राजस्थान की मिट्टियाँ
- प्रश्न 113 कोटा-बूंदी-झालावाड़ जिलों में कौनसी मृदा की प्रधानता है -
-
- (अ) पीली-भूरी मृदा
- (ब) काली गहरी मध्यम मृदा
- (स) नवीन भूरी मृदा
- (द) जलोढ़ मृदा
उत्तर : काली गहरी मध्यम मृदा
- प्रश्न 114 निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं हैं -
-
- (अ) उदयपुर - चित्तौड़गढ़ - लाल-काली मिट्टी
- (ब) अलवर - जयपुर- दोमट मिट्टी
- (स) श्रीगंगानगर - हनुमानगढ़ - भूरी बलुई मिट्टी
- (द) कोटा - झालावाड़ - काली मिट्टी
उत्तर : श्रीगंगानगर - हनुमानगढ़ - भूरी बलुई मिट्टी
- प्रश्न 115 मृदा के नवी वर्गीकरण के अनुसार राजस्थान में ‘अल्फीसोल्स’ मृदा पायी जाती है –
RSMSSB VDO Mains 2022 -
- (अ) जैसलमेर और बाड़मेर में
- (ब) प्रतापगढ़ और सिरोही में
- (स) चूरू, झुंझुनू और सीकर में
- (द) जयपुर, अलवर और कोटा में
उत्तर : जयपुर, अलवर और कोटा में
व्याख्या :
अल्फीसोल्स (भूरी) समूह की मृदा जयपुर, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, बूंदी, कोटा और झालावाड़ के कुछ हिस्सों में पाए जाती हैं। ये मध्यम से उत्तम परिच्छेदिका विकास वाली परिपक्व मृदा हैं। मृदा का रंग लाल से भूरा होता है।
- प्रश्न 116 वर्टिसोल मिट्टी राजस्थान के किस भाग में मिलती है -
RSMSSB VDO Mains 2022 -
- (अ) उत्तर-पश्चिमी भाग
- (ब) दक्षिण-पूर्वी भाग
- (स) दक्षिणी-पश्चिमी भाग
- (द) पूर्वी भाग
उत्तर : दक्षिण-पूर्वी भाग
- प्रश्न 117 राजस्थान के कौन से प्रदेश में ‘एंटीसोल’ समूह की मृदा पाई जाती है -
-
- (अ) पूर्वी
- (ब) पश्चिमी
- (स) दक्षिणी
- (द) दक्षिण-पूर्वी
उत्तर : पश्चिमी
- प्रश्न 118 लाल व पीली मिट्टी वाला जिलों का युग्म है-
Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1 -
- (अ) भरतपुर - धौलपुर
- (ब) झालावाड़ - बारां
- (स) श्रीगंगानगर - हनुमानगढ़
- (द) सवाईमाधोपुर - राजसमन्द
उत्तर : सवाईमाधोपुर - राजसमन्द
व्याख्या :
लाल व पीली मिट्टियों का लाल व पीला रंग लौह आॅक्साइड के जलयोजन की उच्च मात्रा के कारण है। इसमें कैल्शियम कार्बोनेटकी नगण्यता एवं नाइट्रोजन एवं जैविक कारकों की अल्पता होती है। यह मिट्टी सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, अजमेर और सिरोही जिलों पायी जाती है।
- प्रश्न 119 एरिडीसोल्स राजस्थान के ............ जलवायु क्षेत्रों में मिलती है -
Lab Assistant Exam 2022 (Geography) -
- (अ) आर्द्र
- (ब) अर्ध-शुष्क
- (स) शुष्क
- (द) उप-आर्द्र
उत्तर : शुष्क
- प्रश्न 120 राजस्थान में लाल लोम मृदा पायी जाती है -
Lab Assistant Exam 2022 (Geography) -
- (अ) सिरोही में
- (ब) पाली में
- (स) उदयपुर में
- (द) जालौर में
उत्तर : उदयपुर में
- प्रश्न 121 निम्न में से कौन सी मृदा, राजस्थान में कपास फसलों के उत्पादन हेतु सर्वाधिक उपयुक्त है -
Lab Assistant Exam 2022 (Home Science) -
- (अ) मिश्रित लाल एवं पीली मृदा
- (ब) भूरी जलोढ़ मृदा
- (स) मध्यम काली मृदा
- (द) लाल लोमी मृदा
उत्तर : मध्यम काली मृदा
- प्रश्न 122 निम्नलिखित में से किस जिले में ‘सेम’ की समस्या है -
Lab Assistant Exam 2022 (Home Science) -
- (अ) पाली
- (ब) अलवर
- (स) जयपुर
- (द) हनुमानगढ़
उत्तर : हनुमानगढ़
page no.(13/20)