Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2023-24

प्रश्न 1 राजस्थान में किसानों द्वारा गुणवत्तापूर्ण बीजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 2017 में कौन सी योजना शुरू की गई -
  • (अ) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन
  • (ब) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
  • (स) मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना
  • (द) राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन
उत्तर : मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना
व्याख्या :
मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना (2017) किसानों द्वारा स्वयं के खेतों में गुणवत्तापूर्ण बीजों के उत्पादन को बढ़ावा देना। प्रारंभ में यह योजना 3 कृषि जलवायु क्षेत्रों (कोटा, भीलवाड़ा और उदयपुर) में शुरू की गई। 2018-19 से यह योजना राज्य के सभी 10 कृषि जलवायु क्षेत्रों में लागू की गई है। इस योजना के तहत फसलों की विभिन्न किस्मों का बीज उत्पादन 10 साल तक लिया जा रहा है।
प्रश्न 2 2023-24 में वर्तमान मूल्यों पर राजस्थान के सकल राज्य मूल्य वर्धित (GSVA) ​​में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों का योगदान क्या था -
  • (अ) 16.72%
  • (ब) 26.72%
  • (स) 36.72%
  • (द) 46.72%
उत्तर : 26.72%
व्याख्या :
प्रचलित मूल्य पर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र का सकल राज्य मूल्य वर्धन (GSVA) में योगदान 26.72% है।
प्रश्न 3 राजस्थान में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की स्थापना कब की गई -
  • (अ) 1 अप्रैल 1999
  • (ब) 1 जनवरी 2000
  • (स) 15 अगस्त 1998
  • (द) 26 जनवरी 2001
उत्तर : 1 अप्रैल 1999
व्याख्या :
1 अप्रैल 1999 को राजस्थान में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की स्थापना की गई।
प्रश्न 4 कौन सा कार्यक्रम विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने पर केंद्रित है -
  • (अ) मनरेगा
  • (ब) मिशन अमृत सरोवर
  • (स) प्रधानमंत्री PVTG विकास मिशन
  • (द) MLA-LAD
उत्तर : प्रधानमंत्री PVTG विकास मिशन
व्याख्या :
प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन): विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों (PVTG GROUP) की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री PVTG विकास मिशन शुरू किया गया है।
प्रश्न 5 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का प्राथमिक लक्ष्य क्या है -
  • (अ) शहरी रोजगार सृजन
  • (ब) ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास
  • (स) ग्रामीण रोजगार सृजन
  • (द) शहरी आवास विकास
उत्तर : ग्रामीण रोजगार सृजन
व्याख्या :
सितंबर 2005 में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम पारित किया गया। फरवरी 2006 में इसे योजनागत रुप दिया गया। यह अधिनियम ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को एक वित्तीय वर्ष में सौ दिनों के मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी देता है, जो रोजगार की मांग करते हैं और अकुशल शारीरिक कार्य करने के लिए तैयार हैं।
प्रश्न 6 राजस्थान में “समग्र शिक्षा” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देना
  • (ब) व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देना
  • (स) गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना तथा सामाजिक और लैंगिक अंतर को कम करना
  • (द) निःशुल्क गणवेश प्रदान करना
उत्तर : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना तथा सामाजिक और लैंगिक अंतर को कम करना
व्याख्या :
समग्र शिक्षा प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के सार्वभौमीकरण की उपलब्धि के लिए भारत सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है। राज्य में इसका क्रियान्वयन राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा किया जाता है।
प्रश्न 7 किस कार्यक्रम को “राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना” के साथ मिला दिया गया है -
  • (अ) निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना
  • (ब) विद्यार्थी दुर्घटना बीमा योजना
  • (स) मध्याह्न भोजन योजना
  • (द) विद्यालय प्रबंधन प्रणाली
उत्तर : विद्यार्थी दुर्घटना बीमा योजना
व्याख्या :
विद्यार्थी सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजना
समस्त राजकीय विद्यालय शामिल (कक्षा 1 से 8 तक)
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शामिल
मेवात बालिका आवासीय विद्यालय शामिल
वर्ष 2022-23 में इस योजना को राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल कर लिया गया है।
प्रश्न 8 मीना-राजू मंच का प्राथमिक फोकस क्या है -
  • (अ) तकनीकी शिक्षा प्रदान करना
  • (ब) बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना
  • (स) स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देना
  • (द) स्कूलों में स्वास्थ्य जांच लागू करना
उत्तर : बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना
व्याख्या :
सामाजिक मुद्दों (बाल विवाह, दहेज प्रथा) पर जागरूकता पैदा करना तथा अभिभावकों को अपनी बेटियों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना। कक्षा 6 से 8वीं तक की बालिकाओं के लिए मीना-राजू मंच का तथा कक्षा 9 से 12वीं तक की बालिकाओं के लिए गार्गी मंच का गठन किया गया है।
प्रश्न 9 राजस्थान के स्कूलों में छात्रों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम कौन सी संस्था की सहायता से संचालित किया जाता है -
  • (अ) यूनिसेफ
  • (ब) डब्ल्यूएचओ
  • (स) एनसीईआरटी
  • (द) रेड क्रॉस
उत्तर : यूनिसेफ
व्याख्या :
स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम : यूनिसेफ की सहायता से संचालित। राजकीय एवं गैर राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। किशोरी आयु की बालिकाओं (10-19 आयु वर्ग) के लिए एनिमिया नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
प्रश्न 10 राजस्थान में मार्च 2024 तक कितनी मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं -
  • (अ) 10,000 मेगावाट
  • (ब) 15,000 मेगावाट
  • (स) 19,459 मेगावाट
  • (द) 25,000 मेगावाट
उत्तर : 19,459 मेगावाट
व्याख्या :
राजस्थान में मार्च, 2024 तक 19,459 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए गए हैं।

page no.(1/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.