August 2020 Current Affairs
- प्रश्न 151 किस राज्य में स्थित बनास डेयरी पशु गोबर से सीएनजी का उत्पादन करने के लिए एक अभिनव परियोजना लेकर आयी है -
-
- (अ) महाराष्ट्र
- (ब) उत्तर प्रदेश
- (स) मध्य प्रदेश
- (द) गुजरात
उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
गुजरात स्थित एशिया की सबसे बडी बनास डेयरी ने जानवरों के गोबर से सी एन जी उत्पन्न करने की अनूठी परियोजना शुरू की है। बनास डेयरी के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने इस परियोजना की आज घोषणा की है। श्री चौधरी ने दावा किया कि यह देश में पहली ऐसी परियोजना है।
- प्रश्न 152 वायु सेना के पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख के रूप में किसने पदभार संभाला है -
-
- (अ) विवेक राम चौधरी
- (ब) राजीव दयाल माथुर
- (स) राजेश कुमार
- (द) अमित तिवारी
उत्तर : विवेक राम चौधरी
व्याख्या :
एयर मार्शल वी आर चौधरी एवीएसएम वीएम ने 01 अगस्त, 2020 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने एयर मार्शल बी सुरेश पीवीएसएम एवीएसएम वीएम एडीसी से कमान संभाली।
- प्रश्न 153 आयरलैंड के किस पूर्व राजनीतिज्ञ और नोबेल पुरस्कार विजेता का हाल ही में निधन हो गया -
-
- (अ) जॉन ह्यूम
- (ब) लिओ वराडकर
- (स) मिशेल मार्टिन
- (द) माइकल डी हिग्गिंस
उत्तर : जॉन ह्यूम
व्याख्या :
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और उत्तरी आयरलैंड के राजनीतिज्ञ जॉन ह्यूम (John Hume) का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अपने 30 वर्ष से भी अधिक लंबे राजनीतिक कैरियर के दौरान जॉन ह्यूम उत्तरी आयरलैंड के प्रमुख राजनेताओं में से एक रहे। वे वर्ष 1970 में सोशल डेमोक्रेटिक एंड लेबर पार्टी (SDLP) के संस्थापक सदस्य बने और वर्ष 1979 से वर्ष 2001 तक पार्टी का नेतृत्त्व भी किया। जॉन ह्यूम ने क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिये शुरू हुई वार्ता में एक प्रमुख भूमिका निभाई, जिसके कारण वर्ष 1998 में गुड फ्राइडे समझौता (Good Friday Agreement) हुआ था। इसी समझौते के कारण उत्तरी आयरलैंड में तीन दशकों की हिंसा समाप्त हुई थी। जॉन ह्यूम का जन्म 18 जनवरी, 1937 को उत्तरी आयरलैंड में हुआ था। जॉन ह्यूम को उत्तरी आयरलैंड में किये गए उनके कार्य और शांति प्रयासों के लिये काफी सराहा गया एवं वर्ष 1998 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- प्रश्न 154 महाराष्ट्र एग्रीबिजनेस नेटवर्क (MagNet) परियोजना के कार्यान्वयन में कुल राशि का 70% योगदान किस बैंक का होगा -
-
- (अ) विश्व बैंक
- (ब) एशियाई विकास बैंक
- (स) न्यू डेवलपमेंट बैंक
- (द) एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक
उत्तर : एशियाई विकास बैंक
व्याख्या :
महाराष्ट्र सरकार नेमहाराष्ट्र एग्रीबिजनेस नेटवर्क (MagNet) परियोजना को लगभग 1,000 करोड़ रुपये (142.9 मिलियन अमरीकी डालर) की मंजूरी दी। परियोजना का लक्ष्य अगले 6 वर्षों तक राज्य के सभी जिलों के किसानों की मदद करना है। यह फल और सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देगा और प्रसंस्करण में सुधार करेगा। परियोजना का 70% एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा, जबकि शेष 30% राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।
- प्रश्न 155 हाल ही में जम्मू कश्मीर के नए उपराज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) हरदीप सिंह पुरी
- (ब) जीसी मुर्मू
- (स) मनोज सिन्हा
- (द) अनिल बैजल
उत्तर : मनोज सिन्हा
व्याख्या :
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। इससे पहले श्री गिरीश चन्द्र मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से त्यागपत्र दे दिया था जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-BHU (IIT-BHU) के पूर्व छात्र मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्त्व करते हुए कुल 3 बार सांसद के रूप में चुने जा चुके हैं।
