Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

महाजनपद काल में राजस्थान

प्रश्न 1   भरतपुर, करौली और घौलपुर क्षेत्र किस प्राचीन नाम से जाना जाता है -
 (अ) शूरसेन
 (ब) विराट
 (स) जांगल
 (द) शिवि

उत्तर : शूरसेन
व्याख्या :
शूरसेन महाजनपद का क्षेत्र वर्तमान पूर्वी अलवर,धौलपुर,भरतपुर तथा करौली था। इसकी राजधानी मथुरा थी।

प्रश्न 2   विराट नगर किस जनपद की राजधानी थी -
 (अ) अग
 (ब) गन्धार
 (स) मगध
 (द) मत्स्य

उत्तर : मत्स्य
व्याख्या :
मत्स्य महाजनपद की राजधानी विराटनगर थी।

प्रश्न 3   उदयपुर राज्य का प्राचीन नाम क्या था
 (अ) शिवी
 (ब) मध्यमिका
 (स) नगरी
 (द) ब ओर स

उत्तर : शिवी
व्याख्या :
मेवाड़ प्रदेश (चितौड़गढ) नामकरण की दृष्टि से द्वितीय शताब्दी में शिवजनपद (राजधानी माध्यमिका) के नाम से प्रसिद्ध था। बाद में ‘प्राग्वाट‘ नाम का प्रयोग हुआ। कालान्तर में इस भू भाग को ‘मेदपाट‘ नाम से सम्बोधित किया गया।

प्रश्न 4   जनपद काल में गंगानगर व हनुमानगढ़ का क्षेत्र कहलाता था -
 (अ) शिवि
 (ब) यौद्धेय
 (स) मालव
 (द) शूरसेन

उत्तर : यौद्धेय
व्याख्या :
योद्धेय जनपद वर्तमान श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ क्षेत्र में विस्तृत था।

प्रश्न 5   प्राचीन राजस्थान में मालवों की शक्ति का केन्द्र किसके आसपास केन्द्रित था-
 (अ) डूंगरपुर
 (ब) जयपुर
 (स) बीकानेर
 (द) कोटा

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
प्राचीन राजस्थान में मालवों की शक्ति का केंद्र जयपुर के आस-पास था। मालव जनपद का समीकरण टोंक जिले में स्थित नगर या ककोर्टनगर से किया जाता है।

प्रश्न 6   प्राचीन राजस्थान में जांगल प्रदेश का भाग
 (अ) बीकानेर
 (ब) बंासवाडा
 (स) धौलपुर
 (द) अलवर

उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
बीकानेर का पुराना नाम ‘जांगलदेश’ था। इसके उत्तर में कुरू व मद्र देश थे इसलिए महाभारत में इस क्षेत्र का नाम कुरू और मद्र के साथ जुड़ा हुआ मिलता है। जैसे- कुरूजांगला, माद्रेजांगला आदि।

प्रश्न 7   राजस्थान में किस भाग मे ‘यौद्धेय‘ नामक गणतन्त्रीय कबीले का शासन रहा-
 (अ) पश्चिम भाग
 (ब) दक्षिण भाग
 (स) पूर्वी भाग
 (द) उत्तरी भाग

उत्तर : उत्तरी भाग
व्याख्या :
योद्धेय जनपद वर्तमान श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ क्षेत्र में विस्तृत था।

प्रश्न 8   अर्जुनायन जाति के प्रभाव क्षेत्र में सम्मिलित प्रान्त कौन से हैं -
 (अ) बीकानेर-जैसलमेर प्रांत
 (ब) हाड़ौती प्रांत
 (स) उदयपुर-प्रतापगढ़ प्रांत
 (द) अलवर-भरतपुर प्रांत

उत्तर : अलवर-भरतपुर प्रांत
व्याख्या :
अर्जुनायन पंजाब या उत्तर-पूर्वी राजस्थान में स्थित एक प्राचीन गणतंत्र था।

प्रश्न 9   चित्तौड़ के आस-पास के क्षेत्र को _______ जनपद के रूप में जाना जाता था।
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
 (अ) बैराठ
 (ब) अवंति
 (स) शिवि
 (द) मालव

उत्तर : शिवि

प्रश्न 10   निम्नलिखित में से कौन मत्स्य की राजधानी थी, जिसका उल्लेख महाभारत में एक राज्य के रूप में किया गया है, जो जयपुर, अलवर और भरतपुर के कुछ हिस्सों तक फैला हुआ था -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
 (अ) विराटनगर
 (ब) कुरुक्षेत्र
 (स) हस्तिनापुर
 (द) काम्पिल्य

उत्तर : विराटनगर

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.