Rajasthan Current Affairs 2021
- प्रश्न 101 कोविड मामलों पर अंकुश लगाने के लिए, किस राज्य ने ‘जन अनुशासन पखवाड़ा’ शुरू किया है -
-
- (अ) गुजरात
- (ब) झारखंड
- (स) राजस्थान
- (द) छत्तीसगढ़
उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
पंद्रह दिन सख्त अनुशासन बरतने को कहा गया और इस बीच किसी भी तरह की गाइड लाइन तोड़ने पर जुर्माने की राशि भी नहीं बढ़ाई गई। सख्त लॉकडाउन की पालना कराने को नाम दिया गया है जन अनुशासन पखवाड़ा।
- प्रश्न 102 पश्चिमी मध्य रेलवे क्षेत्र देश का पहला पूरी तरह से विद्युतीकृत रेलवे क्षेत्र बन गया है, राजस्थान का कौनसा मण्डल पश्चिमी मध्य रेलवे के अन्तर्गत आता है -
-
- (अ) कोटा रेलवे मण्डल
- (ब) जयपुर रेलवे मण्डल
- (स) अजमेर रेलवे मण्डल
- (द) बीकानेर रेलवे मण्डल
उत्तर : कोटा रेलवे मण्डल
व्याख्या :
राजस्थान राज्य का कोटा मण्डल(कोटा - चित्तौड़गढ़ रेलवे खंड) पश्चिमी मध्य जोन के अन्तर्गत आता है जिसका मुख्यालय जबलपुर है। पश्चिम मध्य रेलवे देश का पहला पूरी तरह से विद्युतीकृत रेलवे क्षेत्र बन गया है। जोन के अंतर्गत आने वाली 3012 किमी की रेलवे लाइन विद्युतीकृत हो चुकी है।
- प्रश्न 103 मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि योजना के तहत राजस्थान में प्रत्येक जिले को प्रतिवर्ष कितने रूपए आवंटित किए जाएंगे -
-
- (अ) 70 लाख रूपए
- (ब) एक करोड़ रूपए
- (स) दो करोड़ रूपए
- (द) पांच करोड़ रूपए
उत्तर : एक करोड़ रूपए
व्याख्या :
1 अप्रैल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के प्रत्येक जिले की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास के लिए मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि योजना को मंजूरी दी।इस योजना के तहत प्रत्येक जिले को एक-एक करोड़ रुपए प्रति वर्ष आवंटित किए जाएंगे।
- प्रश्न 104 हाल ही में चर्चा में रहा अनुच्छेद 311(2) किससे संबंधित है -
-
- (अ) मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार
- (ब) राज्य विधान मंडल
- (स) सिविल सेवक
- (द) महामारी अधिनियम
उत्तर : सिविल सेवक
व्याख्या :
दुष्कर्म पीड़िता से रिश्वत में अस्मत मांगने वाले एसीपी कैलाश बोहरा को सरकार ने 2 अप्रैल को अनुच्छेद 311 (2) के तहत बर्खास्त कर दिया। यह किसी अफसर को आर्टिकल 311 (2) के तहत बर्खास्त करने का प्रदेश में पहला मामला है। अनुच्छेद 311 के तहत भारत के संविधान में प्रावधान किया गया है कि किसी भी सिविल सेवक को उसकी नियुक्ति करने वाले प्राधिकारी के अधीनस्थ किसी प्राधिकारी द्वारा पदच्युत नहीं किया जाएगा या पद से नहीं हटाया जाएगा। यथापूर्वोक्त किसी सिविल सेवक को, ऐसी जाँच के पश्चात् ही जिसमें उसे अपने विरुद्ध आरोपों की सूचना दे दी गई है और उन आरोपों के संबंध में सुनवाई का उपयुक्त अवसर दे दिया गया है, पदच्युत किया जाएगा या पद से हटाया जाएगा या पंक्ति में अवनत किया जाएगा, अन्यथा नहीं।
- प्रश्न 105 दिव्यांश पंवार और अपूर्वी चंदेला का संबंध किस खेल से है -
-
- (अ) तिरंदाजी
- (ब) निशानेबाजी
- (स) हाॅकी
- (द) क्रिकेट
उत्तर : निशानेबाजी
व्याख्या :
जयपुर (राजस्थान) के दिव्यांश पंवार और अपूर्वी चंदेला को टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में शामिल किया गया है।
- प्रश्न 106 डीआरडीओ की किस प्रयोगशाला ने नौसैनिक पोतों को शत्रु के मिसाइल हमलों से बचाने के लिए चैफ प्रोद्योगिकी का विकास किया है -
-
- (अ) रक्षा प्रयोगशाल जोधपुर
