Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की झीलें

प्रश्न 145 निम्नलिखित में से लवणीय गर्त नहीं है -
ASSI. TESTING OFFICER 2021
  • (अ) डीडवाना
  • (ब) कायलाना
  • (स) सुजानगढ
  • (द) तालछापर
उत्तर : कायलाना
व्याख्या :
कायलाना झील (जोधपुर) प्रारम्भ में एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है। दो पहाड़ियों के मध्य स्थित यह झील जोधपुर की सबसे सुंदर झील है। वर्तमान में इस झील में राजीव गाँधी नहर का पानी आता है।
प्रश्न 146 रूपनगढ़, मैंथा और खंडेला नदियां अपना जल किस झील में जमा करती हैं -
JEN Agriculture 2022
  • (अ) पचपद्रा
  • (ब) सांभर
  • (स) डीडवाना
  • (द) कोलायत
उत्तर : सांभर
व्याख्या :
सांभर झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।
प्रश्न 147 निम्नलिखित में से कौन सी झील राजस्थान के राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम (NLCP) के अंतर्गत नहीं आती है -
JEN Agriculture 2022
  • (अ) फतेह सागर झील
  • (ब) नक्की झील
  • (स) स्वरूप सागर झील
  • (द) आना सागर झील
उत्तर : स्वरूप सागर झील
व्याख्या :
केंद्र सरकार द्वारा देश की झीलों की महत्ता को बनाये रखने के लिये वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन मई, 2001 में राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना लागू की गई। प्रारम्भ में केंद्र व राज्य का अंशदान 70 : 30 था जो 1 अप्रैल 2016 से 60:40 हो गया है। स्थानीय स्वशासन (एलएसजी) विभाग इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है। राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के अंतर्गत राजस्थान की निम्न 6 झीलों को शामिल किया गया है:-
  1. फतेह सागर, उदयपुर
  2. पिछोला, उदयपुर
  3. आना सागर, अजमेर
  4. पुष्कर, अजमेर
  5. नक्की, माउंट आबू, सिरोही
  6. मानसागर झील, जयपुर
प्रश्न 148 निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है -
RPSC ACF FRO 2021
  • (अ) बन्ध बरेठा - भरतपुर
  • (ब) गलता - जयपुर
  • (स) तालाबशाही - धौलपुर
  • (द) गढ़ीसर - जोधपुर
उत्तर : गढ़ीसर - जोधपुर
व्याख्या :
गडसीसर झील जैसलमेर जिले में स्थित वर्षा के पानी की झील है। इसका निर्माण 14 वीं सदी में राजा महरवाल गडसी द्वारा करवाया गया था।
प्रश्न 149 प्रसिद्ध जैत सागर तालाब कहाँ स्थित है -
Forester Exam 2020 Shift 1
  • (अ) डूंगरपुर
  • (ब) बूंदी
  • (स) जोधपुर
  • (द) अलवर
उत्तर : बूंदी
प्रश्न 150 आनासागर का निर्माण किसने करवाया था -
  • (अ) अजयपाल
  • (ब) अजयराज
  • (स) अर्णोराज
  • (द) जग्गदेव
उत्तर : अर्णोराज
व्याख्या :
अजमेर शहर के मध्य स्थित आनासागर झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया।
प्रश्न 151 गैबसागर झील कहाँ स्थित है -
Forester Exam 2020 Shift 2
  • (अ) अजमेर
  • (ब) माउंट आबू
  • (स) डूंगरपुर
  • (द) बांसवाड़ा
उत्तर : डूंगरपुर
व्याख्या :
महारावल गोपीनाथ द्वारा निर्मित एडवर्ड सागर/गैब सागर (डुंगरपुर) झील में बादल महल स्थित है।
प्रश्न 152 राजस्थान के किस जिले में ‘आनासागर’ झील स्थित है -
  • (अ) अजमेर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) राजसमंद
  • (द) अलवर
उत्तर : अजमेर
व्याख्या :
अजमेर शहर के मध्य स्थित आनासागर झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया।
प्रश्न 153 निम्न में से कौन सा झील ‘ढेबर झील’ के नाम से जाना जाता है -
Evaluation Officer 2020
  • (अ) अनूप सागर झील
  • (ब) कोलायत झील
  • (स) कैलाना झील
  • (द) जयसमंद झील
उत्तर : जयसमंद झील
व्याख्या :
राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं।
प्रश्न 154 अशुद्ध युग्म है -
Evaluation Officer 2020
  • (अ) गदीसर/गढ़ीसर - जैसलमेर
  • (ब) मांडलताल - भीलवाड़ा
  • (स) फाई सागर - अजमेर
  • (द) तालाब शाही - बारां
उत्तर : तालाब शाही - बारां
व्याख्या :
तालाबशाही धौलपुर जिले में स्थित मिठे पानी की झील है।

page no.(16/21)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.