राजस्थान की झीलें
- प्रश्न 165 तालिका-I को तालिका-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -
कूट : A B C Dतालिका - I तालिका-II (A) उदय सागर 1. जोधपुर (B) रामगढ़ 2. डूंगरपुर (C) कायलाना 3. उदयपुर (D) गेप सागर 4. जयपुर
A.A.R.O. (GK and Entomology) 2022 -
- (अ) 3 1 4 2
- (ब) 4 3 2 1
- (स) 3 4 1 2
- (द) 1 2 3 4
उत्तर : 3 4 1 2
व्याख्या :
उदयसागर झील उदयपुर में स्थित है। इसका निर्माण मेवाड के शासक उदयसिंह ने आयड़ नदी के पानी को रोककर करवाया। इस झील से निकलने के बाद ही आयड़ का नाम बेड़च हो जाता है।
रामगढ़ झील जयपुर ग्रामीण में स्थित है।
कायलाना झील (जोधपुर) प्रारम्भ में एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है।
एडवर्ड सागर/गैब सागर डुंगरपुर में स्थित है।
- प्रश्न 166 कोलायत झील _____ शहर के समीप स्थित है।
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2 -
- (अ) उदयपुर
- (ब) बीकानेर
- (स) जयपुर
- (द) जोधपुर
उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित मीठे पानी की कोलायत झील के समीप साख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि का आश्रम है। इस आश्रम को “राजस्थान का सुन्दर मरूद्यान” भी कहा जाता है।
- प्रश्न 167 अमर सागर ........ जिले में स्थित है।
3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2 -
- (अ) जयपुर
- (ब) उदयपुर
- (स) जोधपुर
- (द) जैसलमेर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
अमर सागर जैसलमेर में एक मानव निर्मित झील है। यह शहर के बाहरी इलाके में 17वीं सदी के अमर सिंह महल के बगल में स्थित है।
- प्रश्न 168 निम्नांकित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है -
झील - जिला
3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2 -
- (अ) दूध-तलाई - उदयपुर
- (ब) तालाब-ए-शाही - बूंदी
- (स) दिआब्लाब - बांसवाड़ा
- (द) बालसमन्द - जोधपुर
उत्तर : तालाब-ए-शाही - बूंदी
व्याख्या :
तालाबशाही धौलपुर में स्थित है।
- प्रश्न 169 ‘खारवाल’ जनजाति कौन सी झील से नमक उत्पादन करती है -
3rd Grade Teacher 2022 English L2 -
- (अ) डेगाना
- (ब) लूणकरणसर
- (स) पचपदरा
- (द) डीडवाना
उत्तर : पचपदरा
व्याख्या :
पंचभद्रा झील बालोतरा के पास स्थित है। इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया। इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिशत मात्रा सोडियम क्लोराइड है। अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी का है। इस झील से प्राचीन समय से ही खारवाल जाति के 400 परिवार मोरली वृक्ष की टहनियों (वायु रेस्ता विधि) से नमक के (क्रीस्टल) स्फटिक तैयार करते है।
- प्रश्न 170 नागौर जिले में कौनसी झील स्थित है -
-
- (अ) रैवासा
- (ब) डीडवाना
- (स) डेगाना
- (द) कुचामन
उत्तर : डेगाना
व्याख्या :
डेगाना झील नागौर जिले में स्थित है।
रेवासा झील सीकर जिले में स्थित है।
कुचामन और डीडवाना/खल्दा झील डीडवाना जिले में स्थित है।
- प्रश्न 171 निम्नलिखित झीलों में से कौनसी झील मीठे पानी की झील नहीं है -
Computor Exam 2018 -
- (अ) कोलायत झील
- (ब) छापरताल झील
- (स) पचपदरा झील
- (द) जवाई झील
उत्तर : पचपदरा झील
व्याख्या :
पंचभद्रा झील बालोतरा के पास स्थित है। इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया। इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिशत मात्रा सोडियम क्लोराइड है। अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी का है।
- प्रश्न 172 निम्नलिखित में से कौन-सी राजस्थान की खारे पानी की प्रमुख झील नहीं है -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2 -
- (अ) पचपद्रा
- (ब) लूणकरणसर
- (स) ढेबर
- (द) डीडवाना
उत्तर : ढेबर
व्याख्या :
राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं।
- प्रश्न 173 सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिये तथा कोड की सहायता से सही उत्तर ज्ञात कीजिये-
कोड- 1 2 3 4सूची-I (झील) सूची-II (जिला जहाँ स्थित है) 1. बन्ध बारेठा (i) डूंगरपुर 2. गैवसागर (ii) जोधपुर 3. कायलाना (iii) धौलपुर 4. तालाबशाही (iv) भरतपुर -
- (अ) iii iv ii i
- (ब) iv i ii iii
- (स) iv iii i ii
- (द) ii iv iii i
उत्तर : iv i ii iii
व्याख्या :
बंध बरैठा राजस्थान के भरतपुर जिले की बयाना तहसील में स्थित है।
एडवर्ड सागर/गैब सागर डुंगरपुर जिले में स्थित है।
कायलाना झील (जोधपुर) प्रारम्भ में एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है।
तालाबशाही धौलपुर जिले में स्थित है।
- प्रश्न 174 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिए :
कूट : (a) (b) (c) (d)सूची-I (झीलें) सूची -II (जिले) (a) नवलखा (i) धौलपुर (b) तालछापर (ii) बूंदी (c) तालाबशाही (iii) बाड़मेर (d) पचपदरा (iv) चूरू
Food Safety Officer - 2022 -
- (अ) (ii) (iv) (i) (iii)
- (ब) (iii) (iv) (ii) (i)
- (स) (ii) (iii) (iv) (i)
- (द) (iv) (i) (iii) (ii)
उत्तर : (ii) (iv) (i) (iii)
व्याख्या :
नवलखा झील बूंदी, राजस्थान में स्थित है। बूंदी में अन्य झीलों में नवलसागर, कनकसागर, जैतसागर,सुरसागर, जिगजैन बाँध (लाखेरी), गुढ़ा, बरधा, बूंदी का गोथड़ा, भीमलत, पाईवालापुरा, अभयपुरा, चाकण, गरदढ़ा शामिल हैं।
तालछापर झील राजस्थान के चुरू जिले में स्थित है। यह ताल छापर पक्षी अभयारण्य का एक हिस्सा है।
धौलपुर में रामसागर, उर्मिलासागर, पार्बती,तालाबशाही झीलें स्थित है।
पचपदरा झील बालोतरा (पहले बाड़मेर) जिले में स्थित है।
page no.(18/21)