Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

August 2020 Current Affairs

प्रश्न 111 हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘संजीवन’ (Sanjivan) नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है -
  • (अ) पंजाब
  • (ब) झारखंड
  • (स) कर्नाटक
  • (द) बिहार
उत्तर : बिहार
व्याख्या :
बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने ‘संजीवन’ (Sanjivan) नाम से एक मोबाइल एप लॉन्च किया है, जो राज्य के आम नागरिकों को कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रबंधन से संबंधित नियमित अपडेट प्रदान करने के साथ-साथ COVID-19 परीक्षणों के लिये पंजीकरण करने में मदद करेगा। यह एप नागरिकों को निकटतम COVID-19 परीक्षण केंद्रों, COVID-19 देखभाल केंद्रों, अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, आदि का विवरण प्राप्त करने में भी मदद करेगा। इसके अलावा 'संजीवन' मोबाइल एप को ज़िलेवार आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के साथ अपडेट किया जाएगा, वहीं इस एप के माध्यम से कोरोना वायरस से संबंधित आम जानकारी प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। ज्ञात हो कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग वर्तमान में निजी प्रयोगशालाओं के साथ सहयोग करके डोरस्टेप COVID-19 परीक्षण सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रहा है। राज्य में निजी प्रयोगशालों में COVID-19 के परीक्षण की लागत को 2500 रुपए तक सीमित कर दिया गया है।
प्रश्न 112 हरियाणा पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए कितने फीसदी सीटें अब आरक्षित होगी -
  • (अ) 20 फीसदी
  • (ब) 30 फीसदी
  • (स) 50 फीसदी
  • (द) 75 फीसदी
उत्तर : 50 फीसदी
व्याख्या :
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रक्षाबंधन पर एलान किया कि आने वाले पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 फीसद सीटें आरक्षित की जाएंगी। विस चुनाव से पहले भाजपा और जजपा ने अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करते हुए महिलाओं की पंचायती राज सिस्टम में भागीदारी बढ़ाने का वादा किया था। प्रदेश में अगले साल पंचायत चुनाव होंगे। देश के 20 राज्य पहले ही पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण दे चुके हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिसा, राजस्थान, तमिलनाडु जैसे बड़े राज्य शामिल हैं।
प्रश्न 113 किस राज्य के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने हाल ही में राज्य सरकार के तीन राजधानी वाले योजना को मंजूरी दे दी है -
  • (अ) आंध्र प्रदेश
  • (ब) तमिलनाडु
  • (स) कर्नाटक
  • (द) राजस्थान
उत्तर : आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
आंध्रप्रदेश की तीन राजधानियों से संबंधित योजना को राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने मंज़ूरी दे दी है। इस संबंध में राज्य के राज्यपाल ने आंध्रप्रदेश विकेंद्रीकरण एवं समग्र क्षेत्रों का समावेशी विकास विधेयक, 2020 (Andhra Pradesh Decentralisation and Inclusive Development of All Regions bill 2020) और राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (निरसन) विधेयक 2020 (Capital Region Development Authority (Repeal) bill 2020) को मंज़ूरी दे दी है। आंध्रप्रदेश सरकार की योजना के अनुसार, राज्य में निर्माणाधीन अमरावती को विधायी राजधानी, तटवर्ती विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी और कर्नूल को न्यायिक राजधानी के रूप में स्थापित किया जाएगा। ध्यातव्य है कि यह निर्णय रिटायर्ड IAS अधिकारी जी. एन. राव की अध्यक्षता में बनी समिति के सुझावों के आधार पर लिया गया। 17 दिसंबर, 2019 को आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य में दक्षिण अफ्रीका मॉडल के आधार पर तीन राजधानियाँ बनाई जाएंगी।
प्रश्न 114 किस राज्य सरकार ने हाल ही में अपने अधिकारियों को 20 अगस्त 2020 से इंदिरा रसोई योजना शुरू करने का निर्देश दिया है -
  • (अ) पंजाब
  • (ब) राजस्थान
  • (स) झारखंड
  • (द) हिमाचल प्रदेश
उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में अपने अधिकारियों को 20 अगस्त 2020 से इंदिरा रसोई योजना शुरू करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि यह राजस्थान सरकार के “नो हंगर नो स्लीप” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और कदम है। इस योजना के तहत, जरूरतमंद और गरीबों को 8 रुपये प्रति प्लेट में स्वस्थ और पौष्टिक भोजन मिलेगा। योजना पर राज्य सरकार प्रति वर्ष 100 करोड़ खर्च करेगी। पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर बनी इंदिरा रसोई योजना राज्य के 213 शहरी स्थानीय निकायों में 358 रसोई में चलेगी। योजना के तहत 100 ग्राम दालों, 100 ग्राम सब्जियों, 250 ग्राम चपाती और अचार का एक मेनू 4.87 करोड़ लोगों को परोसा जाएगा। जबकि नॉवेल कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे, भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य और जिला स्तर पर एक निगरानी समिति बनाई जाएगी। इस योजना के तहत सभी लाभार्थी को अपने मोबाइल फोन पर कूपन के रूप में योजना के बारे में जानकारी मिलेगी। भोजन तैयार करने की निगरानी मोबाइल एप्लिकेशन और सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी।
