August 2020 Current Affairs
- प्रश्न 141 एक नए अध्ययन के अनुसार, भारत में लुप्तप्राय ढोल(Dhole) के संरक्षण में कौन सा राज्य सबसे आगे है -
-
- (अ) कर्नाटक
- (ब) महाराष्ट्र
- (स) मध्य प्रदेश
- (द) उपरोक्त सभी
उत्तर : उपरोक्त सभी
व्याख्या :
इसे ‘एशियाई जंगली कुत्ता’ (Asiatic Wild Dog) के रूप में भी जाना जाता है। बाघ के अलावा भारत में ढोल एकमात्र बड़ा मांसाहारी है जिसे IUCN की रेड लिस्ट में लुप्तप्राय (Endangered) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
- प्रश्न 142 केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति से किस भाषा को विदेशी भाषा की सूची से हटा लिया है -
-
- (अ) पुर्तगाली
- (ब) मन्दारिन
- (स) थाई
- (द) जापानी
उत्तर : मन्दारिन
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति से 'चीनी(मन्दारिन)' को विदेशी भाषा की सूची से हटा लिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में माध्यमिक स्कूल स्तर पर छात्रों को दी जाने वाली विदेशी भाषाओं की सूची में चीनी भाषा को लिस्ट से बाहर कर दिया गया। अब नई शिक्षा नीति के तहत दुनिया की संस्कृति को सीखने और वैश्विक ज्ञान में बढ़ोतरी के लिए छात्र अपनी इच्छा के अनुसार कोरियन, जापानी, थाई, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, पुर्तगाली और रशियन भाषा का चुनाव कर सकते हैं।
- प्रश्न 143 अगत्ती द्वीप, जो हाल ही में खबरों में है, किस राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश में स्थित है -
-
- (अ) दमन और दीव
- (ब) गोवा
- (स) लक्षद्वीप
- (द) केरल
उत्तर : लक्षद्वीप
व्याख्या :
हाल ही में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (National Green Tribunal-NGT) की दक्षिणी पीठ ने लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप में नारियल के पेड़ों की कटाई पर अंतरिम रोक लगा दी है।
- प्रश्न 144 फुटबॉलर बेनेडिक्ट हावेड्स जिन्होंने हाल ही में फुटबॉल से सन्यास ले लिया है वे किस देश से हैं?
-
- (अ) अर्जेंटीना
- (ब) ब्राज़िल
- (स) स्पेन
- (द) जर्मनी
उत्तर : जर्मनी
व्याख्या :
जर्मनी को 2014 में विश्व कप खिताब दिलाने में मदद करने वाले डिफेंडर बेनेडिक्ट हावेड्स ने पारिवारिक कारणों से फुटबॉल से संन्यास ले लिया। 32 साल के हावेड्स ने पिछले महीने आपसी रजामंदी से लोकोमोटिव मॉस्को को छोड़ने का फैसला किया था जबकि कोरोना वायरस महामारी के कारण रूसी लीग को भी निलंबित कर दिया गया था।
- प्रश्न 145 ब्रिटिश ग्रां प्री का ख़िताब किसने जीता है -
-
- (अ) मैक्स वेर्स्टापेन
- (ब) लुईस हैमिल्टन
- (स) चार्ल्स लेक्लर्क
- (द) वाल्टेरी बोटास
उत्तर : लुईस हैमिल्टन
व्याख्या :
आखिरी लैप में टायर पंक्चर होने के बावजूद लुइस हैमिल्टन ने ब्रिटिश ग्रांप्रि को अपने नाम कर फॉर्मूला वन करियर की 87वीं जीत हासिल की। वह माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड से चार खिताब दूर हैं। ब्रिटेन के इस चालक ने घरेलू सिल्वरस्टोन ट्रैक पर रिकॉर्ड सातवीं जीत दर्ज की।
- प्रश्न 146 “सियासत में सदस्यता ” पुस्तक के लेखक कौन है -
-
- (अ) हृदय नारायण दीक्षित
- (ब) विजय कुमार चौधरी
- (स) हितेन्द्र नाथ गोस्वामी
- (द) लाल बहादुर दास
उत्तर : विजय कुमार चौधरी
व्याख्या :
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी द्वारा लिखी गई पुस्तक सियासत में सदस्यता का विमोचन किया है। यह पुस्तक लेखक के विचारों, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीन दर्जन लेखों और उनकी जीवन यात्रा का संकलन है। यह पुस्तक बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित की गई थी। इस पुस्तक में असेंबली की अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों का वर्णन किया गया है जिसमे छठें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) भारत क्षेत्र के अन्य लोगों के सफल समापन भी शामिल है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों और बिहार में नीतीश कुमार सरकार द्वारा उठाए गए कल्याणकारी उपायों का उल्लेख भी किया गया है। साथ ही, पुस्तक लेखक के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को भी दर्शाती है।
