अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र
- प्रश्न 11 अधिकांश भारतीय आबादी के कमाई का मुख्य स्त्रोत क्या है -
Hostel Supt(Minority Affairs) 2024 -
- (अ) उद्योग
- (ब) चतुर्थ क्रियाकलाप / गतिविधि
- (स) तृतीयक क्रियाकलाप / गतिविधि
- (द) कृषि
उत्तर : कृषि
व्याख्या :
भारत में अधिकांश लोग कृषि और उससे संबंधित कार्यों पर निर्भर हैं। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
- प्रश्न 12 निम्नलिखित में से कोन-सा प्राथमिक क्षेत्र में सम्मिलित नहीं होता है -
Hostel Supt(Minority Affairs) 2024 -
- (अ) खनन
- (ब) उत्पादन तथा निर्माण कार्य
- (स) कृषि
- (द) पशुपालन
उत्तर : उत्पादन तथा निर्माण कार्य
व्याख्या :
प्राथमिक क्षेत्र (Primary Sector) में वे गतिविधियां आती हैं जो प्राकृतिक संसाधनों से जुड़ी होती हैं, जैसे कृषि, पशुपालन, और खनन। उत्पादन तथा निर्माण कार्य माध्यमिक क्षेत्र (Secondary Sector) का हिस्सा है।
- प्रश्न 13 भारत में उत्पादित वस्तुओं को आयात से बचाने के लिए सरकार ने किस का प्रयोग किया -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I -
- (अ) शुल्क
- (ब) कोटा और शुल्क दोनों
- (स) न तो कोटा न ही शुल्क
- (द) कोटा
उत्तर : कोटा और शुल्क दोनों
व्याख्या :
भारत ने आयात पर नियंत्रण के लिए कोटा (सीमित मात्रा) और शुल्क (टैरिफ) दोनों का उपयोग किया, ताकि घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा सके।
page no.(2/2)