August 2020 Current Affairs
- प्रश्न 131 बिहार की निम्न में से किस योजना को जी-20 सम्मेलन में प्रस्तुतीकरण किया जायेगा -
-
- (अ) जल निश्चय योजना
- (ब) भूमि संपदा योजना
- (स) मत्स्य संपदा योजना
- (द) हरित क्रांति योजना
उत्तर : जल निश्चय योजना
व्याख्या :
बिहार की हर घर नल का जल निश्चय योजना को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। जी-20 देशों के सम्मेलन में इस योजना का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। भारत सरकार की ओर से इसकी प्रस्तुति सम्मेलन में की जाएगी। बिहार की ओर से इस योजना पर विस्तृत रिपोर्ट भारत सरकार को भेज दी गई है। गौरतलब हो कि जी-20 में शामिल सभी देशों का सम्मेलन 21 और 22 नवंबर को सऊदी अरबिया की राजधानी रियाद में हो रहा है।
- प्रश्न 132 हाल ही में किस देश ने महात्मा गांधी की प्रति को अपने सिक्कों पर चित्रित करने का फैसला किया है -
-
- (अ) फ्रांस
- (ब) ब्रिटेन
- (स) नेपाल
- (द) चीन
उत्तर : ब्रिटेन
व्याख्या :
ब्रिटेन, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नायक महात्मा गांधी के सम्मान में एक सिक्का जारी करने पर विचार कर रहा है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया जा रहा है जब लगभग संपूर्ण विश्व अश्वेत, एशियाई और अन्य अल्पसंख्यक जातीय समुदायों के लोगों के योगदान को पहचानने पर नए सिरे से विचार-विमर्श कर रहा है। इस संबंध में सुझाव देते हुए ब्रिटेन के वित्तीय मंत्री और भारतीय मूल के राजनेता ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने रॉयल मिंट एडवाइजरी कमेटी (RMAC) को पत्र लिखते हुए कहा है कि ‘अश्वेत, एशियाई और अन्य अल्पसंख्यक जातीय समुदायों ने समाज के निर्णय में अतुलनीय योगदान दिया है और अब यह समय उनके योगदान को पहचान देने का है।’ रॉयल मिंट एडवाइजरी कमेटी (RMAC) एक स्वतंत्र समिति है, जो ब्रिटेन में सिक्कों के लिये थीम एवं डिज़ाइन संबंधी सलाह देती है। महात्मा गांधी का जन्म पोरबंदर की रियासत में 2 अक्तूबर, 1869 को हुआ था। 1893 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गए और दक्षिण अफ्रीका के इस अध्याय ने उनके राजनीतिक जीवन को खासा प्रभावित किया। जीवनपर्यंत अहिंसा की वकालत करने वाले गांधी जी ने भारत की स्वतंत्रता के लिये भारत के संघर्ष में अहम भूमिका निभाई थी। उल्लेखनीय है कि 2 अक्तूबर यानी गांधी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय की आज़ादी के कुछ ही महीनों बाद 30 जनवरी, 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई। ब्रिटेन सरकार की यह पहल वैश्विक स्तर पर महात्मा गांधी के विचार को बढ़ावा देने में मदद करेगी।
- प्रश्न 133 बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को उम्र गलत बताने पर निम्न में से कितने साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है -
-
- (अ) पांच साल
- (ब) सात साल
- (स) तीन साल
- (द) दो साल
उत्तर : दो साल
व्याख्या :
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को उम्र गलत बताने पर दो साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। नए नियम 2020-21 सीजन में बीसीसीआई के सभी आयुवर्ग के टूर्नमेंट्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों पर लागू होंगे। नई नीति के मुताबिक, अगर खिलाड़ी अपनी गलती मान लेता है यानी यह कबूल कर लेता है कि उसने उम्र संबंधी गड़बड़ी की है तो वह बच सकता है और इस बात को छिपाने पर अगर खिलाड़ी पकड़ा जाता है तो बीसीसीआई उसे दो साल के लिए बैन कर सकती है। बीसीसीआई अंडर-16 एज ग्रुप टूर्नामेंट के लिए सिर्फ उन खिलाड़ियों को पंजीकृत किया जाएगा, जिनकी उम्र 14 से 16 वर्ष की है।
- प्रश्न 134 किस देश ने दार्चुला जिले में भारत के साथ सीमा पर सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) की एक बटालियन तैनात की है -
-
- (अ) पाकिस्तान
- (ब) बांग्लादेश
- (स) नेपाल
- (द) चीन
उत्तर : नेपाल
व्याख्या :
नेपाल ने दार्चुला जिले में भारत के साथ सीमा पर सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) की एक बटालियन तैनात की है। यह जिला भारतीय क्षेत्रों कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा के पास स्थित है। 3 अगस्त को, एपीएफ कर्मियों की एक बटालियन ने क्षेत्र की सुरक्षा की देखरेख के लिए उत्तराखंड के धारचूला के पास नेपाल के दार्चुला में एक बेस बनाया है।
- प्रश्न 135 केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनधन बैंक खातों की संख्या कितनी हो गयी है -
-
- (अ) 30 करोड़
- (ब) 40 करोड़
- (स) 50 करोड़
- (द) 60 करोड़
उत्तर : 40 करोड़
व्याख्या :
वित्तीय समावेशन से जुड़ी सरकार की प्रमुख योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत चालीस करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं। मोदी सरकार ने यह योजना लगभग छह साल पहले लागू की थी। वित्तीय सेवा विभाग के अनुसार इस योजना से चालीस करोड़ पांच लाख लाभार्थियों को जोड़ा गया है और जनधन बैंक खातों में 1.30 लाख करोड़ रुपये की राशि जमा है।