- प्रश्न 156 लेबनान सरकार ने बेरुत में विस्फोटक हमले के कारण कितने दिन के लिए देश में इमरजेंसी लगाने की घोषणा की है -
-
- (अ) दो सप्ताह
- (ब) तीन सप्ताह
- (स) चार सप्ताह
- (द) पांच सप्ताह
उत्तर : दो सप्ताह
व्याख्या :
लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए भीषण विस्फोट के बाद सरकार ने दो सप्ताह के लिए आपातस्थिति की घोषणा की है और इस दौरान सेना को व्यापक अधिकार प्रदान कर दिए गए हैं। गोदाम में असुरक्षित ढंग से रखे गये दो हजार सात सौ पचास टन अमोनियम नाइट्रेट के कारण यह विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि इसका झटका पूरे बेरूत में महसूस किया गया। इसके असर से कई मकान ध्वस्त हो गये और खिडकियों के शीशे टूट गये। बेरूत से 240 किलोमीटर दूर साइप्रस द्वीप में भी धमाके की आवाज सुनी गई।
- प्रश्न 157 भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी के कार्यकाल को कितने महीने तक बढ़ा दिया गया है -
-
- (अ) 6 महीने
- (ब) 12 महीने
- (स) 18 महीने
- (द) 1 महीने
उत्तर : 18 महीने
व्याख्या :
कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, बाजार नियामक सेबी के अध्यक्ष के रूप में अजय त्यागी के कार्यकाल को 18 महीने के लिए ओर आगे बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने त्यागी के कार्यकाल को 18 महीने यानि 1 सितंबर, 2020 से 28 फरवरी, 2022 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
- प्रश्न 158 अंतरिक्ष गतिविधियों को सक्षम और विनियमित करने और निजी क्षेत्र द्वारा इसरो सुविधाओं के उपयोग के लिए सिंगल विंडो नोडल एजेंसी कौन सी होगी -
-
- (अ) IN-SPACe
- (ब) VSSC
- (स) Antrix
- (द) Kawa Space
उत्तर : IN-SPACe
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल ही में घोषणा की कि IN-SPACe (भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र) अंतरिक्ष गतिविधियों और निजी क्षेत्र द्वारा ISRO सुविधाओं के उपयोग को विनियमित करने वाली एकल नोडल एजेंसी होगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने IN-SPACe की स्थापना एक अलग निकाय के रूप में की है।
- प्रश्न 159 निम्नलिखित में से कौन एक वर्चुअल संग्रहालय (म्यूजियम) बनाने जा रहा है। इस संग्रहालय में भारतीय पूंजी बाजार की उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा -
-
- (अ) RBI
- (ब) SEBI
- (स) SIDBI
- (द) EXIM बैंक
उत्तर : SEBI
व्याख्या :
भारतीय बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India-SEBI) भारतीय पूंजी बाजार में हासिल की गई उपलब्धियों और मुकाम को उजागर करने के लिए प्रतिभूति बाजार का एक वर्चुअल संग्रहालय स्थापित करने की योजना बना रहा है। सेबी ने इस आभासी संग्रहालय को विकसित करने के लिए एजेंसियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EoI) आमंत्रित किया है। इस संग्रहालय में उपलब्धियों के बारे में फोटो, वीडियो, लेख, मीडिया क्लिपिंग, क्विज़, पेंटिंग्स, ड्रॉइंग, डायग्राम, ग्राफ़, अखबारों के लेख, इंटरव्यू के टेप और अन्य डेटाबेस जैसे इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से बताया जाएगा।
- प्रश्न 160 सूक्ष्म, लघु और मध्यम दर्जे के उद्योगों को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा निवेश आकर्षित करने के लिए कौन सी राज्य सरकार राज्य के छह जिलों में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करेगी -
-
- (अ) राजस्थान
- (ब) गुजरात
- (स) उत्तर प्रदेश
- (द) ओडिशा
उत्तर : उत्तर प्रदेश
page no.(16/72)