- (ब) ठोस अवस्था भौतिकी प्रयोगशाला नई दिल्ली
- (स) रिसर्च सेंटर हैदराबाद
- (द) डिफेंस जियोफॉरमैटिक्स रिसर्च इंस्टीट्यूट मनाली
उत्तर : रक्षा प्रयोगशाल जोधपुर
व्याख्या :
यह एक इलेक्ट्रॉनिक रक्षात्मक प्रौद्योगिकी (Electronic Countermeasure Technology) है, जिसका उपयोग विश्व भर में नौसैनिक पोतों को शत्रु के रडार और रेडियो फ्रीक्वेंसी मिसाइलों से बचाने के लिये किया जाता है। इस प्रौद्योगिकी को हवा में तैनात किया जाता है जो अपनी तरफ आ रही शत्रु की मिसाइल को भ्रम में डालकर विक्षेपित कर देती है। इस प्रकार यह अपनी संपत्ति की रक्षा करती है। डीआरडीओ ने शॉर्ट रेंज चैफ रॉकेट (SRCR), मीडियम रेंज चैफ रॉकेट (MRCR) और लॉन्ग रेंज चैफ रॉकेट (LRCR) जैसे महत्त्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के तीन प्रकार विकसित किये हैं। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन कार्य करता है। इसकी स्थापना वर्ष 1958 में गई थी।
- प्रश्न 107 राजस्थान का मदार सब स्टेशन प्रदेश का पहला पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित सब स्टेशन बन गया है, मदार सब स्टेशन किस विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत आता है -
-
- (अ) अजमेर विद्युत वितरण निगम
- (ब) जयपुर विद्युत वितरण निगम
- (स) जोधपुर विद्युत वितरण निगम
- (द) कोटा विद्युत वितरण निगम
उत्तर : अजमेर विद्युत वितरण निगम
व्याख्या :
अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom का मदार सब स्टेशन Madar sub division अब राज्य का पहला ऐसा सब स्टेशन बन गया है जो पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित है। यहां सप्लाई से लेकर बिलिंग और उपभोक्ता सेवा तक सभी कार्य महिलाएं संभालेंगी।
- प्रश्न 108 राजस्थान की पहली महिला स्पोर्ट्स एकेडमी ‘खेलोदय’ की शुरूआत किस शहर में की गई है -
-
- (अ) जयपुर
- (ब) जोधपुर
- (स) कोटा
- (द) झालावाड़
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
'खेलोदय' मिशन के तहत आवास फाउंडेशन और जयपुरिया विद्यालय की और से जयपुरिया विद्यालय प्रांगण में महिला स्पोर्ट्स अकैडमी उद्घाटन किया गया।
- प्रश्न 109 कोटा के किसान ने आम की ऐसी किस्म विकसित की है, जिसमें पूरे साल आम पैदा होता है, इस किस्म का नाम है -
-
- (अ) कोटाआम
- (ब) केसर
- (स) आमबहार
- (द) सदाबहार
उत्तर : सदाबहार
व्याख्या :
राजस्थान के कोटा के 55 वर्षीय किसान श्रीकृष्ण सुमन ने आम की एक ऐसी नई किस्म विकसित की है, जिसमें नियमित तौर पर पूरे साल ‘सदाबहार’ नाम का आम पैदा होता है।
- प्रश्न 110 राजस्थान सरकार ने हाल ही में छठे राज्य वित्त आयोग का गठन किया है, इसके अध्यक्ष हैं -
-
- (अ) अशोक लाहोटी
- (ब) अशोक गहलोत
- (स) लक्ष्मण सिंह रावत
- (द) प्रद्युम्न सिंह
उत्तर : प्रद्युम्न सिंह
व्याख्या :
राज्यपाल कलराज मिश्र की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने वित्त आयोग अध्यक्ष और दो सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व वित्त मंत्री प्रद्युम्न सिंह को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सांगानेर से भाजपा विधायक अशोक लाहोटी और भीम(राजसमंद) से पूर्व कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह रावत को सदस्य नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल 18 महीने का होगा। राज्य सरकार में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।
page no.(11/30)