Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

संसद

प्रश्न 11 निम्नलिखित में से कौन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करेगा -
  • (अ) राष्ट्रपति
  • (ब) राज्य सभा का सभापति
  • (स) प्रधानमंत्री
  • (द) लोक सभा का अध्यक्ष
उत्तर : लोक सभा का अध्यक्ष
प्रश्न 12 लोकसभा की कार्यवाही के संचालन के लिए आवश्यक गणपूर्ति क्या है -
Reet 2017 level-2 SST
  • (अ) कुल सदस्य संख्या का 1/4वां भाग
  • (ब) कुल सदस्य संख्या का 2/3वां भाग
  • (स) कुल सदस्य संख्या का 1/3वां भाग
  • (द) कुल सदस्य संख्या का 1/10वां भाग
उत्तर : कुल सदस्य संख्या का 1/10वां भाग
प्रश्न 13 राज्य सभा के मनोनीत सदस्यों के विशेष ज्ञान एवं व्यावहारिक अनुभव के संदर्भ में भारतीय संविधान में वर्णित सही समूह को पहचानिए :
SCHOOL LECTURER (GS) 2020
  • (अ) साहित्य, विज्ञान, कला, समाज सेवा
  • (ब) साहित्य, कला, संस्कृति, विज्ञान
  • (स) कला, साहित्य, समाज सेवा, विज्ञान
  • (द) साहित्य, विज्ञान, संस्कृति, कला
उत्तर : साहित्य, विज्ञान, कला, समाज सेवा
व्याख्या :
भारतीय संविधान का अनुच्छेद- 80 राज्यसभा के गठन का प्रावधान करता है। राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 हो सकती है। इनमें से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा से संबंधित क्षेत्रों से मनोनीत किया जाता है।
प्रश्न 14 प्रथम लोक सभा गठित हुई थी -
SCHOOL LECTURER (GS) 2020
  • (अ) 17 मई, 1952
  • (ब) 20 अप्रैल, 1952
  • (स) 17 मार्च, 1952
  • (द) 17 अप्रैल, 1952
उत्तर : 17 अप्रैल, 1952
प्रश्न 15 भारत में उपराष्ट्रपति को हटाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है -
SCHOOL LECTURER (GS) 2020
  • (अ) लोक सभा द्वारा
  • (ब) राज्य सभा द्वारा
  • (स) मंत्रि-परिषद्‌ द्वारा
  • (द) संसद की संयुक्त समिति द्वारा
उत्तर : राज्य सभा द्वारा
प्रश्न 16 भारत की संसद के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
  • (अ) संविधान में एक संसदीय प्रणाली की सरकार का प्रावधान है
  • (ब) संसद का सर्वप्रमुख कार्य है मंत्रिमंडल का प्रावधान करना
  • (स) मंत्रिमंडल की सदस्यता निम्न सदन तक सीमित है
  • (द) मंत्रिमंडल को लोकप्रिय सदन में बहुमत का विश्वास प्राप्त रहना चाहिए
उत्तर : मंत्रिमंडल की सदस्यता निम्न सदन तक सीमित है
प्रश्न 17 निम्न में से किस सदन की अध्यक्षता ऐसे व्यक्ति द्वारा की जाती है जो उसका सदस्य नहीं होता है -
  • (अ) लोक सभा
  • (ब) विधानसभा
  • (स) राज्य सभा
  • (द) मंत्री परिषद्
उत्तर : राज्य सभा
प्रश्न 18 राज्य सभा का सभापति कौन होता है -
  • (अ) राष्ट्रपति
  • (ब) उप-राष्ट्रपति
  • (स) प्रधानमंत्री
  • (द) लोकसभा के अध्यक्ष
उत्तर : उप-राष्ट्रपति
प्रश्न 19 भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति के समय -
  • (अ) जरूरी नहीं है कि वह संसद के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य हो, परन्तु उसे छः माह के अंदर आवश्यक रूप से दोनों में से एक सदन का सदस्य हो जाना चाहिए।
  • (ब) जरूरी नहीं है कि वह संसद के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य हो परन्तु उसे छः माह के अंदर लोक सभा का सदस्य हो जाना चाहिए।
  • (स) संसद के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य होना चाहिए।
  • (द) आवश्यक रूप से लोक सभा का सदस्य होना चाहिए।
उत्तर : जरूरी नहीं है कि वह संसद के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य हो, परन्तु उसे छः माह के अंदर आवश्यक रूप से दोनों में से एक सदन का सदस्य हो जाना चाहिए।
प्रश्न 20 भारत का प्रधानमंत्री मुख्य है -
  • (अ) राज्य सरकार का
  • (ब) केन्द्रीय सरकार का
  • (स) राज्य तथा केन्द्रीय सरकार दोनों का
  • (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : केन्द्रीय सरकार का

page no.(2/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.