राजस्थान की झीलें
- प्रश्न 15 परिहार शासक बालक राव द्वारा निर्मित करवाई गई झील है -
-
- (अ) कोलायत
- (ब) उम्मेदसागर
- (स) बालसमंद
- (द) कायलाना
उत्तर : बालसमंद
व्याख्या :
बालसमंद झील (जोधपुर ग्रामीण) जोधपुर मण्डोर मार्ग पर स्थित है। इसका निर्माण सन् 1159 में परिहार शासक बालकराव ने करवाया। इस झील के मध्य महाराजा सुरसिंह ने अष्ट खम्भा महल बनाया।
- प्रश्न 16 राजस्थान में खारे पानी की झीलों का कारण है -
-
- (अ) तापमान मेें अधिकता
- (ब) बंजर भूमी
- (स) वर्षा की कमी
- (द) टेथिस सागर के अवशेष
उत्तर : टेथिस सागर के अवशेष
व्याख्या :
राजस्थान की खारे पानी की झीलें टेथिस सागर का अवशेष मानी जाती हैं। राज्य की समस्त लवणीय झीलें पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश में ही पाई जाती हैं, जो पश्चिमी एशिया के मरुस्थल में स्थित ‘प्लाया’ या अर्जेण्टाइना की ‘साल्टा’ झीलों के समान है। भू-गर्भिक बनावट की विशेषता के कारण ही इन झीलों का जल लवणीय है।
- प्रश्न 17 जोधपुर में गुलाब सागर का निर्माण किसने करवाया -
-
- (अ) महाराजा उम्मेदसिंह
- (ब) महाराजा जयसिंह
- (स) महाराजा विजयसिंह
- (द) महाराजा मानसिंह
उत्तर : महाराजा विजयसिंह
व्याख्या :
जोधपुर में गुलाब सागर झील का निर्माण महाराजा विजयसिंह ने करवाया था। इस झील का निर्माण 1788 में करवाया गया था।
- प्रश्न 18 उदयसागर झिल स्थित है -
-
- (अ) उदयपुर में
- (ब) जयपुर में
- (स) भरतपुर में
- (द) बाड़मेर में
उत्तर : उदयपुर में
व्याख्या :
उदयसागर झील उदयपुर में स्थित है। इसका निर्माण मेवाड के शासक उदयसिंह ने आयड़ नदी के पानी को रोककर करवाया। इस झील से निकलने के बाद ही आयड़ का नाम बेड़च हो जाता है।
- प्रश्न 19 सिलीसेढ़ झील किस जिले में है -
-
- (अ) उदयपुर
- (ब) अलवर
- (स) अजमेर
- (द) बीकानेर
उत्तर : अलवर
व्याख्या :
सिलीसेढ़ झील अलवर में स्थित है। इसके किनारे अलवर के महाराजा विनयसिंह ने 1845 में अपनी रानी के लिए एक शाही महल (लैक पैलेस) व एक शिकारी लौज का निर्माण करवाया। यह झली ‘राजस्थान का नंदन कानन’ कहलाती है।
- प्रश्न 20 राज्य की किस झील पर नटनी का चबूतरा बना है -
-
- (अ) पिछोला
- (ब) राजसमंद
- (स) सिलीसेढ़
- (द) कायलाना
उत्तर : पिछोला
व्याख्या :
14 वीं सदी में इस मीठे पानी की पिछोला झील (उदयपुर) का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया। इस झील के समीप “गलकी नटणी” का चबुतरा बना हुआ है। इस झील के किनारे “राजमहल/सिटी पैलेस” है। इसका निर्माण उदयसिंह ने करवाया।
- प्रश्न 21 चश्मा-ए-नूर झरना किस झील के किनारे है -
-
- (अ) सिलीसेढ़
- (ब) आनासागर
- (स) नवलखा
- (द) पिछोला
उत्तर : आनासागर
व्याख्या :
अजमेर शहर के मध्य स्थित आनासागर झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया। इसके किनारे जहांगीर ने चश्मा-ए-नूर झरना बनवााया। शाहजहां ने इसी उद्यान में पांच बारहदरी (संगमरमर की छतरियां) का निर्माण करवाया।
- प्रश्न 22 राजस्थान का नंदन कानन कहलाती है -
-
- (अ) सिलीसेढ़
- (ब) कोलायत
- (स) पुष्कर
- (द) नक्की
उत्तर : सिलीसेढ़
व्याख्या :
सिलीसेढ़ झील अलवर में स्थित है। इसके किनारे अलवर के महाराजा विनयसिंह ने 1845 में अपनी रानी के लिए एक शाही महल (लैक पैलेस) व एक शिकारी लौज का निर्माण करवाया। यह झली ‘राजस्थान का नंदन कानन’ कहलाती है।
- प्रश्न 23 निम्न में से कौन-सा सुमेलित नहीं है-
झील - जिला -
- (अ) पंचपद्रा झील-नागौर
- (ब) ढेबर झील-उदयपुर
- (स) गैब सागर झील-डूंगरपुर
- (द) तालाबशाही झील-धोलपुर
उत्तर : पंचपद्रा झील-नागौर
व्याख्या :
पंचभद्रा झील बालोतरा में स्थित है। इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया अतः इसे पंचभद्रा कहते है। इस झील का नमक समुद्री झील क नमक से मिलता जुलता है। इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिशत मात्रा सोडियम क्लोराइड है। अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी का है।
- प्रश्न 24 निम्न में से राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है-
-
- (अ) पिछोला
- (ब) जयसमंद
- (स) फतेहसागर
- (द) राजसमंद
उत्तर : जयसमंद
व्याख्या :
जयसमंद झील /ढेबर झील (सलूम्बर) राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं।
page no.(3/21)