- प्रश्न 136 HDFC बैंक के अगले सीईओ के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) शशिधर जगदीशन
- (ब) चंदा कोचर
- (स) रंजीत कुमार
- (द) एसएस मल्लिकार्जुन राव
उत्तर : शशिधर जगदीशन
व्याख्या :
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े कर्जदाता एचडीएफसी बैंक के अगले एमडी व सीईओ को लेकर सभी कयासों पर रिजर्व बैंक के फैसले के बाद विराम लग गया है। रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक में आदित्य पुरी के बाद इस पद पर शशिधर जगदीशन के नाम को मंजूरी दे दी है। वर्ष 1996 से एचडीएफसी बैंक के साथ जुड़े 55 वर्षीय जगदीशन फिलहाल बैंक के स्ट्रैटजिक चेंज एजेंट तथा वित्त विभाग के प्रमुख हैं। पुरी 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
- प्रश्न 137 महाराष्ट्र के किस पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता का 91 वर्ष की उम्र में 05 अगस्त 2020 को पुणे के निजी अस्पताल में निधन हो गया -
-
- (अ) शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर
- (ब) अशोक चव्हाण
- (स) विलासराव देशमुख
- (द) नारायण राणे
उत्तर : शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर
व्याख्या :
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर का निधन। डॉक्टर ने उनकी मौत का कारण किडनी फेलियर बताया है। वे मधुमेह और उच्च रक्तचाप सहित कई सह-रुग्णताओं से पीड़ित थे, और पुणे में नावेल कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गये थे, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लातूर जिले के निलंगा शहर के रहने वाले श्री पाटिल निलंगेकर मराठवाड़ा क्षेत्र के एक शक्तिशाली सहकारी नेता थे। वे शिक्षा के क्षेत्र में अत्यधिक सक्रिय थे।
- प्रश्न 138 निम्न में किस राज्य ने महिला सुरक्षा के लिए ‘ई-रक्षाबंधन’ कार्यक्रम शुरू किया है -
-
- (अ) बिहार
- (ब) पंजाब
- (स) कर्नाटक
- (द) आंध्र प्रदेश
उत्तर : आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश सरकार ने ई-रक्षा बंधन नामक एक नया अभिनव ऑनलाइन साइबर जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समूचे राज्य में लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करना है। एक महीने तक चलने वाले इस ऑनलाइन अवेयरनेस कार्यक्रम को क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID), FM रेडियो, साइबर क्राइम प्रिवेंशन अगेंस्ट वीमेन एंड चिल्ड्रेन (CCPWC), साइबर पीस फाउंडेशन और अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस ऑनलाइन जागरूकता अभियान से राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 31 अगस्त तक 1 लाख महिलाओं, लड़कियों और आम जनता को प्रशिक्षित करना है। इस तरह, ई-रक्षा बंधन ’साइबरस्पेस में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इसके लिए राज्य पुलिस और CID ने Let us make August a month of e-freedom and e-safety का नारा भी दिया है।
- प्रश्न 139 राजेश कुमार को किस राज्य के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया -
-
- (अ) बिहार
- (ब) मणिपुर
- (स) तमिलनाडु
- (द) केरल
उत्तर : मणिपुर
व्याख्या :
डॉ राजेश कुमार को मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला द्वारा मणिपुर राज्य के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान मुख्य सचिव जे सुरेश बाबू 31 जुलाई, 2020 को सेवानिवृत्त हुए।
- प्रश्न 140 निम्नलिखित में से कौन सा मंत्रालय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन करता है -
-
- (अ) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
- (ब) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
- (स) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
- (द) रक्षा मंत्रालय
उत्तर : मानव संसाधन विकास मंत्रालय
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग, डीआरडीओ के तहत स्वायत्त संगठन, डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी (डीआईएटी), पुणे ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) -2020 में प्रथम पुरस्कार जीता है। कार्यक्रम के लाइव इवेंट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिभागियों के साथ बातचीत की थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने संयुक्त रूप से 1- 3 अगस्त 2020 के दौरान नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी), उत्तर प्रदेश में एसआईएच -2020 का आयोजन किया था। एसआईएच -2020 36 घंटे की नॉन-स्टॉप डिजिटल उत्पाद निर्माण पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी। डॉ सुनीता धवले के मार्गदर्शन में डीआईएटी की छह सदस्यों की छात्र टीम एज ऑफ अल्ट्रॉन ने सॉफ्टवेयर की श्रेणी में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत समस्या कथन एमएस 331 को हल करने के लिए 1 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता। टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके चेहरे, अभिव्यक्ति और हावभाव पहचान के लिए दृष्टि शीर्षक से समाधान प्रस्तुत किया।
page no.(14/72)