Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2023-24

प्रश्न 111 बेबी ब्लेंकेट योजना के तहत अधिकतम कितनी राशि का ऋण प्रदान किया जाता है -
  • (अ) ₹5.00 लाख
  • (ब) ₹6.00 लाख
  • (स) ₹7.00 लाख
  • (द) ₹8.00 लाख
उत्तर : ₹7.00 लाख
व्याख्या :
वर्ष 1998 से मकान मरम्मत/रखरखाव हेतु बेबी ब्लेंकेट योजना प्रारम्भ की गई है। इस योजना में ₹7.00 लाख तक का ऋण 7 वर्ष की अवधि के लिए उपलब्ध कराया जाता है।
प्रश्न 112 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की स्थापना राजस्थान में कब की गई -
  • (अ) 1 अप्रैल 1999
  • (ब) 15 अगस्त 1998
  • (स) 26 जनवरी 2000
  • (द) 5 सितंबर 1997
उत्तर : 1 अप्रैल 1999
व्याख्या :
1 अप्रैल 1999 को राजस्थान में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की स्थापना की गई।
प्रश्न 113 राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (RGAVP) कब स्थापित की गई -
  • (अ) अक्टूबर 2010
  • (ब) सितंबर 2005
  • (स) मार्च 2011
  • (द) अप्रैल 1999
उत्तर : अक्टूबर 2010
व्याख्या :
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान सरकार द्वारा अक्टूबर 2010 में स्थापित।
प्रश्न 114 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) 10-12 करोड़ परिवारों को SHG से जोड़ना
  • (ब) सभी ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा देना
  • (स) 100 दिनों का रोजगार प्रदान करना
  • (द) ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण करना
उत्तर : 10-12 करोड़ परिवारों को SHG से जोड़ना
व्याख्या :
2024-25 तक 10-12 करोड़ परिवारों को स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जोड़ना।
प्रश्न 115 राष्ट्रीय ग्रामीण आर्थिक रूपांतरण परियोजना कब शुरू की गई -
  • (अ) 2011
  • (ब) 2010
  • (स) 2019
  • (द) 2016
उत्तर : 2019
व्याख्या :
19 फरवरी 2019 को शुरू की गई। वित्त पोषण - विश्व बैंक द्वारा
प्रश्न 116 मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मनरेगा के बाद कितने अतिरिक्त दिन का रोजगार मिलता है -
  • (अ) 50 दिन
  • (ब) 25 दिन
  • (स) 100 दिन
  • (द) 10 दिन
उत्तर : 25 दिन
व्याख्या :
सितंबर 2005 में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम पारित किया गया। फरवरी 2006 में इसे योजनागत रुप दिया गया। इसके तहत ग्राम पंचायत के वयस्क एवं अकुशल सदस्यों को 100 दिन का रोजगार दिया जाता है। मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत मनरेगा के तहत 100 दिवस का रोजगार पूर्ण करने पर अतिरिक्त 25 दिवस का रोजगार राज्य मद से दिया जा रहा है।
प्रश्न 117 मिशन अमृत सरोवर का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) रोजगार सृजन
  • (ब) ग्रामीण क्षेत्रों में विकास
  • (स) तालाबों का निर्माण/विकास
  • (द) सड़क निर्माण
उत्तर : तालाबों का निर्माण/विकास
व्याख्या :
मिशन अमृत सरोवर 24 अप्रैल 2022 को लॉन्च किया गया। मिशन का उद्देश्य देश के प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर (तालाब) का विकास/पुनरुद्धार करना था, जिससे पूरे देश में लगभग 50,000 अमृत सरोवर हो जाएंगे।
प्रश्न 118 पीएम जनमन अभियान का मुख्य उद्देश्य किसके विकास पर केंद्रित है -
  • (अ) ग्रामीण महिलाएं
  • (ब) कमजोर जनजाति समूह (PVTG)
  • (स) शहरी गरीब
  • (द) किसान
उत्तर : कमजोर जनजाति समूह (PVTG)
व्याख्या :
विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों (PVTG GROUP) की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री PVTG विकास मिशन शुरू किया गया है। राजस्थान में एकमात्र जिला बारां है जहां PVTG समूह है। बारां जिले की सभी 8 पंचायत समितियां में निवासरत आवासहीन PVTG परिवारों को ₹2 लाख आवास निर्माण हेतु एवं ₹12,000 शौचालय निर्माण हेतु एवं मनरेगा से अकुशल मानव दिवस का देय अनुमानित पारिश्रमिक राशि ₹22,950 सहित कुल राशि ₹2.35 लाख का प्रावधान है।
प्रश्न 119 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) किस वर्ष शुरू की गई थी -
  • (अ) 2016
  • (ब) 2011
  • (स) 2019
  • (द) 2005
उत्तर : 2016
व्याख्या :
20 नवंबर 2016 को ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू। इसके तहत लाभार्थियों को घर बनाने के लिए ₹1,20,000 दिये जाते है।
प्रश्न 120 विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत विधायकों को कितनी राशि दी जाती है -
  • (अ) 2 करोड़ रुपये
  • (ब) 4 करोड़ रुपये
  • (स) 5 करोड़ रुपये
  • (द) 6 करोड़ रुपये
उत्तर : 5 करोड़ रुपये
व्याख्या :
विधायक को अपने निर्वाचन क्षेत्र (ग्रामीण या शहरी) में प्रतिवर्ष विकास कार्यों के लिए 5 करोड रुपये की राशि दी जाती है। इसमें से कम से कम 20% राशि SC-ST के विकास हेतु खर्च करनी होगी।

page no.(12/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.