प्रश्न 115 पाकिस्तान की एक शीर्ष अदालत ने कुलभूषण जाधव मामले में कितने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को न्याय मित्र नामित किया है -
  • (अ) पांच
  • (ब) सात
  • (स) तीन
  • (द) दो
उत्तर : तीन
व्याख्या :
इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय पीठ में मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनाल्लाह और न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगज़ेब शामिल थे जिन्होंने 50 वर्षीय सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले में तीन वरिष्ठ वकीलों की नियुक्ति की। कुलभूषण जाधव को एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोपों में अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने जाधव को कांसुलर एक्सेस से वंचित करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ हेग में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस का दरवाजा खटखटाया था। 17 जुलाई 2019 को, ICJ ने जाधव की रिहाई के लिए भारत की अपील को खारिज कर दिया और पाकिस्तान को फांसी को निलंबित करने का आदेश दिया। अदालत ने आगे पाकिस्तान को जाधव को कांसुलर एक्सेस देने का आदेश दिया।
प्रश्न 116 गुजरात पुलिस के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) विवेक जौहरी
  • (ब) विनय कुमार
  • (स) शिवानंद झा
  • (द) आशीष भाटिया
उत्तर : आशीष भाटिया
प्रश्न 117 वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से चार और राज्यों को जोड़ा गया है, इस योजना के तहत राज्यों की कुल संख्या कितनी हो गयी -
  • (अ) 27
  • (ब) 24
  • (स) 15
  • (द) 13
उत्तर : 24
व्याख्या :
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री रामविलास पासवान ने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना की प्रगति की समीक्षा की। 4 और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों अर्थात जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड और उत्तराखंड की अपेक्षित तकनीकी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर पोर्टेबिलिटी के लिए मौजूदा 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ इन 4 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को भी शामिल कर लिया है। अब इसमें जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड और उत्तराखंड राज्यों को शामिल करने से 1 अगस्त 2020 से कुल 24 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को एक राष्ट्र एक राशन कार्ड के अंतर्गत जोड़ा जा चुका है। ये 24 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड हैं। इसके साथ ही लगभग 65 करोड़ (80%) कुल एनएफएसए जनसंख्या, इन राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय स्तर पर राशन कार्डों की पोर्टेबिलिटी के माध्यम से कहीं भी खाद्यान्न प्राप्त करने में सक्षम है। शेष राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को मार्च, 2021 तक राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी में एकीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रश्न 118 विश्व स्तनपान सप्ताह 2020 का विषय क्या है -
  • (अ) Support breastfeeding for a healthier planet
  • (ब) Breastfeeding Foundation Of Life
  • (स) Breastfeeding – Close to Mothers
  • (द) Breastfeeding And Work – Let’s Make It Work!
उत्तर : Support breastfeeding for a healthier planet
व्याख्या :
हर साल अगस्त के पहले सप्ताह यानि 1 से लेकर 7 अगस्त के दौरान माताओं और शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए को World Breastfeeding Week यानि विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। विश्व स्तनपान सप्ताह 2020 का विषय “Support breastfeeding for a healthier planet” है। साल 1991 से WABA, WHO और UNICEF द्वारा वार्षिक सप्ताह रूप से इसका आयोजन किया जाता है।
प्रश्न 119 किस राज्य सरकार ने 1975-77 के आपातकाल में जेल गए लोगों के लिए पेंशन रोकने का सरकारी संकल्प जारी किया है -
  • (अ) गुजरात
  • (ब) राजस्थान
  • (स) झारखंड
  • (द) महाराष्ट्र
उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 1975-77 के दौरान देश में लागू आपातकाल के समय के कैदियों को दी जाने वाली पेंशन की योजना बंद कर दी। यह पेंशन योजना उस दौरान आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (मीसा) के तहत पकड़े गए लोगों से संबंधित थी।
प्रश्न 120 हाल ही में किस क्रिकेटर को ब्रिटिश संसद में ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स‘ का सदस्य बनाया गया है -
  • (अ) माइकल वॉन
  • (ब) जेम्स एंडरसन
  • (स) इयान बॉथम
  • (द) केविन पीटरसन
उत्तर : इयान बॉथम
व्याख्या :
इंग्लैंड के महान ऑल राउंडर और पूर्व कप्तान इयान बॉथम को ब्रिटिश संसद में 'हाउस ऑफ लॉर्ड्स' का सदस्य बनाया गया है। वह सरकार द्वारा 'हाउस ऑफ लॉर्ड्स' (उच्च सदन) के लिए चुए गए 36 नए दिग्गजों में शामिल हैं। ग्रेट ब्रिटेन की सरकार ने उन्हें लाइफ पीरेज अवॉर्ड देने की घोषणा की है।

page no.(12/72)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.