Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2023-24

प्रश्न 121 सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम कब शुरू हुआ -
  • (अ) 1990
  • (ब) 1993
  • (स) 1996
  • (द) 2000
उत्तर : 1993
व्याख्या :
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा 23 दिसंबर 1993 से। प्रत्येक सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में प्रतिवर्ष 5 करोड़ रुपये तक की राशि के विकास कार्यों हेतु जिला कलेक्टर को अनुशंसा कर सकता है।
प्रश्न 122 मेवात क्षेत्र विकास कार्यक्रम कब शुरू हुआ -
  • (अ) 1986-87
  • (ब) 2005-06
  • (स) 1999
  • (द) 2010
उत्तर : 1986-87
व्याख्या :
1986-87 में आधारभूत सुविधाओं एवं रोजगार के अवसर सृजित करने हेतु शुरू किया गया। अलवर, खैरथल-तिजारा एवं डीग के मेव बाहुल्य 14 खंडों में संचालित।
प्रश्न 123 डांग क्षेत्र विकास कार्यक्रम राजस्थान के कितने जिलों में लागू है -
  • (अ) 5
  • (ब) 7
  • (स) 9
  • (द) 11
उत्तर : 9
व्याख्या :
2005-06 से राजस्थान सरकार द्वारा पुनः प्रारंभ। पूर्वी राजस्थान के 9 जिलों की 21,92 गांवों में लागू।
जिलें : भरतपुर, करौली, धौलपुर (BCD), सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ (हाड़ौती), गंगापुर सिटी।
प्रश्न 124 मगरा क्षेत्र विकास कार्यक्रम किस क्षेत्र में लागू है -
  • (अ) पश्चिमी राजस्थान
  • (ब) दक्षिणी मध्य अरावली
  • (स) पूर्वी राजस्थान
  • (द) उत्तरी राजस्थान
उत्तर : दक्षिणी मध्य अरावली
व्याख्या :
दक्षिणी मध्य अरावली के 5 जिलों के 17,46 गांवों में लागू।
जिलें : ब्यावर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली (BBCRP)
प्रश्न 125 सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम किस मंत्रालय द्वारा संचालित है -
  • (अ) ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • (ब) गृह मंत्रालय
  • (स) वित्त मंत्रालय
  • (द) पर्यावरण मंत्रालय
उत्तर : गृह मंत्रालय
व्याख्या :
गृह मंत्रालय द्वारा संचालित। 7वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान लागू। यह कार्यक्रम 5 सीमावर्ती जिलों बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर एवं अनूपगढ़ के 16 खंडों में संचालित है।
प्रश्न 126 मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि योजना कब शुरू की गई -
  • (अ) 2021
  • (ब) 2019
  • (स) 2020
  • (द) 2022
उत्तर : 2021
व्याख्या :
1 अप्रेल 2021 को पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य के प्रत्येक जिले की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास के लिए मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि योजना को मंजूरी दी ।
प्रश्न 127 राजस्थान में बायोफ्यूल नीति कब जारी की गई थी -
  • (अ) 2005
  • (ब) 2007
  • (स) 2010
  • (द) 2015
उत्तर : 2007
व्याख्या :
2007 में राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधीन बायोफ्यूल नीति जारी कर बायोफ्यूल प्राधिकरण का गठन किया गया।
प्रश्न 128 सांसद आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) ग्रामीण क्षेत्र में सड़क निर्माण
  • (ब) चयनित गांव के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार
  • (स) शहरी क्षेत्रों में विकास
  • (द) जल संसाधन प्रबंधन
उत्तर : चयनित गांव के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार
व्याख्या :
इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष एक सांसद द्वारा एक गांव गोद लिया जाता है। उद्देश्य : चयनित गांव के निवासियों के जीवन स्तर और जीवन गुणवत्ता में पर्याप्त सुधार लाना।
प्रश्न 129 राजस्थान की अर्थव्यवस्था किस पर आधारित है -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
  • (अ) कृषि-आधारित
  • (ब) उद्योग आधारित
  • (स) सेवा के आधार पर
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : कृषि-आधारित
व्याख्या :
राजस्थान की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। राज्य की अधिकांश जनसंख्या कृषि और संबंधित गतिविधियों में लगी हुई है। यहाँ मुख्य फसलों में गेहूँ, जौ, बाजरा, सरसों आदि शामिल हैं। कृषि के अलावा राज्य में खनिज और पर्यटन भी महत्वपूर्ण आर्थिक स्तंभ हैं, लेकिन कृषि ही प्रमुख भूमिका निभाती है।
प्रश्न 130 राजस्थान में तेजी से आर्थिक विकास के लिए किसे अपनाया जा रहा है -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
  • (अ) मुक्त व्यापार नीति
  • (ब) अर्ध-स्वतंत्रता और संरक्षण की नीति
  • (स) आर्थिक नियोजन नीति
  • (द) समाजवादी नीति
उत्तर : आर्थिक नियोजन नीति
व्याख्या :
राजस्थान में तेजी से आर्थिक विकास के लिए आर्थिक नियोजन नीति को अपनाया जा रहा है। इसके तहत राज्य में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जाते हैं ताकि आर्थिक प्रगति सुनिश्चित हो सके।

page no.(13/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.