Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

ब्रिटिश शासन के दौरान प्रेस और पत्रकारिता

प्रश्न 1 सुमेलित कीजिए -
समाचार पत्र संपादक
अ. राजपुताना गजट1. देवी शंकर तिवाड़ी
ब. राजस्थान समाचार2. पं. रामप्रताप
स. सर्वहित3. मुंशी समर्थदान
द. लोकवाणी4. मौलवी मुराद अली
सही कूट चुनिए -
अ, ब, स, द
  • (अ) 4, 3, 1, 2
  • (ब) 3, 4, 2, 1
  • (स) 1, 2, 3, 4
  • (द) 4, 3, 2, 1
उत्तर : 4, 3, 2, 1
व्याख्या :
जयहिन्‍द समाचार-पत्र कोटा से प्रकाशित होता था। तरुण राजस्थान एक समाचार पत्र है जिसे 1923 में जयनारायण व्यास ने ब्यावर से प्रकाशित किया था। यह मूल रूप से 1922 में राजस्थान सेवा संघ द्वारा अजमेर से प्रकाशित नवीन राजस्थान नामक एक समाचार पत्र था। राजस्थान सेवा संघ में मतभेद हो जाने पर रामनारायण चौधरी के बाद इस पत्र के संपादक जयनारायण व्यास बने और पत्र अजमेर के स्थान पर ब्यावर से निकलने लगा। राजस्थान केसरी एक राजनीतिक साप्ताहिक समाचार पत्र था जिसे 1920 में वर्धा से विजय सिंह पथिक द्वारा शुरू किया गया था।
प्रश्न 2 स्वतंत्रतापूर्व राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा सामाचार-पत्र आर्य समाजी विचारधारा का संवर्धन नहीं था -
  • (अ) देश हितेषी
  • (ब) जनहितकारक
  • (स) परोपकारक
  • (द) राजपूताना गजट
उत्तर : राजपूताना गजट
व्याख्या :
मौलवी मुराद अली द्वारा संपादित राजपुताना गजट अजमेर से प्रकाशित हुआ था। इसका उद्देश्य भय की भावना को खत्म करना और रियासतों के लोगों के उत्पीड़न को उजागर करना था।यह अखबार आर्य समाज की विचारधारा का प्रवर्तक नहीं था।
प्रश्न 3 1920 के दशक में राजनीतिक जागरण के उद्देश्य से किसने ब्यावर से ‘राजस्थान’ अखबार का प्रकाशन किया -
  • (अ) राम नारायण चौधरी
  • (ब) ऋषि दत्त मेहता
  • (स) हरिभाऊ उपाध्याय
  • (द) मुंशी समर्थदान
उत्तर : ऋषि दत्त मेहता
व्याख्या :
राजस्थान साप्ताहिक (1923) : ब्यावर से ऋषिदत्त द्वारा प्रकाशित
प्रश्न 4 ‘तरूण राजस्थान’ समाचार-पत्र के व्यवस्थापक थे -
  • (अ) जयनारायण व्यास
  • (ब) अर्जुनलाल सेठी
  • (स) मणिलाल कोठारी
  • (द) सागरमल
उत्तर : जयनारायण व्यास
व्याख्या :
जयनारायण व्यास व्यास ने तरूण राजस्थान(ब्यावर में 1927), अखण्ड भारत(बम्बई में, 1938), अग्निबाण/आगीवाण नामक राजस्थानी पत्र, पीप(अंग्रेजी में) इत्यादि समाचार पत्रों का प्रकाशन एवं सम्पादन किया।
प्रश्न 5 ‘नवीन राजस्थान’ नामक समाचार-पत्र के संस्थापक कौन थे -
  • (अ) अर्जुन लाल सेठी
  • (ब) माणिक्यलाल वर्मा
  • (स) विजयसिंह पथिक
  • (द) गोपालसिंह खरवा
उत्तर : विजयसिंह पथिक
व्याख्या :
