Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

क्रिया

प्रश्न 11 जिस विकारी शब्द के प्रयोग से हम किसी वस्तु के विषय में कुछ विधान करते हैं उसे कहते हैं -
RPSC LDC Exam 2011 Paper II
  • (अ) संज्ञा
  • (ब) क्रिया
  • (स) सर्वनाम
  • (द) विशेषण
उत्तर : क्रिया
प्रश्न 12 निम्नलिखित वाक्यों में किस वाक्य में क्रिया अकर्मक नहीं है -
RPSC LDC Exam 2011 Paper II
  • (अ) जंगल में हिरन दौड़ रहे हैं।
  • (ब) छोटे बच्चे बात-बात पर रोते रहते हैं।
  • (स) सुनीता ने अपने पिताजी से फोन करवाया।
  • (द) आलसी बच्चे देर तक सोते रहते हैं।
उत्तर : सुनीता ने अपने पिताजी से फोन करवाया।
व्याख्या :
सुनीता ने अपने पिताजी से फोन करवाया। वाक्य में “करवाया” क्रिया सकर्मक है, क्योंकि इसमें क्रिया का कार्य किसी वस्तु या व्यक्ति पर हो रहा है। अन्य वाक्यों में क्रिया अकर्मक हैं।
जंगल में हिरन दौड़ रहे हैं। इस वाक्य में “दौड़ रहे हैं” क्रिया अकर्मक है क्योंकि यह किसी सीधा प्रभाव वाले वस्तु या व्यक्ति पर क्रिया नहीं कर रही है। यहाँ क्रिया का कार्य स्वयं हिरन द्वारा हो रहा है, और यह किसी अन्य वस्तु पर असर नहीं डाल रहा है।
प्रश्न 13 निम्नलिखित में से गलत विकल्प है -
RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-2
  • (अ) वह चतुर निकला - सकर्मक क्रिया
  • (ब) वह काॅलेज से आकर सो गया - पूर्वकालिक क्रिया
  • (स) उसने आम खाया - सकर्मक क्रिया
  • (द) मोर नाचता है - अकर्मक क्रिया
उत्तर : वह चतुर निकला - सकर्मक क्रिया
प्रश्न 14 निम्नलिखित वाक्यों में से अकर्मक क्रिया का वाक्य है -
RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2
  • (अ) राम गिलास से दूध पीता है।
  • (ब) लड़का मैदान में फुटबाल खेल रहा है।
  • (स) लड़कियां चुपचाप पुस्तकें पढ़ रही हैं।
  • (द) लड़की गा रही है।
उत्तर : लड़की गा रही है।
प्रश्न 15 निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया वाले वाक्य का चयन कीजिए -
RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2
  • (अ) राधा अभी जयपुर होकर आई है।
  • (ब) बन्दर केला खाता है।
  • (स) सांप रेंगता है।
  • (द) अब मैं क्या करूँ ?
उत्तर : बन्दर केला खाता है।
प्रश्न 16 ‘मोहन ने अविनाश को पढ़ाया’ वाक्य में कौनसी क्रिया है ?
RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-2
  • (अ) प्रेरणार्थक
  • (ब) संयुक्त क्रिया
  • (स) अकर्मक
  • (द) सकर्मक
उत्तर : सकर्मक
प्रश्न 17 निम्नांकित किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग है ?
  • (अ) अंकिता खेलकर पढ़ने बैठेगी।
  • (ब) मोहन पत्र लिखता रहा है।
  • (स) मेघा भोजन कर रही है।
  • (द) चिड़िया दाना चुग रही है।
उत्तर : अंकिता खेलकर पढ़ने बैठेगी।
प्रश्न 18 निम्नलिखित में से किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में है ?
  • (अ) वह नहाकर आया।
  • (ब) उसने आम खाया।
  • (स) मछली तैरती है।
  • (द) वे डूब गए।
उत्तर : उसने आम खाया।
प्रश्न 19 जिस क्रिया का फल कर्म पर न पड़कर कर्ता पर पड़ता है उसे कहते हैं -
RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-2
  • (अ) सकर्मक
  • (ब) अकर्मक
  • (स) द्विकर्मक
  • (द) प्रेरणार्थक
उत्तर : अकर्मक
प्रश्न 20 ‘मैं नहा-धोकर नाश्ता करूँगा’ वाक्य में क्रिया है -
  • (अ) नामधातु
  • (ब) प्रेरणार्थक
  • (स) पूर्वकालिक
  • (द) सार्वकालिक
उत्तर : पूर्वकालिक

page no.(2/12)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.