Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

महाजनपद काल में राजस्थान

प्रश्न 1 मौर्यकाल में राजस्थान किस जनपद में आता था -
  • (अ) अपर जनपद में
  • (ब) मध्य जनपद में
  • (स) उत्तरी जनपद में
  • (द) दक्षिणी जनपद में
उत्तर : अपर जनपद में
प्रश्न 2 ऋग्वेद में उल्लेखित राजस्थान का सबसे प्राचीन जनपद है -
  • (अ) जांगल
  • (ब) मरू
  • (स) मत्स्य
  • (द) शिवी
उत्तर : मत्स्य
व्याख्या :
मत्स्य शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है जहां मत्स्य निवासियों को सुदास का शत्रु बताया गया है। मत्स्य जनपद आधुनिक जयपुर, अलवर, भरतपुर के मध्यवर्ती क्षेत्र में विस्तृत था। इसकी राजधानी विराटनगर थी।
प्रश्न 3 कुरू जनपद की राजधानी थी -
  • (अ) विराटनगर
  • (ब) मथुरा
  • (स) इन्द्रप्रस्थ
  • (द) प्राग्वाट
उत्तर : इन्द्रप्रस्थ
प्रश्न 4 महाभारत काल में बीकानेर और जोधपुर किस जनपद के भाग थे -
  • (अ) शिवि जनपद
  • (ब) अर्जुनायन जनपद
  • (स) जांगल जनपद
  • (द) शूरसेन जनपद
उत्तर : जांगल जनपद
प्रश्न 5 वर्तमान नागौर जिले को जनपद काल में किस नाम से जाना जाता था -
  • (अ) शिवि
  • (ब) पाटलिपुत्र
  • (स) राजगृह
  • (द) अहिछत्रपुर
उत्तर : अहिछत्रपुर
प्रश्न 6 शूरसेन महाजनपद की राजधानी थी -
  • (अ) विराटनगर
  • (ब) मथुरा
  • (स) इन्द्रप्रस्थ
  • (द) माध्यमिका
उत्तर : मथुरा
प्रश्न 7 शिवि जनपद सिक्के राजस्थान के किस शहर से प्राप्त हुए?
  • (अ) नगर
  • (ब) नगरी
  • (स) जोधपुरा
  • (द) तिलवाडा
उत्तर : नगरी
व्याख्या :
मेवाड़ प्रदेश (चितौड़गढ) नामकरण की दृष्टि से द्वितीय शताब्दी में शिवजनपद (राजधानी माध्यमिका (नगरी)) के नाम से प्रसिद्ध था। बाद में ‘प्राग्वाट’ नाम का प्रयोग हुआ। कालान्तर में इस भू भाग को ‘मेदपाट’ नाम से सम्बोधित किया गया। राज्य में शिविजनपद के अधिकांश सिक्के नगरी क्षेत्र से ही प्राप्त हुए हैं।
प्रश्न 8 निम्न में से कौनसा स्थल प्राचीन मस्स्य महाजनपद की राजधानी था ?
  • (अ) बयाना
  • (ब) बैराठ
  • (स) नगर
  • (द) आहड़
उत्तर : बैराठ
प्रश्न 9 बैराठ प्राचीन भारत में किस जनपद की राजधानी थी -
Supervisor (women empowerment) Exam 2018
  • (अ) मत्स्य
  • (ब) पाचाल
  • (स) चेदी
  • (द) अर्जुनाय
उत्तर : मत्स्य
प्रश्न 10 प्राचीन भारत में विराटनगर किस जनपद की राजधानी थी -
  • (अ) मत्स्य जनपद
  • (ब) राजन्य जनपद
  • (स) शिवी जनपद
  • (द) शाल्व जनपद
उत्तर : मत्स्य जनपद

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.