मुहावरे
- प्रश्न 106 “मान न मान, मैं तेरा मेहमान” का अर्थ है -
Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II) -
- (अ) हैसियत से अधिक शौक
- (ब) जबर्दस्ती गले पड़ना
- (स) मेहमानदारी में कमी
- (द) अवसर के अनुसार आचरण
उत्तर : जबर्दस्ती गले पड़ना
- प्रश्न 107 बहुत कम के लिए उपयुक्त है -
Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II) -
- (अ) ऊंट के मुंह में जीरा
- (ब) एक पंथ, दो काज
- (स) अधजल गगरी छलकत जाए
- (द) चिराग तले अँधेरा
उत्तर : ऊंट के मुंह में जीरा
- प्रश्न 108 मुहावरे का युक्तियुक्त अर्थ नहीं है
Gram Sevak 2016 -
- (अ) छठी का राजा - कठिन परिश्रम करने वाला
- (ब) पेंदे के बल बैठना - पराभव मानना
- (स) छाती उमड़ आना - प्रेम या करुणा से गद्गद् होना
- (द) चादर से बाहर फैलाना - मर्यादा का उल्लंघन करना
उत्तर : छठी का राजा - कठिन परिश्रम करने वाला
- प्रश्न 109 ल्ोकोक्ति का युक्तियुक्त अर्थ है -
Gram Sevak 2016 -
- (अ) रुपया तो शेख नहीं तो जुलाहा - रुपये से रुपया पैदा होता है ।
- (ब) घर ही के मर्द हैं - डरपोक आदमी
- (स) छूटा बाज न आवे हाथ - लाभकर वस्तु कुरूप भी हो तो अच्छी है ।
- (द) कन-कन जोड़े मन जुड़े - बिना परिश्रम मनोकामना सिद्ध हो जाती है ।
उत्तर : घर ही के मर्द हैं - डरपोक आदमी
- प्रश्न 110 ‘इसके पेट में दाढ़ी’ लोकोक्तियाँ का सही अर्थ प्रकट करता है-
-
- (अ) उम्र कम बुद्धि अधिक
- (ब) लाभ
- (स) लाभ के बदले हानि
- (द) भूखो मरना
उत्तर : उम्र कम बुद्धि अधिक
- प्रश्न 111 'जिसकी लाठी उसकी भैंस' लोकोक्ति का सही अर्थ है-
-
- (अ) शक्तिशाली आदमी मूर्ख होता है।
- (ब) शक्ति सम्पन्न आदमी अपना काम बना लेता है।
- (स) बुद्धि सम्पन्न आदमी अपना काम बना लेता है।
- (द) बुद्धि सम्पन्न आदमी चालाक होता है।
उत्तर : शक्ति सम्पन्न आदमी अपना काम बना लेता है।
- प्रश्न 112 दिये गए विकल्पों में रेखांकित अंश के लिए उचित अर्थ का चयन कीजिये।
वही योजनाएँ आज डंके की चोट पर लागू हो रहीं हैं जिन पर कभी उंगली उठाई जाती थी। -
- (अ) बुराई या अनिष्ट चाहना
- (ब) बहुत दिनों बाद दिखाई देना
- (स) बदनाम करना या दोषारोपण करना
- (द) दूसरे को नीचा दिखाने के प्रयास में स्वयं नीचा देखना
उत्तर : बदनाम करना या दोषारोपण करना
- प्रश्न 113 'तू डाल-डाल मैं पात-पात' लोकोक्ति का क्या अर्थ है -
-
- (अ) दोनों विद्वान
- (ब) दोनों तत्वज्ञ
- (स) एक से बढ़कर मूर्ख
- (द) एक से बढ़कर दूसरा चालाक
उत्तर : एक से बढ़कर दूसरा चालाक
- प्रश्न 114 दिए गए मुहावरे का अर्थ ज्ञात कीजिए।
उधेड़बुन में पड़ना -
- (अ) असंभव कार्य करना
- (ब) सोच विचार में पड़ना
- (स) बेवकूफ बनाना
- (द) मना करना
उत्तर : सोच विचार में पड़ना
- प्रश्न 115 'यह मुँह और मसूर की दाल' - लोकोक्ति का अर्थ बताएँ।
-
- (अ) मजबूरी में आदमी सब कुछ करता है।
- (ब) केवल ऊपरी दिखावा।
- (स) पुराना गौरव समाप्त।
- (द) अपनी औकात से बढ़कर होना या करना।
उत्तर : अपनी औकात से बढ़कर होना या करना।
page no.(12/26)