कार की प्राप्तकर्ता भी हैं। अरुणा साईराम को यूएस कांग्रेसनल अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस भी मिला है और उन्हें न्यूयॉर्क शहर और सैन डिएगो शहर के मेयर द्वारा भी सराहना मिली है।

प्रसिद्ध मलयालम उपन्यासकार सेतु को एज़ुथाचन पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया

प्रसिद्द मलयालम उपन्यासकार सेतु (ए. सेतुमाधवन) को वर्ष 2022 के लिए प्रतिष्ठित एज़ुथाचन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह केरल साहित्य अकादमी का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है और साहित्य में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। उन्होंने आंदोलनों और प्रवृत्तियों की परिभाषाओं से परे खड़े होकर साहित्य के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया। इसके अलावा, वह केंद्र साहित्य अकादमी और केरल साहित्य अकादमी पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता थे, उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में पांडवपुरम, कैमुद्रकल, अदायालंगल, किरातम, अरामाथे पेनकुट्टी और किलिमोझीकलक्कप्पुरम शामिल हैं। उनकी कई रचनाओं का विभिन्न भारतीय और विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया गया है और कई फिल्मों को प्रेरित भी किया है।

ईईएसएल के नये सीईओ बनें विशाल कपूर

एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने विशाल कपूर को अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है। इससे पहले कपूर ने बिजली मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया।

बंगाल की खाड़ी में 2 और 3 नवम्‍बर को रॉयल आस्‍ट्रेलियाई नेवी, भारतीय नौसेना के साथ समुद्री भागीदारी अभ्‍यास किया गया

बंगाल की खाड़ी में दो और तीन नवम्‍बर को रॉयल आस्‍ट्रेलियाई नेवी के एच एम ए एस एडिलेड और एच एम ए एस अंज़ाक जहाजों, भारतीय नौसेना के जलाशवा और कवारत्‍ती जहाजों के साथ उनसे जुडे हेलिकॉटरों का समुद्री भागीदारी अभ्‍यास किया गया। सामरिक दाव-पेंच, हेलिकॉप्‍टर लैंडिंग और जल तथा स्‍थल पर ऑपरेशन समेत इस अभ्‍यास से भारतीय इंडियन नेवी और रॉयल ऑस्‍ट्रेलियाई नेवी के बीच उच्‍च श्रेणी की अन्तरसक्रियता का पता चलता है। रॉयल ऑस्‍ट्रेलियाई नेवी के एच एम ए एस एडिलेड और एच एम ए एस अंज़ाक जहाज 30 अक्‍टूबर और पहली नवम्‍बर को विशाखापत्‍तनम गए। यह अभ्‍यास ऑस्‍ट्रेलिया के भारत-प्रशांत प्रयास 2022 का अंग था।

सीएमआईई : ग्रामीण रोजगार घटने से बेरोजगारी बढ़कर 7.8 फीसदी

ग्रामीण इलाकों में रोजगार घटने की वजह से अक्तूबर में देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.77 फीसदी पहुंच गई। इसके अलावा, श्रम भागीदारी दर (एलपीआर) में मामूली गिरावट से भी बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सितंबर में बेरोजगारी दर चार साल के निचले स्तर 6.43 फीसदी रही थी। सीएमआईई ने कहा, उच्च बेरोजगारी दर के साथ एलपीआर में गिरावट का मतलब है कि रोजगार घट रहा है। देश में अक्तूबर में रोजगार मिलने की दर कम होकर 36% रह गई।

वित्त मंत्री ने 141 कोयला खदानों की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी शुरू की

कोयला मंत्रालय की कोयला खदान नीलामी के छठे दौर का नई दिल्ली में शुभारंभ करते हुए वित्त मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत वर्तमान में दुनिया में सबसे अच्छा निवेश गंतव्य है। मंत्री महोदया ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतिगत स्थिरता और पारदर्शी प्रक्रिया के कारण बिजली क्षेत्र के लिए कोयले के आयात में 41% की कमी आई है। वित्त मंत्री ने कहा कि की 141 कोयला खदानों की नीलामी से बारह राज्यों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। वित्त मंत्रालय ने कोयले के गैसीकरण के लिए 6000 करोड़ रुपये अन्वेषण प्रक्रिया के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया है। अब तक की सबसे बड़ी नीलामी के दौरान ग्यारह राज्यों की 141 खदानों की नीलामी की गई।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने गंगा उत्सव- नदी महोत्सव का आयोजन किया

