राष्ट्रीय एकीकरण
- प्रश्न 14 राज्य पुनर्गठन आयोग किसकी अध्यक्षता में बनाया गया था -
-
- (अ) ह्रदयनाथ कंजुरू
- (ब) ए. के. सेन
- (स) ए. कृष्णा मेनन
- (द) फजल अली
उत्तर : फजल अली
व्याख्या :
तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिसंबर 1953 में भारतीय राज्यों को पुनर्गठित करने के लिए राज्य पुनर्गठन आयोग को नियुक्त किया । नए आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश फजल अली ने की; इसके अन्य दो सदस्य एचएन कुंजरू और केएम पणिक्कर थे।
- प्रश्न 15 भारत की आजादी के समय भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय थे -
-
- (अ) लाॅर्ड क्लीमेंट एटली
- (ब) लाॅर्ड वैवेल
- (स) लाॅर्ड कैनिंग
- (द) लाॅर्ड माउण्टबैटन
उत्तर : लाॅर्ड माउण्टबैटन
- प्रश्न 16 1 नवंबर, 1956 तक ‘ख’ श्रेणी के राज्यों (देशी रियासतों को मिलाकर गठित राज्यों) के संवैधानिक मुखिया थे -
-
- (अ) मुख्यमंत्री
- (ब) प्रधानमंत्री
- (स) राज्यपाल
- (द) राजप्रमुख
उत्तर : राजप्रमुख
व्याख्या :
1956 से पहले, भारत में देशी रियासतों को मिलाकर बनाए गए ‘ख’ श्रेणी के राज्यों के संवैधानिक मुखिया को “राजप्रमुख” कहा जाता था। 1 नवंबर, 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम लागू होने के बाद यह व्यवस्था समाप्त हो गई और राज्यपाल नियुक्त किए गए।
- प्रश्न 17 हैदराबाद रियासत का भारतीय संघ में माह एवं वर्ष में विलय हुआ :
Police SI 15 September 2021 (Gk) -
- (अ) फरवरी, 1949
- (ब) फरवरी, 1948
- (स) नवम्बर, 1947
- (द) सितंबर, 1948
उत्तर : सितंबर, 1948
व्याख्या :
13 सितंबर, 1948 को, भारतीय सेना ने हैदराबाद को भारत में मिलाने के लिए ऑपरेशन पोलो आरम्भ किया था। सरदार पटेल ने हैदराबाद को 'भारत के पेट में कैंसर' कहा था और आखिरकार 17 सितंबर 1948 को पुलिस एक्शन के तहत एक संघर्ष के बाद हैदराबाद का भारत में विलय करते हुए भारत के एकीकरण को पूरा कर राष्ट्र को स्थायित्व दिया।
- प्रश्न 18 सरदार पटेल को किस देसी राज्य के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही करनी पड़ी -
School Lecturer 2022 Gk (G-C) -
- (अ) भोपाल
- (ब) जम्मू-कश्मीर
- (स) जूनागढ़
- (द) हैदराबाद
उत्तर : हैदराबाद
- प्रश्न 19 किस संविधान संशोधन के द्वारा नागालैण्ड को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया-
-
- (अ) 10वाँ
- (ब) 11वाँ
- (स) 13वाँ
- (द) 15वाँ
उत्तर : 13वाँ
- प्रश्न 20 नागालैण्ड में 1972 तक किस मंत्रालय के अधीन कार्य प्रणाली कार्यान्वत रही-
-
- (अ) विदेश मंत्रालय
- (ब) गृह मंत्रालय
- (स) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
- (द) कृषि मंत्रालय
उत्तर : विदेश मंत्रालय
व्याख्या :
जुलाई 1960 में, नागा पीपुल्स कन्वेंशन (एनपीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू से मुलाकात की और 16 सूत्री समझौता हुआ, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ भारतीय संघ के भीतर नागाओं के लिए एक अलग राज्य के गठन का प्रावधान था, जिसे “नागालैंड” के रूप में विदेश मंत्रालय के अधीन एक राज्यपाल और एक प्रशासनिक सचिवालय, मंत्रिपरिषद और विधान सभा के साथ जाना जाता था। (1972 में, राज्य को गृह मंत्रालय के अधीन लाया गया)
- प्रश्न 21 पंजाब राज्य से किस वर्ष में हरियाणा एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पृथक हुए -
-
- (अ) 1965
- (ब) 1964
- (स) 1966
- (द) 1968
उत्तर : 1966
- प्रश्न 22 हिमाचल प्रदेश संघ राज्य क्षेत्र में विधान सभा और मंत्रिपरिषद् का प्रावधान किस संशोधन द्वारा किया गया -
-
- (अ) 11वें
- (ब) 13वें
- (स) 14वें
- (द) 15वें
उत्तर : 14वें
व्याख्या :
भारत के संविधान में 14वाँ संशोधन 28 दिसंबर 1962 को लागू हुआ। इस संशोधन में भारत संघ में पांडिचेरी का समावेश और हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर और गोवा के लिए विधान सभाओं का गठन किया गया।
- प्रश्न 23 संविधान लागू होने पर मणिपुर को किस श्रेणी का राज्य माना गया -
-
- (अ) ‘क’ श्रेणी
- (ब) ‘ख’ श्रेणी
- (स) ‘ग’ श्रेणी
- (द) ‘घ’ श्रेणी
उत्तर : ‘ग’ श्रेणी
page no.(3/6)