Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र

प्रश्न 1   निम्न में से असत्य कथन है-
 (अ) जब हम प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके किसी वस्तु का उत्पादन करते हैं, तो इसे प्राथमिक क्षेत्रक की गतिविधि कहा जाता है।
 (ब) द्वितीयक क्षेत्रक क्रमशः संवर्धित विभिन्न प्रकार के उद्योगों से जुड़ा हुआ है इसलिए इसे औद्योगिक क्षेत्रक भी कहा जाता है।
 (स) जब प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण प्रणाली के जरिए अन्य रूपों में परिवर्तित किया जाता है तो उसे तृतीयक क्षेत्रक कहते हैं।
 (द) तृतीयक क्षेत्रक की गतिविधियाँ प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रक के विकास में मदद करती हैं।

उत्तर : जब प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण प्रणाली के जरिए अन्य रूपों में परिवर्तित किया जाता है तो उसे तृतीयक क्षेत्रक कहते हैं।
व्याख्या :
द्वितीयक क्षेत्र को विनिर्माण क्षेत्र भी कहा जाता है। यह उन गतिविधियों को शामिल करता है जिसमें प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण के तरीकों के माध्यम से अन्य रूपों में बदल दिया जाता है जिन्हें हम औद्योगिक गतिविधियों से जोड़ते हैं। इसे औद्योगिक क्षेत्र भी कहा जाता है।

प्रश्न 2   असंगठित क्षेत्रक की विशेषता नहीं है-
 (अ) इसकी एक निश्चित प्रक्रिया व कार्यविधि है।
 (ब) यह क्षेत्रक छोटी-छोटी और बिखरी इकाइयों से निर्मित होता है।
 (स) इस क्षेत्र में कम वेतन मिलता है।
 (द) रोजगार नियमित और सुरक्षित नहीं होता।

उत्तर : इसकी एक निश्चित प्रक्रिया व कार्यविधि है।
व्याख्या :
असंगठित क्षेत्र में कोई नौकरी की सुरक्षा नहीं है, कोई भुगतान अवकाश या सेवानिवृत्ति पर पेंशन नहीं है, भविष्य निधि या स्वास्थ्य बीमा का कोई लाभ नहीं है, काम के घंटे अनिर्धारित हैं और सुरक्षित कार्य वातावरण की कोई गारंटी नहीं है। इसकी काेई निश्चित प्रक्रिया व कार्यविधि नहीं है।

प्रश्न 3   जो गतिविधियाँ वस्तुओं की बजाय सेवाओं का सृजन करती हैं, वे शामिल की जाती हैं -
 (अ) प्राथमिक क्षेत्रक में
 (ब) द्वितीयक क्षेत्रक में
 (स) तृतीयक क्षेत्रक में
 (द) चतुर्थक क्षेत्रक में

उत्तर : तृतीयक क्षेत्रक में

प्रश्न 4   निम्र में से असत्य कथन है-
 (अ) कृषि क्षेत्र के श्रमिक वस्तुओं का उत्पादन नहीं करते हैं।
 (ब) संगठित क्षेत्रक के अधिकांश श्रमिकों को रोजगार सुरक्षा प्राप्त होती है।
 (स) भारत में बड़ी संख्या में श्रमिक असंगठित क्षेत्रक में काम कर रहे हैं।
 (द) प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रक की गतिविधियाँ परस्पर निर्भर हैं।

उत्तर : कृषि क्षेत्र के श्रमिक वस्तुओं का उत्पादन नहीं करते हैं।
व्याख्या :
कृषि क्षेत्र के श्रमिक वस्तुओं का उत्पादन नहीं करते हैं, यह एक असत्य कथन है। कृषि क्षेत्र में श्रमिक वस्तुओं का उत्पादन करते हैं।

page no.(1/1)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.