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने गंगा उत्सव - नदी महोत्सव 2022 का आयोजन 4 नवंबर को नई दिल्ली में दो सत्रों में किया। केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और डोनर मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि थे। 26 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भाषण से प्रेरणा लेते हुए, गंगा उत्सव- नदी महोत्सव 2022 का मुख्य उद्देश्य भारत की सभी नदियों (नदी उत्सव) को मनाना है। एनएमसीजी 2017 से हर साल 4 नवंबर को गंगा उत्सव मना रहा है, वर्ष 2008 में इसी दिन गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था। गंगा उत्सव 2022 आजादी का अमृत महोत्सव को समर्पित है।

एशियाई शतरंज : भारत के प्रज्ञाननंदा, नंधिधा ने खिताब जीते

शीर्ष वरीय भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा और उनकी हमवतन पीवी नंधिधा ने नयी दिल्ली में एशियाई महाद्वीपीय शतरंज टूर्नामेंट में क्रमश: ओपन और महिला वर्ग के खिताब जीते। प्रज्ञाननंदा नौवें और अंतिम दौर में हमवतन बी अधिबान से 63 चाल में ड्रॉ खेलकर सात अंक के साथ शीर्ष रहे। चेन्नई के 17 साल के प्रज्ञाननंदा ने अंतिम दौर से पहले अन्य खिलाड़ियों पर आधे अंक की बढ़त बना रखी थी। महिला वर्ग में महिला ग्रैंडमास्टर नंधिधा ने नौवें दौर में दिव्या देशमुख से ड्रॉ खेलकर 7.5 अंक के साथ खिताब अपने नाम किया। तमिलनाडु की यह खिलाड़ी नौ दौर में अजेय रही और इस दौरान छह बाजी जीती।

विराट कोहली ने रचा इतिहास, t20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

टीम इंडिया के रन मशीन माने जाने वाले विराट कोहली ने t20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। जारी विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने एक नया मुकाम को हासिल किया है। विराट कोहली ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को t20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने का t20 विश्व कप में सर्वाधिक 1016 रन था। टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान ने अब तक 113 t20 मुकाबले भारत के लिए खाले हैं। कोहली ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप t20 में 2010 में पदार्पण किया था। हालांकि उनका पहला t20 विश्व कप साल 2012 में था। इस टूर्नामेंट के बाद वो अगले संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 2016 के t20 विश्व कप में उनके नाम दूसरा सर्वाधिक रन था। कोहली को 2014 और 2016 के संस्करण में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। वह दो बार यह खिताब जीतने वाले इकलौते पुरुष खिलाड़ी हैं। इसके अलावा उन्होंने टी20 विश्व कप में सर्वाधिक छह प्लेयर ऑफ द मैच खिताब भी जीते हैं।

ट्रैक एशिया कप 2022 की मेजबानी करेगा केरल

केरल साइकिलिंग के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक ट्रैक एशिया कप 2022 की मेजबानी करेगा। 25 से 28 नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए एलएनसीपीई आउटडोर वेलोड्रोम पूरी तरह तैयार है। प्रतियोगिता में एशिया के 25 से अधिक देशों के लगभग 200 प्रतिस्पर्धी हिस्सा लेंगे। पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली से बाहर किया जा रहा है। यह 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए एशियाई देशों का चयन टूर्नामेंट भी है। चीन, जापान, कोरिया, कजाखस्तान जैसे देशों के खिलाड़ी टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण होंगे। ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग 2022 को एशियाई साइकिलिंग परिसंघ और भारतीय साइकिलिंग महासंघ ने मान्यता हासिल है। केरल साइकिलिंग संघ ने विज्ञप्ति में कहा कि भीषण गर्मी के कारण मुकाबलों का आयोजन दूधिया रोशनी में कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस: 5 नवंबर

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस हर साल 5 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिवस इस उद्देश्य से मनाया जाता है कि भविष्य में आने वाली आपदाओं को लेकर हम तैयारी कर सकें ताकि ज्यादा से ज्यादा जिंदगियां बचाई जा सकें। यह दिवस सुनामी के बारे में जागरूकता के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

देश के पहले मतदाता 106 वर्ष के मास्‍टर श्‍याम शरण नेगी का निधन

देश के पहले मतदाता 106 वर्ष के मास्‍टर श्‍याम शरण नेगी का लम्‍बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे हिमाचल प्रदेश के किन्‍नौर में काल्पा के निवासी थे। किन्‍नौर के जिला आयुक्‍त आबिद हुसैन सादिक ने उनकी मृत्‍यु की पुष्टि की। उन्‍होंने कहा कि श्री नेगी का अंतिम संस्‍कार जिला प्रशासन के द्वारा पूरे सम्‍मान के साथ किया जाएगा। श्री नेगी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिन पहले डाक मतपत्र के माध्‍यम से अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया था। श्याम सरन नेगी ने 34 बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Start Quiz! PRINT PDF

« Previous Next Affairs »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

QUESTION

Find Question on this Topic and many other subjects

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Download

Here you can download Current Affairs Question PDF.

Download

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.