- प्रश्न 147 मोहम्मद इरफान अली किस देश के नए राष्ट्रपति बने हैं -
-
- (अ) सूरीनाम
- (ब) वेनेजुएला
- (स) चाड
- (द) गुयाना
उत्तर : गुयाना
व्याख्या :
पूर्व गुयानी आवास मंत्री मोहम्मद इरफान अली को देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। वह विपक्षी पीपुल्स प्रोग्रेसिव पार्टी (PPP) के नेता हैं। वह डेविड आर्थर (A.) ग्रेंजर की जगह लेंगे। डेविड ए. ग्रेंजर ए पार्टनरशिप फॉर नेशनल यूनिटी एंड अलायंस फॉर चेंज (ANPU-AFC) के नेता हैं। पीपीपी ने नेशनल असेंबली में 233,336 वोटों के साथ 65 सीटों में से 33 सीटें जीतीं, जबकि APNU-AFC ने 217,920 वोटों के साथ कुल 31 सीटें ही जीत सकी।
- प्रश्न 148 गोरखा सैनिकों पर 1947 का समझौता भारत, नेपाल और किस देश के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता है -
-
- (अ) अमेरिका
- (ब) यूनाइटेड किंगडम
- (स) बांग्लादेश
- (द) रूस
उत्तर : यूनाइटेड किंगडम
व्याख्या :
हाल ही में नेपाली विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत, नेपाल और यूनाइटेड किंगडम के बीच वर्ष 1947 का समझौता जो गोरखा सैनिकों की सैन्य सेवा से संबंधित है, ‘निरर्थक’ हो गया है। नेपाली विदेश मंत्री ने कहा है कि गोरखा सैनिकों की भर्ती अब अतीत की विरासत हो चुकी है यह एक ऐसा एकल द्वार था जिसे नेपाली युवाओं को विदेश जाने के लिये खोला गया था। बदले हुए परिदृश्य में इस समझौते के कुछ प्रावधान संदिग्ध हो गए हैं। अतः वर्ष 1947 का त्रिपक्षीय समझौता निरर्थक हो गया है। भारत, नेपाल और यूनाइटेड किंगडम के बीच हुए वर्ष 1947 के समझौते के अनुसार, भारत और ब्रिटेन अपने देश की सेना में गोरखाओं लोगों की भर्ती कर सकते हैं। ‘आंग्ल-नेपाल युद्ध’ (वर्ष 1814-16) जिसे ‘गोरखा युद्ध’ भी कहा जाता है, के दौरान जब अंग्रेज सेना को अधिक क्षति हुई थी तब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया ने पहली बार अपनी सेना में गोरखाओं को भर्ती किया था। यह युद्ध वर्ष 1816 की सुगौली की संधि पर हस्ताक्षर के साथ समाप्त हुआ था।
- प्रश्न 149 किस देश ने बेइदोऊ (BeiDou) नेवीगेशन सैटेलाइट सिस्टम की आधिकारिक शुरुआत की -
-
- (अ) जापान
- (ब) दक्षिण कोरिया
- (स) उत्तर कोरिया
- (द) चीन
उत्तर : चीन
व्याख्या :
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश के स्वदेशी बेइदोऊ (BeiDou) नेवीगेशन सैटेलाइट सिस्टम की आधिकारिक शुरुआत की। यह सिस्टम अमेरिकी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) को टक्कर दे सकता है। कहा जा रहा है कि चीनी जीपीएस के एक्टिव होने से उसकी नेवी और एयरफोर्स और मजबूत होगी।
- प्रश्न 150 आदि पेरुक्कु (Aadi Perukku) महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है -
-
- (अ) केरल
- (ब) आंध्र प्रदेश
- (स) तमिलनाडु
- (द) ओडिशा
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
आदि पेरुक्कु दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसके साथ ही दक्षिण भारत में त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। ये त्योहार उफनती नदियों से आए पानी को लेकर यह मनाया जाता है। आदि पेरुक्कु त्योहार कावेरी नदी के प्रति श्रद्धाभाव और आभार जताने के उद्देश्य से मनाया जाता है, क्योंकि कावेरी नदी के कारण ही इलाके में संपन्नता आती है।
page no.(15/72)