राजस्थान की झीलें
- प्रश्न 115 निम्न में से राजस्थान के किस जिले में ‘तालछापर’ झील अवस्थित है -
-
- (अ) चूरू
- (ब) उदयपुर
- (स) भरतपुर
- (द) अलवर
उत्तर : चूरू
व्याख्या :
तालछापर झील चुरू जिले में अवस्थित है।
- प्रश्न 116 वर्ष 2019 में राजस्थान की निम्न में से कौन सी झील बड़ी तादाद में पक्षीओं की मृत्यु को लेकर समाचारों में रही है -
-
- (अ) आनासागर
- (ब) नक्की
- (स) सांभर
- (द) मानसागर
उत्तर : सांभर
व्याख्या :
साल 2019 में, राजस्थान की सांभर झील में बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हुई थी।
- प्रश्न 117 जैत सागर तालाब कहां स्थित है -
Junior Instructor(fitter) -
- (अ) उदयपुर
- (ब) बून्दी
- (स) अजमेर
- (द) माऊन्ट आबू
उत्तर : बून्दी
व्याख्या :
जैत सागर बूंदी जिले में अवस्थित है।
- प्रश्न 118 किशोर सागर झील (तालाब) कहां स्थित है -
JSA Serology-2019(Rajasthan Gk) -
- (अ) कोटा
- (ब) बूंदी
- (स) किशनगढ़
- (द) बिजोलिया
उत्तर : कोटा
व्याख्या :
किशोर सागर (छत्र विलास) तालाब कोटा जिले में अवस्थित है।
- प्रश्न 119 नक्की झील कहां स्थित है -
Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 3 -
- (अ) उदयपुर
- (ब) माऊंट आबू
- (स) जोधपुर
- (द) अजमेर
उत्तर : माऊंट आबू
व्याख्या :
राजस्थान के सिरोही जिले में माऊंट आबू पर स्थित नक्की झील राजस्थान की सर्वाधिक ऊंचाई पर तथा सबसे गहरी झील है। राजस्थान की एक मात्र झील जो सर्दियों में जम जाती है। झील का निर्माण ज्वालामुखी उद्भेदन से हुआ अर्थात यह एक प्राकृतिक झील(क्रेटर झील) है।
- प्रश्न 120 किस वर्ष में सांभर झील के नमक पर ब्रिटिश एकाधिकार स्थापित हुआ था -
-
- (अ) 1818 ई.
- (ब) 1869 ई.
- (स) 1867 ई.
- (द) 1817 ई.
उत्तर : 1869 ई.
व्याख्या :
अंग्रेजों ने जयपुर और जोधपुर रियासतों पर दबाव डाला और 1869-70 में नमक संधियाँ कीं। इन संधियों ने अंग्रेजों को सांभर झील पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने की अनुमति दी।
- प्रश्न 121 सिलिसेड झील राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
-
- (अ) डूंगरपुर
- (ब) जोधपुर
- (स) अजमेर
- (द) अलवर
उत्तर : अलवर
व्याख्या :
सिलीसेढ़ झील अलवर में स्थित है। इसके किनारे अलवर के महाराजा विनयसिंह ने 1845 में अपनी रानी के लिए एक शाही महल (लैक पैलेस) व एक शिकारी लौज का निर्माण करवाया। यह झली ‘राजस्थान का नंदन कानन’ कहलाती है।
- प्रश्न 122 दुगारी किला राजस्थान की निम्न झीलों में से किस पर स्थित है -
-
- (अ) कनक सागर
- (ब) कायलाना
- (स) गजनेर
- (द) गड़ीसर झील
उत्तर : कनक सागर
व्याख्या :
कनकसागर/दुगारी झील बूंदी में स्थित है।
- प्रश्न 123 जहांगीर ने किस झील के किनारे दौलत बाग (सुभाष उद्यान) बनवाया -
-
- (अ) फतेहसागर
- (ब) गैब सागर
- (स) आना सागर
- (द) नवलखा झील
उत्तर : आना सागर
व्याख्या :
अजमेर शहर के मध्य स्थित आना सागर झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया। पहाड़ो के मध्य स्थित होने के कारण यह झील अत्यन्त मनोरम दृष्य प्रस्तुत करती है अतः मुगल शासक जांहगीर ने इसके समीप नूरजहां(रूठी रानी) का महल बनवाया। दौलतबाग का निर्माण करवाया जिसे वर्तमान में सुभाष उद्यान कहते है।
- प्रश्न 124 सांभर नमक झील से भारत का लगभग कितने प्रतिशत नमक उत्पादन होता है -
-
- (अ) 16%
- (ब) 21%
- (स) 9%
- (द) 4%
उत्तर : 9%
व्याख्या :
यह झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है। भारत के कुल नमक उत्पादन का 8.7 प्रतिशत यहां से उत्पादित होता है।
page no.(13/21)