राजस्थान की झीलें
- प्रश्न 105 निम्नलिखित में से कौन-सी झील ‘जगमन्दिर’ व ‘जगनिवास’ के लिए प्रसिद्ध है -
Agriculture Supervisor Exam 2018 -
- (अ) फतेहसागर
- (ब) पिछोला झील
- (स) आनासागर
- (द) जयसमन्द झील
उत्तर : पिछोला झील
व्याख्या :
14 वीं सदी में मीठे पानी की पिछोला झील (उदयपुर) का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया। पिछौला में बने टापूओं पर ‘जगमन्दिर(लैक पैलेस)’ व ‘जगनिवास(लैक गार्डन पैलेस)’ महल बने हुए है। जग मंदिर का निर्माण महाराणा कर्णसिंह ने सन् 1620 ई. में शुरू करवाया तथा जगत सिंह प्रथम ने 1651 ई. में पूर्ण करवाया।
- प्रश्न 106 राजस्थान में झीलों का पश्चिम से पूर्व की ओर सही क्रम पहचानिए -
-
- (अ) पचपदरा – कायलाना – बालसमंद – राजसमंद
- (ब) कायलाना – बालसमंद – राजसमंद – पचपदरा
- (स) राजसमंद – बालसमंद – कायलाना – पचपदरा
- (द) कायलाना – बालसमंद – पचपदरा – राजसमंद
उत्तर : पचपदरा – कायलाना – बालसमंद – राजसमंद
व्याख्या :
झीलों का पश्चिम से पूर्व की ओर सही क्रम : पचपदरा → कायलाना → बालसमंद → राजसमंद
- प्रश्न 107 निम्नलिखित में से राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है -
Reet 2017 level-2 SST -
- (अ) पिछोला
- (ब) जयसमंद
- (स) फतेहसागर
- (द) राजसमंद
उत्तर : जयसमंद
व्याख्या :
राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं।
- प्रश्न 108 ‘नवलखा’ झील राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है -
-
- (अ) कोटा
- (ब) बारां
- (स) बूंदी
- (द) झालावाड़
उत्तर : बूंदी
व्याख्या :
नवलखा झील बूंदी जिले में स्थित है।
- प्रश्न 109 सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिये और नीचे दिये कोड से सही उत्तर का चयन कीजिए -
कूट - अ, ब, स, दसूची-1(जिला) सूची-2(झील) अ. अजमेर 1. प्रताप सागर ब. डूंगरपुर 2. बुझ झील स. जोधपुर 3. फाॅय सागर द. जैसलमेर 4. गैब सागर
Agriculture Officer 2020 -
- (अ) 1, 2, 3, 4
- (ब) 3, 4, 1, 2
- (स) 3, 4, 2, 1
- (द) 4, 3, 2, 1
उत्तर : 3, 4, 1, 2
व्याख्या :
कायलाना झील (जोधपुर) प्रारम्भ में यह एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है।
‘बुझ झील’ राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है|
फायसागर झील अजमेर में स्थित है। इसका निर्माण बाण्डी नदी(उत्पाती नदी) के पानी को रोककर करवाया गया इसे अंग्रेज इजि. फाॅय के निर्देशन में बाढ़ राहत परियोजना के तहत बनाया गया। इसलिए इसे फाॅय सागर कहते है।
महारावल गोपीनाथ द्वारा निर्मित एडवर्ड सागर/गैब सागर (डुंगरपुर) में बादल महल स्थित है।
- प्रश्न 110 निम्नलिखित में कौन सा सही नहीं है -
Agriculture Research Officer - 2020 -
- (अ) फाय सागर झील - अजमेर जिला
- (ब) बालसमंद झील - राजसमंद जिला
- (स) सरदार समंद झील - पाली जिला
- (द) गैब सागर झील - डूंगरपुर जिला
उत्तर : बालसमंद झील - राजसमंद जिला
व्याख्या :
बालसमंद झील (जोधपुर ग्रामीण) जोधपुर मण्डोर मार्ग पर स्थित है। इसका निर्माण सन् 1159 में परिहार शासक बालकराव ने करवाया। इस झील के मध्य महाराजा सुरसिंह ने अष्ट खम्भा महल बनाया।
- प्रश्न 111 निम्नलिखित में से कौन सी राजस्थानी में लवणीय झील है -
Agriculture Research Officer - 2020 -
- (अ) जयसमंद
- (ब) लूणकरणसर
- (स) राजसमंद
- (द) पिछोला
उत्तर : लूणकरणसर
व्याख्या :
राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित लूणकरणसर झील अत्यन्त छोटी है। परिणामस्वरूप यहां से थोडी बहुत मात्रा में नमक स्थानीय लोगो की ही आपूर्ति कर पाता है। उत्तरी राजस्थान की एकमात्र खारे पानी की झील है।
- प्रश्न 112 सांभर झील का निर्माण किस चौहान शासक द्वारा किया गया -
-
- (अ) गोपन्द्रराज
- (ब) दुर्लभराज
- (स) वासुदेव
- (द) वत्सराज
उत्तर : वासुदेव
व्याख्या :
सांभर झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।
- प्रश्न 113 आनासागर झील स्थित है -
-
- (अ) अजमेर में
- (ब) बीकानेर में
- (स) उदयपुर में
- (द) जयपुर में
उत्तर : अजमेर में
व्याख्या :
अजमेर शहर के मध्य स्थित आनासागर झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया।
- प्रश्न 114 राजस्थान की निम्नलिखित झीलों में से कौन सी ‘राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत नहीं आती है -
-
- (अ) आनासागर
- (ब) फतेहसागर
- (स) कोलायत
- (द) पिछोला
उत्तर : कोलायत
व्याख्या :
केंद्र सरकार द्वारा देश की झीलों की महत्ता को बनाये रखने के लिये वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन मई, 2001 में राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना लागू की गई। प्रारम्भ में केंद्र व राज्य का अंशदान 70 : 30 था जो 1 अप्रैल 2016 से 60:40 हो गया है। स्थानीय स्वशासन (एलएसजी) विभाग इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है। राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के अंतर्गत राजस्थान की निम्न 6 झीलों को शामिल किया गया है:-- फतेह सागर, उदयपुर
- पिछोला, उदयपुर
- आना सागर, अजमेर
- पुष्कर, अजमेर
- नक्की, माउंट आबू, सिरोही
- मानसागर झील, जयपुर
page no.(12/21)