Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

द्रव्य के सामान्य गुण

प्रश्न 11 निम्नलिखित में से कौनसा द्रव का ठोस में कोलॉइडी विलयन का उदाहरण है -
Forest Guard Exam 2022 Shift 3
  • (अ) रबड़
  • (ब) दूध
  • (स) शेविंग क्रीम
  • (द) चीज़
उत्तर : चीज़
प्रश्न 12 निम्न सूचियों को सुमेलित कीजिए -
सूची-I सूची-II
(a) साबुन का फेन या झाग (i) पायस
(b) जल में गाद (ii) फोम
(c) ओपल (दूधिया पत्थर) (iii) सॉल
(d) मेयोनीज (iv) जैल
कूट :

Forest Guard Exam 2022 Shift 4
  • (अ) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
  • (ब) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
  • (स) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)
  • (द) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
उत्तर : (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
प्रश्न 13 जब दाब बढ़ाया जाता है तो बर्फ का गलनांक -
3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2
  • (अ) बदलता नहीं है
  • (ब) पहले घटता है फिर बढ़ता है
  • (स) बढ़ता है
  • (द) घटता है
उत्तर : घटता है
प्रश्न 14 जब किसी द्रव को तेजी से घुमाया जाता है, तो सघन कण नीचे तथा हल्के कण ऊपर रहते हैं । इस सिद्धांत का उपयोग किया जाता है -
CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
  • (अ) निस्यंदन में
  • (ब) अपकेन्द्रण में
  • (स) आंशिक आसवन में
  • (द) वाष्पीकरण में
उत्तर : अपकेन्द्रण में
प्रश्न 15 पृष्ठ तनाव बल मूलत: उत्पन्न होते हैं -
  • (अ) वायु-दाब बल से
  • (ब) गुरुत्वाकर्षण से
  • (स) आंतरिक घर्षण से
  • (द) ससंजक बल से
उत्तर : ससंजक बल से
प्रश्न 16 एक केशनली में जल की अपेक्षा एक तरल (द्रव) अधिक ऊँचाई तक चढ़ता है। इसका कारण है -
CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
  • (अ) तरल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा अधिक है।
  • (ब) तरल, जल की अपेक्षा अधिक श्यान है।
  • (स) तरल का ताप जल की अपेक्षा अधिक है।
  • (द) तरल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा कम है।
उत्तर : तरल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा अधिक है।
प्रश्न 17 निम्न में से कौन-सा कोलॉइडी तन्त्र नहीं है -
CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
  • (अ) रक्त
  • (ब) गोंद
  • (स) दूध
  • (द) यूरिया का जलीय घोल
उत्तर : यूरिया का जलीय घोल
प्रश्न 18 कुछ धातुएं जल में डूब जाती हैं, क्योंकि :-
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
  • (अ) उनका पृष्ठीय क्षेत्रफल जल से कम होता है
  • (ब) उनका द्रव्यमान जल से अधिक होता है
  • (स) उनका घनत्व जल से अधिक होता है
  • (द) उनका घनत्व जल से कम होता है
उत्तर : उनका घनत्व जल से अधिक होता है
व्याख्या :
धातुएं जैसे लोहा और तांबा जल में डूब जाती हैं क्योंकि उनका घनत्व पानी के घनत्व (1 g/cm³) से अधिक होता है।
प्रश्न 19 निम्नलिखित में से कौन पानी में डूब जाएगा -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
  • (अ) बंद ढक्कन वाली प्लास्टिक की खाली बोतल
  • (ब) एक लकड़ी की लाठी
  • (स) केरोसिन
  • (द) स्टेनलेस स्टील की गेंद
उत्तर : स्टेनलेस स्टील की गेंद
व्याख्या :
किसी वस्तु का तैरना या डूबना उसके घनत्व पर निर्भर करता है। स्टेनलेस स्टील की गेंद का घनत्व पानी से अधिक होता है, जिससे यह डूब जाती है।
प्रश्न 20 निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तुएं जल के ऊपर तैरती हैं -
a. हवा से भरा गुब्बारा b. सोडियम
c. पोटैशियम d. सोने की अंगूठी
e. स्टील का चम्मच
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
  • (अ) केवल (b), (c) और (d)
  • (ब) केवल (a), (b) और (c)
  • (स) केवल (a) और (d)
  • (द) केवल (c), (d) और (e)
उत्तर : केवल (a), (b) और (c)
व्याख्या :
हवा से भरा गुब्बारा : हल्का, तैरता है।
सोडियम और पोटैशियम : पानी से हल्के, तैरते हैं।
सोने की अंगूठी और स्टील का चम्मच : भारी, डूबते हैं।

page no.(2/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.