Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs October 2024

प्रश्न 1 2024 स्वच्छता ही सेवा अभियान में राजस्थान में कौन सा शहर प्रथम स्थान पर रहा -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) चित्तौड़गढ़
  • (द) अलवर
उत्तर : चित्तौड़गढ़
व्याख्या :
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में राज्यभर में प्रथम स्थान पर रही। हनुमानगढ़ जिले को इस कार्यक्रम में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया गया।
प्रश्न 2 किस जिले में पीपीआर रोग उन्मूलन टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) उदयपुर
  • (द) अलवर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
हाल ही निदेशक पशुपालन डॉ भवानी सिंह राठौड़ ने जयपुर जिले के दादिया पट्टी गांव में भेड़ बकरियों में पीपीआर रोग से बचाव के लिए पीपीआर रोग उन्मूलन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पीपीआर विषाणुजनित एक खतरनाक बीमारी है, जो प्रायः भेड़ और बकरियों में पाई जाती है।
प्रश्न 3 भारत का पहला ई-क्रूज का उद्घाटन कहां किया गया -
  • (अ) पुष्कर झील
  • (ब) आना सागर झील
  • (स) फतेह सागर झील
  • (द) सांभर झील
उत्तर : आना सागर झील
व्याख्या :
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिले की आना सागर झील में संचालित होने वाले देश के पहले ई-क्रूज का शुभारम्भ किया।
प्रश्न 4 राजस्थान में हाल ही में शुरू की गई मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है -
  • (अ) 1982
  • (ब) 1962
  • (स) 2001
  • (द) 2024
उत्तर : 1962
व्याख्या :
पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बीमार पशुओं के इलाज के लिए 9 अक्टूबर को मोबाइल वेटरनरी यूनिट हेल्पलाइन नंबर का विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही आगरा रोड स्थित राजस्थान राज्य पशु प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। हेल्पलाइन के 1962 नंबर डायल करते ही इस कंट्रोल रूम के जरिए पशुपालक के क्षेत्र की मोबाइल वेटरनरी यूनिट को मैसेज भेजा जाएगा। भारत सरकार की केंद्र प्रवर्तित योजना ESVHD-MVU के तहत प्रदेश में 536 मोबाईल वेटरिनरी यूनिट के माध्यम से पशुपालकों को उनके घर पर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। राज्य में प्रत्येक 1 लाख पशुओं पर एक मोबाईल वेटरिनरी यूनिट काम करेगी।
प्रश्न 5 ओलंपिक की तैयारी के लिए ₹100 करोड़ के बजट के साथ कौन सी पहल की स्थापना की गई -
  • (अ) राजस्थान खेल निधि
  • (ब) मिशन ओलंपिक
  • (स) युवा खेल मिशन
  • (द) ओलंपिक ड्रीम पहल
उत्तर : मिशन ओलंपिक
व्याख्या :
राज्य सरकार ने मिशन ओलंपिक के लिए ₹100 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।
प्रश्न 6 हाल ही में किसने उदयपुर में हिरण मगरी क्षेत्र में स्थित नए जीएसटी भवन का उद्घाटन किया -
  • (अ) द्रौपदी मुर्मू
  • (ब) निर्मला सीतारमण
  • (स) दिया कुमारी
  • (द) भजनलाल शर्मा
उत्तर : निर्मला सीतारमण
व्याख्या :
हाल ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उदयपुर में हिरण मगरी क्षेत्र में स्थित नए जीएसटी भवन का उद्घाटन किया।
प्रश्न 7 हाल ही जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय अमृता हाट का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) भजनलाल शर्मा
  • (ब) द्रौपदी मुर्मू
  • (स) दिया कुमारी
  • (द) निर्मला सीतारमण
उत्तर : दिया कुमारी
व्याख्या :
हाल ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग द्वारा जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय अमृता हाट का उद्घाटन किया।
प्रश्न 8 टाटा पावर द्वारा अगले 10 वर्षों में राजस्थान के विद्युत क्षेत्र में कितना निवेश करने की योजना है -
  • (अ) 1 ट्रिलियन रुपए
  • (ब) 1.2 ट्रिलियन रुपए
  • (स) 2 ट्रिलियन रुपए
  • (द) 1.5 ट्रिलियन रुपए
उत्तर : 1.2 ट्रिलियन रुपए
व्याख्या :
टाटा पावर अगले 10 वर्षों में राजस्थान के विद्युत क्षेत्र में 1.2 ट्रिलियन रुपए का निवेश करेगी ।
प्रश्न 9 हाल ही किस दिवस पर कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) का संचालन प्रारम्भ किया गया -
  • (अ) 2 अक्टूबर
  • (ब) 15 अगस्त
  • (स) 1 अक्टूबर
  • (द) 14 नवंबर
उत्तर : 2 अक्टूबर
व्याख्या :
2 अक्टूबर 2024 (गांधी जयंती) से कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) का संचालन प्रारम्भ किया गया।
प्रश्न 10 ‘प्रखर राजस्थान अभियान’ का उद्देश्य क्या था -
  • (अ) युवाओं में कौशल विकास
  • (ब) विद्यार्थियों में पठन कौशल की प्रवाहशीलता एवं समझ विकसित करना
  • (स) राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण
  • (द) पर्यावरण संरक्षण
उत्तर : विद्यार्थियों में पठन कौशल की प्रवाहशीलता एवं समझ विकसित करना
व्याख्या :
9 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश के समस्त विद्यालयों में कक्षा 1-8 तक के विद्यार्थियों में पठन कौशल की प्रवाहशीलता एवं समझ विकसित करने के लिए प्रखर राजस्थान अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के समापन दिवस पर विद्यालयों में निपुण मेले का आयोजन किया गया।

page no.(1/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.