‘नवीन राजस्थान’ नामक समाचार-पत्र के संस्थापक विजयसिंह पथिक थे। रामनारायण चौधरी एवं शोभालाल गुप्त के संपादन में अजमेर से यह समाचार पत्र राजस्थान सेवा संघ के तत्वाधान में निकला था। 1923 में इसका नाम ‘तरूण राजस्थान’ कर दिया।
प्रश्न 6 निम्नलिखित में से किस समाचार पत्र ने बिजौलिया किसान आन्दोलन को विस्तृत रूप से प्रचारित किया -
  • (अ) प्रताप
  • (ब) राजस्थान संदेश
  • (स) वीर अर्जुन
  • (द) यंग इंडिया
उत्तर : प्रताप
प्रश्न 7 राजस्थान में प्रकाशित सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार-पत्र था -
  • (अ) राजस्थान समाचार
  • (ब) तरूण राजस्थान
  • (स) सज्जन कीर्ति सुधाकर
  • (द) राजपूताना गजेटियर
उत्तर : सज्जन कीर्ति सुधाकर
प्रश्न 8 सुमेलित कीजिए -
समाचार पत्र स्थान
1. जयहिन्द अ. वर्धा
2. तरूण राजस्थान ब. कोटा
3. नवीन राजस्थान स. अजमेर
4. राजस्थान केसरी द. ब्यावर
1, 2, 3, 4
  • (अ) ब, द, स, अ
  • (ब) अ, स द, ब
  • (स) स, ब, अ, द
  • (द) द, अ, ब, स
उत्तर : ब, द, स, अ
प्रश्न 9 पत्रकारिता का भीष्मपितामह किसे कहते हैं -
  • (अ) पं. झाबरमल शर्मा
  • (ब) विजयसिंह पथिक
  • (स) मुनि जिन् विजय
  • (द) हरविलास शारदा
उत्तर : पं. झाबरमल शर्मा
व्याख्या :
पंडित झाबरमल्ल शर्मा एक महान साहित्यकार, पत्रकार, समाज सेवक और इतिहासकार थे पंडित झाबरमल्ल शर्मा एक महान साहित्यकार, पत्रकार, समाज सेवक और इतिहासकार थे। पंडित झाबरमल्ल शर्मा का जन्म वर्ष 1888 में राजस्थान के खेतड़ी कस्बे के जसरापुर ग्राम में हुआ था। पंडित झाबरमल्ल शर्मा हिन्दी के प्रख्यात पत्रकार पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र से सम्पर्क में आये। इनकी संगति से पंडित झाबरमल्ल शर्मा की रूचि पत्रकारिता की ओर बढ़ गयी। वर्ष 1905 में कलकत्ता में ही रहकर इन्होनें “ज्ञानोदय” पत्र के संपादन का कार्य किया। इसके साथ ही ये “मारवाड़ी बन्धु” के संपादन का कार्य भी किया करते थे। वर्ष 1909 में इन्होने “भारत” साप्ताहिक पत्र का भी संपादन का कार्य किया। यह पत्र मुंबई में प्रकाशित होता था। वर्ष 1914 में इन्होनें “कलकत्ता समाचार कम्पनी लिमिटेड” की स्थापना की और दैनिक समाचार पत्र आरम्भ किया। जिसका नाम “कलकत्ता समाचार” था। भारत सरकार द्वारा वर्ष 1982 में “पद्म भूषण” से पुरुस्कृत किया गया था।
प्रश्न 10 राजपूताना गजट का प्रकाशन अजमेर से किसने किया -
  • (अ) मौलवी मुराद अली
  • (ब) मौलवी हुसैन अली
  • (स) मौलवी अहमद अली
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : मौलवी मुराद अली
व्याख्या :
सबसे पहले 1885 में मौलवी मुराद अली ने अजमेर से ‘राजपूताना गजट’ का प्रकाशन आरम्भ किया।

page no.(1/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.