Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की झीलें

प्रश्न 135 निम्नलिखित में से कौनसी नमकीन (खारे) पानी की झील नहीं है -
RSMSSB VDO Mains 2022
  • (अ) रेवासा
  • (ब) जैतसागर
  • (स) डीडवाना
  • (द) कावोद
उत्तर : जैतसागर
व्याख्या :
जैत सागर बूंदी में स्थित मिठे पानी की झील है।
प्रश्न 136 राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत राजस्थान की निम्नलिखित में से कौन सी झील शामिल नहीं है -
RSMSSB VDO Mains 2022
  • (अ) फतेह सागर
  • (ब) आना सागर
  • (स) नक्की
  • (द) राजसमंद
उत्तर : राजसमंद
व्याख्या :
केंद्र सरकार द्वारा देश की झीलों की महत्ता को बनाये रखने के लिये वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन मई, 2001 में राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना लागू की गई। प्रारम्भ में केंद्र व राज्य का अंशदान 70 : 30 था जो 1 अप्रैल 2016 से 60:40 हो गया है। स्थानीय स्वशासन (एलएसजी) विभाग इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है। राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के अंतर्गत राजस्थान की निम्न 6 झीलों को शामिल किया गया है:-
  1. फतेह सागर, उदयपुर
  2. पिछोला, उदयपुर
  3. आना सागर, अजमेर
  4. पुष्कर, अजमेर
  5. नक्की, माउंट आबू, सिरोही
  6. मानसागर झील, जयपुर
प्रश्न 137 राजस्थान की सांभर झील को पांच नदियों से पानी मिलता है। निम्नलिखित में से कौन-सी नदी उन पाँच नदियों में से एक है -
Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)
  • (अ) बनास
  • (ब) काली सिंध
  • (स) समोड
  • (द) जवाई
उत्तर : समोड
व्याख्या :
यह झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें सामोद, खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।
प्रश्न 138 पिछोला झील का निर्माण किस शासक के काल में हुआ -
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IV
  • (अ) बप्पा रावल
  • (ब) महाराणा लाखा
  • (स) राणा साँगा
  • (द) राव चूण्डा
उत्तर : महाराणा लाखा
व्याख्या :
14 वीं सदी में इस मीठे पानी की झील का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया। पिछौला में बने टापूओं पर ‘जगमन्दिर(लैक पैलेस)’ व ‘जगनिवास(लैक गार्डन पैलेस)’ महल बने हुए है।
प्रश्न 139 निम्न में से कौनसी एक मीठे पानी की झील नहीं है -
Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
  • (अ) पिछोला
  • (ब) पुष्कर
  • (स) आना सागर
  • (द) तालछापर
उत्तर : तालछापर
व्याख्या :
तालछापर चुरू में स्थित खारे पानी की झील है।
प्रश्न 140 राजस्थान की निम्नलिखित झीलों में से कौन सी झील ‘राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम’ (एन एल सी पी) के अंतर्गत नहीं आती है -
Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
  • (अ) मानसागर
  • (ब) आनासागर
  • (स) पुष्कर
  • (द) बजाज सागर
उत्तर : बजाज सागर
व्याख्या :
केंद्र सरकार द्वारा देश की झीलों की महत्ता को बनाये रखने के लिये वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन मई, 2001 में राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना लागू की गई। प्रारम्भ में केंद्र व राज्य का अंशदान 70 : 30 था जो 1 अप्रैल 2016 से 60:40 हो गया है। स्थानीय स्वशासन (एलएसजी) विभाग इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है। राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के अंतर्गत राजस्थान की निम्न 6 झीलों को शामिल किया गया है:-
  1. फतेह सागर, उदयपुर
  2. पिछोला, उदयपुर
  3. आना सागर, अजमेर
  4. पुष्कर, अजमेर
  5. नक्की, माउंट आबू, सिरोही
  6. मानसागर झील, जयपुर
प्रश्न 141 कौनसा कथन सत्य है -
कथन अ - सांभर राजस्थान की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।
कथन ब - सांभर झील 74º से 75º पूर्वी देशांतरों में स्थित है।
सही कूट है -

Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1
  • (अ) अ और ब दोनों सत्य हैं
  • (ब) केवल अ सत्य है
  • (स) केवल ब सत्य है
  • (द) अ और ब दोनोें सत्य नहीं हैं
उत्तर : अ और ब दोनों सत्य हैं
व्याख्या :
यह झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है। यह झील दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर लगभग 32 किमी लंबी तथा 3 से 12 किमी तक चौड़ी है। इस झील का कुल क्षेत्रफल लगभग 150 वर्ग किमी. है तथा इसका जल ग्रहण क्षेत्र 2500 वर्ग किमी. में फैला है।
प्रश्न 142 राजस्थान की निम्नलिखित झीलों में से कौनसी राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत नहीं आती है -
JEN 2022: Civil Diploma (GK)
  • (अ) आना सागर
  • (ब) पिछोला
  • (स) फतेह सागर
  • (द) कोलायत
उत्तर : कोलायत
व्याख्या :
केंद्र सरकार द्वारा देश की झीलों की महत्ता को बनाये रखने के लिये वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन मई, 2001 में राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना लागू की गई। प्रारम्भ में केंद्र व राज्य का अंशदान 70 : 30 था जो 1 अप्रैल 2016 से 60:40 हो गया है। स्थानीय स्वशासन (एलएसजी) विभाग इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है। राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के अंतर्गत राजस्थान की निम्न 6 झीलों को शामिल किया गया है:-
  1. फतेह सागर, उदयपुर
  2. पिछोला, उदयपुर
  3. आना सागर, अजमेर
  4. पुष्कर, अजमेर
  5. नक्की, माउंट आबू, सिरोही
  6. मानसागर झील, जयपुर
प्रश्न 143 पचपदरा, राजस्थान के किस जिले में स्थित खारे पानी की झील है -
RSMSSB LSA 2022
  • (अ) भीलवाड़ा
  • (ब) बालोतरा
  • (स) चुरु
  • (द) भरतपुर
उत्तर : बालोतरा
व्याख्या :
पंचभद्रा झील बालोतरा के पास स्थित है। इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया अतः इसे पंचभद्रा कहते है। इस झील का नमक समुद्री झील क नमक से मिलता जुलता है। इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिशत मात्रा सोडियम क्लोराइड है। अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी का है।
प्रश्न 144 बिजोलिया अभिलेख के अनुसार सांभर झील का निर्माण चौहान वंश के किस शासक ने करवाया था -
Agriculture Officer 2020
  • (अ) विग्रहराज प्रथम
  • (ब) वासुदेव
  • (स) दुर्लभराज प्रथम
  • (द) वाक्पतिराज
उत्तर : वासुदेव
व्याख्या :
सांभर झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।

page no.(15/21)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.